रायगढ़। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के लैलूंगा रोड में चिमटापानी के पास एक अज्ञात वाहन कि चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई है।
मिली अनुसार देर रात चिमटापानी के पास मोटरसाइकिल सीजी 13 एए 9266 में सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर भाग गया। मोटरसाइकिल सवार मौके में तडफ़ता रहा। घटना लगभग रात 10 से 11 बजे के आसपास कि बताई जा रही है। घायल को देख राहगीरों ने घटना की सूचना घरघोड़ा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस से खुन से लतपथ युवक को घरघोड़ा हॉस्पिटल लाया गया जहाँ डॉकटर ने मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मृतक की पहचान रामकुमार के रूप में हुई है। जिसकी उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष की है। जो कठरापाली का निवासी बताया जा रहा है। घटना की रिपोर्ट पर घरघोड़ा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू करते हुए दुर्घटनाकारित वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
अज्ञात वाहन के ठोकर से बाईक सवार की मौत
लैलूंगा - चिमटापानी मार्ग पर हुआ हादसा



