NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कृष्णा कॉम्प्लेक्स हुआ बदइंतजामी का शिकार, मेंटेनेंस फंड का टोटा, सफाई कामगार गायब
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > कृष्णा कॉम्प्लेक्स हुआ बदइंतजामी का शिकार, मेंटेनेंस फंड का टोटा, सफाई कामगार गायब
रायगढ़

कृष्णा कॉम्प्लेक्स हुआ बदइंतजामी का शिकार, मेंटेनेंस फंड का टोटा, सफाई कामगार गायब

शहर का प्रथम व्यावसायिक परिसर बना असामाजिक तत्वों का अड्डा

lochan Gupta
Last updated: April 8, 2026 12:26 am
By lochan Gupta April 8, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। शहर के ढिमरापुर रोड में जगतपुर स्थित कृष्णा कॉम्प्लेक्स में मेंटेनेंस फंड की कमी होने के चलते सफाई कामगारों के अवकाश में जाने से हालात इस कदर खराब होने लगा है कि साफ-सफाई के अभाव में अब यह बदइंतजामियां का शिकार होकर रह गया है। उचित रखरखाव का टोंटा होने के अलावे असामाजिक तत्वों का अड्डा बनने से कॉम्प्लेक्स परिसर की तस्वीर अब बेनूर होने लगी है।
कृष्णा कॉम्प्लेक्स रायगढ़ के प्रथम व्यवसायिक परिसर के नाम से जाना जाता है। अब यह कॉम्प्लेक्स अपनी लाचारी और उचित व्यवस्थाओं की कमी की वजह से पिछड़े हुए कॉम्प्लेक्स की गिनती में शुमार होने लगा है। कृष्णा कॉम्प्लेक्स में 3-4 बैंक संचालित होते हैं। इनमें पंजाब नेशनल बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक शामिल है, साथ ही एयरटेल कंपनी का कॉर्पोरेट ऑफिस का उद्घाटन भी पिछले महीने हुआ है। यहीं नहीं, इस कॉम्प्लेक्स में रायगढ़ शहर के अधिकतर सीए (चार्टेर्ड अकाउंटेंट ) भी अपनी अपनी ऑफिस का संचालन करते हैं। इनके अलावा कुछ निजी छोटे-बड़े उद्योग के रजिस्टर्ड सिटी ऑफिस भी इसी कॉम्प्लेक्स से संचालित होते हैं। वहीं कई छोटे-बड़े व्यापारी अपनी अपनी जीविका चलाने के लिए यहाँ से अपना व्यापार संचालित करते हैं। इतने बड़े सक्षम व्यापारियों के होने के बावजूद भी यह कॉम्प्लेक्स अपनी स्थिति में कोई सुधार नहीं ला पा रहा है।
सूत्रों के अनुसार कृष्णा कॉम्प्लेक्स के पास उचित मेन्टेनेंस फण्ड ना होने की वजह से बीते 1 अप्रैल से तमाम बुनियादी सुविधाएं जैसे पानी, बिजली, शौचालय, साफ-सफाई की उचित व्यवस्थाओं की पूर्ति नहीं हो पा रही है, जिससे वहां दुकान संचालित करने वाले व्यापारियों के साथ उन आम लोगों को भी बेहद तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है जो रोजाना बैंक कार्य से या अपने अन्य निजी कार्यों की वजह से आना जाना करते हैं।
गुजरे 1 अप्रैल 2026 से मेन्टेनेंस फण्ड की कमी होने की वजह से वहां के साफ-सफाई कर्मचारियों ने अवकाश ले लिया है, जिससे किसी भी प्रकार की उचित सफाई नहीं हो रही है। अगर ऐसा ही हाल रहा तो यह परिसर जल्द ही गंदगी के ढेर में तब्दील होते ही बीमारियों को आमंत्रित करने वाला जगह भी बन सकता है।
कृष्णा कॉम्प्लेक्स की बदइंतजामियों का फायदा वो शराबी और गंजेड़ी उठा रहे हैं, जिन्हें ऐसी ही जगह की तलाश होती है जहाँ उन्हें देखने वाला कोई नहीं होता। शाम का अंधेरा होते ही कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में अय्याशी करने के लिए नशाखोरों का जमावड़ा देखते ही बनता है। सोचने वाली बात है कि रायगढ़ का प्रथम व्यवसायिक परिसर आज क्यों शहर का सबसे पिछड़ा हुआ कॉम्प्लेक्स बनने की ओर अग्रसर होकर अपनी भव्यता और गरिमा खोने के लिए मजबूर है।

You Might Also Like

रायगढ़ में होगा लोकसभा स्तरीय स्व सहायता समूह सम्मान सम्मेलन

कॉमन लॉ टेस्ट में शामिल होने के पहले उम्मीदवारों को ओपी ने दी बधाई

मकान के शयनकक्ष में छुपाकर रखे गांजा को आबकारी विभाग ने किया जप्त

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण मतदान के लिए लोगों में दिखा उत्साह

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article प्रदूषण पर नियंत्रण प्रशासन की पहली प्राथमिकता-मयंक, यातायात के दबाव से निपटने बाईपास मार्गो का होगा निर्माण
Next Article कोड़ातराई में प्रस्तावित एयरपोर्ट का विरोध तेज, जमीन अधिग्रहण के खिलाफ प्रदर्शन, 4 गांव के ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट

खबरें और भी है....

पीएम का बस्तर दौरा बनेगा टर्निंग पाईंट, ‘बस्तर रोडमैप 2.0’ पर सीएम साय ने पीएम मोदी से की चर्चा
आरटीई के तहत एडमिशन न देने पर मान्यता होगी रद्द
फर्जी बिल वाउचर से 32 लाख की ठगी, एक ही नंबर के कई वाउचर बनाकर किया फर्जीवाड़ा
अजय अग्रवाल बने छत्तीसगढ़ केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के सह सचिव
कोड़ातराई में प्रस्तावित एयरपोर्ट का विरोध तेज, जमीन अधिग्रहण के खिलाफ प्रदर्शन, 4 गांव के ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पीएम का बस्तर दौरा बनेगा टर्निंग पाईंट, ‘बस्तर रोडमैप 2.0’ पर सीएम साय ने पीएम मोदी से की चर्चा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?