NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: प्रदूषण पर नियंत्रण प्रशासन की पहली प्राथमिकता-मयंक, यातायात के दबाव से निपटने बाईपास मार्गो का होगा निर्माण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > प्रदूषण पर नियंत्रण प्रशासन की पहली प्राथमिकता-मयंक, यातायात के दबाव से निपटने बाईपास मार्गो का होगा निर्माण
रायगढ़

प्रदूषण पर नियंत्रण प्रशासन की पहली प्राथमिकता-मयंक, यातायात के दबाव से निपटने बाईपास मार्गो का होगा निर्माण

जनकल्याण व बुनियादी सुविधाओं की जानकारी मीडिया से की साझा

lochan Gupta
Last updated: April 8, 2026 12:25 am
By lochan Gupta April 8, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। जिला प्रशासन और मीडिया प्रतिनिधियों के बीच त्रैमासिक संवाद कार्यक्रम आज सार्थक और सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें जिले में संचालित विकास कार्यों, शासन की प्राथमिकताओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी और जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे ने विभिन्न विभागों की गतिविधियों और उपलब्धियों की समग्र जानकारी साझा की।
संवाद के दौरान कलेक्टर ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए जिले में चल रहे विकास कार्यों शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार, प्रदूषण नियंत्रण एवं अधोसंरचना विकास जैसे प्रमुख विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, जिसके तहत औद्योगिक इकाइयों में नियमों का सख्ती से पालन तथा अन्य प्रभावी उपाय लागू किए जा रहे हैं। नगरीय क्षेत्रों में यातायात एवं प्रदूषण की समस्या के समाधान के लिए बायपास निर्माण एवं विशेष कार्ययोजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।
शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष रूप से खनन प्रभावित क्षेत्रों पर फोकस करते हुए जर्जर स्कूल भवनों के स्थान पर नए भवनों के निर्माण तथा उप स्वास्थ्य केंद्रों की स्वीकृति दी जा रही है। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए आधुनिक टेस्टिंग सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। रोजगार के क्षेत्र में युवाओं को अवसर उपलब्ध कराने के लिए नवाचारपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं। खनन प्रभावित क्षेत्रों की बालिकाओं के लिए संचालित नव गुरुकुल में 150 से अधिक छात्राएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं, जिन्हें 100 प्रतिशत प्लेसमेंट के माध्यम से रोजगार से जोडऩे की योजना है।
कृषि क्षेत्र में किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से फसल विविधीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। लैलूंगा क्षेत्र में पारंपरिक जवाफूल चावल के साथ जिले के अन्य क्षेत्रों में तिलहन एवं पाम ऑयल फसलों की खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके साथ ही जैविक खेती को बढ़ावा देकर रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने की दिशा में भी ठोस पहल की जा रही है। जिला खनिज न्यास मद के अंतर्गत खनन प्रभावित क्षेत्रों में पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों का क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जा रही है।
आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जहां मौके पर ही समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड एवं श्रम कार्ड से संबंधित सेवाओं में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के लिए 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक ग्राम पंचायतवार राजस्व पखवाड़ा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके। पर्यटन विकास की दिशा में केलो नदी के उद्गम स्थल लुड़ेग सहित अन्य प्रमुख स्थलों के समग्र विकास हेतु कार्ययोजना तैयार की जा रही है। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री रवि राही सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

You Might Also Like

प्रवासी साहित्यकार मनीष पाण्डेय व के डॉ.अनिल भतपहरी का सम्मान

सुनील रामदास के नेतृत्व में युवा गाड़ा समाज वेलफेयर सोसायटी के स्टॉल पर वितरित किए गए पौधे

शहर के आसमां में लहराए बेशुमार रंग – बिरंगे पतंग

कांग्रेस को नहीं मिल रहे कार्यकर्ता, मुर्दे को बनाया मंडल अध्यक्ष : सुमीत शर्मा

नवीन बस का टायर फटने से लगी आग

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article गांजा तस्करों पर गिरी पुलिस की गाज, 3 तस्करों से सवा चार लाख से अधिक का मादक पदार्थ जब्त
Next Article कृष्णा कॉम्प्लेक्स हुआ बदइंतजामी का शिकार, मेंटेनेंस फंड का टोटा, सफाई कामगार गायब

खबरें और भी है....

पीएम का बस्तर दौरा बनेगा टर्निंग पाईंट, ‘बस्तर रोडमैप 2.0’ पर सीएम साय ने पीएम मोदी से की चर्चा
आरटीई के तहत एडमिशन न देने पर मान्यता होगी रद्द
फर्जी बिल वाउचर से 32 लाख की ठगी, एक ही नंबर के कई वाउचर बनाकर किया फर्जीवाड़ा
अजय अग्रवाल बने छत्तीसगढ़ केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के सह सचिव
कोड़ातराई में प्रस्तावित एयरपोर्ट का विरोध तेज, जमीन अधिग्रहण के खिलाफ प्रदर्शन, 4 गांव के ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पीएम का बस्तर दौरा बनेगा टर्निंग पाईंट, ‘बस्तर रोडमैप 2.0’ पर सीएम साय ने पीएम मोदी से की चर्चा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?