रायगढ़। ‘ऑपरेशन तलाश’ के तहत तमनार पुलिस को अलग-अलग तीन मामलों में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट, पॉक्सो एक्ट एवं चोरी के प्रकरणों में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
तमनार पुलिस द्वारा माह फरवरी में 26 फरवरी को गांजा तस्करी के मामले में दो आरोपी- नरेश यादव और सुरेन्द्र रजवाडे को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12.410 किलोग्राम गांजा, एक बिना नंबर स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन जब्त किया गया था। प्रकरण में एक अन्य आरोपी सुबोध सा घटना दिनांक से फरार चल रहा था, जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी। कल तमनार पुलिस द्वारा आरोपी सुबोध सा पिता स्वर्गीय मोतीलाल सा 37 साल निवासी ग्राम टपरिया थाना तमनार को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी द्वारा गांजा बिक्री की रकम 2000 रुपये नगद पेश करने पर उसे भी जप्त किया गया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
छेडख़ानी मामले का फरार आरोपी पकड़ाया
02 मार्च को ग्राम कसडोल स्थित घटेश्वरी मंदिर में एक बालिका के साथ छेड़छाड़ की घटना में संलिप्त आरोपी राज मलिक, लक्ष्य, राजेन्द्र यादव और एक विधि के साथ संघर्षरत बालक नामजद आरोपी था। मामले में अन्य विधि के साथ संघर्षरत बालक और दो आरोपी – राज मलिक, लक्ष्य साहू पूर्व में गिरफ्तारी हो चुकी थी, जबकि आरोपी राजेन्द्र घटना के बाद से फरार चल रहा था। मुखबिर सूचना पर कल आरोपी राजेन्द्र यादव पिता हेम सागर यादव 25 साल को उसके गांव भैसगढ़ी से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 74, 3(5) बीएनएस और 8, 12 पोक्सो एक्ट गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
कापर वायर खरीदने वाला गिरफ्तार
थाना तमनार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ग्राम बांझीखोल सोलर प्लांट में 12 फरवरी को कॉपर केबल चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी सुरेश सिदार से पूछताछ में चोरी की संपत्ति को मुजम्मिल हक उर्फ शहंशाह को बेचना बताया था। प्रकरण में फरार आरोपी मुजम्मिल हक की पतासाजी कर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी से 10 किलो कॉपर वायर बरामद किया गया है। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी मुजम्मिल हक उर्फ शहंशाह उम्र 36 वर्ष, ग्राम टपरंगा किराये का मकान को अपराध क्रमांक 34ध्2026 धारा 303(2), 317(2), 3(5) बीएनएस में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
गांजा तस्करी व छेड़छाड़ मामले के फरार 3 आरोपी गिरफ्तार



