रायगढ़। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना छाल पुलिस द्वारा कल ग्राम भ्रमण के दौरान लात खेदापाली क्षेत्र में अवैध कबाड़ के विरुद्ध दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।
ऑटो में अवैध कबाड़ परिवहन करते आरोपी को पुलिस ने दबोचा, घेराबंदी कर पकड़ा गया
थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नसिर खान के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ऑटो वाहन क्रमांक सीजी 12 ए एक्स 0598 में लोहे, टीना एवं स्क्रैप का अवैध कबाड़ भरकर खरसिया की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम चंद्रशेखरपुर ऐडू बरभौना चौक के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका गया।
पूछताछ में चालक ने अपना नाम चंचल राय पिता वृंदा राय उम्र 26 वर्ष निवासी जिला आरा (बिहार) हाल मुकाम चंद्रशेखरपुर ऐडू थाना छाल बताया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें लगभग 02 क्विंटल लोहे, टीना एवं स्क्रैप का कबाड़ मिला, जिसकी कीमत लगभग 20,000 रुपये है। आरोपी द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर कबाड़ को जप्त कर कार्रवाई की गई।
खेदापाली में अवैध कबाड़ डंप करने वाले आरोपी पर कार्रवाई कृ बिना दस्तावेज स्क्रैप जब्त
दूसरी कार्रवाई में 05 अपै्रल को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम लात खेदापाली में एक व्यक्ति खुले स्थान पर लोहे एवं टीना का अवैध कबाड़ डंप कर रखा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की गई, जहां एक व्यक्ति कबाड़ के पास मौजूद मिला।
पूछताछ में उसने अपना नाम अजीजुल हक पिता स्व. शिश मोहम्मद उम्र 57 वर्ष निवासी वर्तमान खेदापाली थाना छाल बताया। मौके पर रखे लगभग 02 क्विंटल लोहे, टीना एवं स्क्रैप के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, जिस पर वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। चोरी का माल होने की संदेह पर उक्त कबाड़, जिसकी कीमत लगभग 20,000 रुपये है, को विधिवत जप्त किया गया। दोनों मामलों में थाना छाल में धारा 35 (क)(ड) बीएनएसएस 303(2) बीएनएस के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।
अवैध कबाड़ पर छाल पुलिस की दोहरी कार्रवाई
2 आरोपी पकड़े गए, भारी मात्रा में स्क्रैप जब्त



