NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित छत्तीसगढ़ : सीएम साय
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित छत्तीसगढ़ : सीएम साय
रायपुर

प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित छत्तीसगढ़ : सीएम साय

मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को बेल मेटल निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ कलाकृति की भेंट

lochan Gupta
Last updated: April 7, 2026 11:57 pm
By lochan Gupta April 7, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की अद्वितीय कलाकृति भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ वह पावन धरा है, जहाँ भगवान श्रीराम का ननिहाल स्थित है और यह भूमि प्रभु श्रीराम से गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि भेंट की गई यह कलाकृति प्रदेश की आस्था, परंपरा और सृजनशीलता का सजीव प्रतिरूप है, जो जनजातीय समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और उत्कृष्ट शिल्पकौशल को दर्शाती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण भारत की सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ के माध्यम से प्रदेश के हजारों श्रद्धालु अयोध्या धाम के दर्शन कर रहे हैं, जिससे आस्था और श्रद्धा को जन-जन तक जोडऩे का कार्य निरंतर हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राज्य सरकार सेवा, संस्कार और सुशासन के पथ पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करता रहेगा।

You Might Also Like

सीएम साय का विजन : स्पोर्ट्स फॉर पीस मॉडल बना बस्तर ओलंपिक

राजधानी के कर्बला तालाब इलाके में अवैध निर्माण

चैन स्नेचिंग की 3 घटनाओं को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार

कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस के बाद 2 कलेक्टर, 1 एसपी हटाए गए

राज्यपाल ने 55 शिक्षकों को किया सम्मानित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article डायमंड हिल्स में जीवंत हुआ कृष्ण-सुदामा का अलौकिक मिलन
Next Article सीएम साय ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की आत्मीय भेंट

खबरें और भी है....

पीएम का बस्तर दौरा बनेगा टर्निंग पाईंट, ‘बस्तर रोडमैप 2.0’ पर सीएम साय ने पीएम मोदी से की चर्चा
आरटीई के तहत एडमिशन न देने पर मान्यता होगी रद्द
फर्जी बिल वाउचर से 32 लाख की ठगी, एक ही नंबर के कई वाउचर बनाकर किया फर्जीवाड़ा
अजय अग्रवाल बने छत्तीसगढ़ केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के सह सचिव
कोड़ातराई में प्रस्तावित एयरपोर्ट का विरोध तेज, जमीन अधिग्रहण के खिलाफ प्रदर्शन, 4 गांव के ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पीएम का बस्तर दौरा बनेगा टर्निंग पाईंट, ‘बस्तर रोडमैप 2.0’ पर सीएम साय ने पीएम मोदी से की चर्चा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?