NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: दिव्यांग बोले-पुलिस ने रोड पर घसीटा, अंदर बंद किया
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > दिव्यांग बोले-पुलिस ने रोड पर घसीटा, अंदर बंद किया
रायपुर

दिव्यांग बोले-पुलिस ने रोड पर घसीटा, अंदर बंद किया

सीएम हाउस घेरने निकले, कहा-500 पेंशन है, इससे ज्यादा तो महतारी वंदन में मिल रहे

lochan Gupta
Last updated: December 4, 2024 12:30 am
By lochan Gupta December 4, 2024
Share
2 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ दिव्यांग सेवा संघ रायपुर में प्रदर्शन कर अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस (3 दिसंबर) का बहिष्कार कर रहा है। प्रदर्शन के दौरान उनकी पुलिसकर्मियों में झूमा-झटकी भी हुई। इसके बाद पुलिस ने बड़ी संख्या में दिव्यांगों को टिकरापारा के साहू भवन में हाउस अरेस्ट किया है। दिव्यांगों का कहना कि सरकार हमारे साथ छलावा कर रही है। चुनावी वादे में 2500 रुपए देने की घोषणा की थी, लेकिन केवल 500 रुपए पेंशन दिया जा रहा है। इससे ज्यादा तो महतारी वंदन योजना के तहत घरेलू महिलाओं को 1000 रुपए मिल रहे हैं। वहीं बेमेतरा के पवन साहू ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि, पुलिस ने हम लोगों को रोड पर घसीटा है। पुलिस वाले गद्दारी कर रहे हैं। हम लोगों की मांगें पूरी नहीं होने दे रहे हैं। हम कैसे गुजारा करेंगे। हम लोगों के साथ बहुत गलत हो रहा है। हमारी बातें सुनने वाला कोई नहीं हैं। वहीं रायपुर के नितीश सोनी ने कहा कि हम लोगों की मांगें पूरी नहीं हो रही है। ष्टरू साय ने हम लोगों को बुलाया था, जिसके बाद हम लोग ज्ञापन सौंपे थे। उन्होंने आश्वासन दिया था कि मांगें पूरी करें, लेकिन 3 महीने बीत गए। अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद परेशान होकर हम लोग ष्टरू हाउस घेरने निकले हैं। दिव्यांग संघ के अध्यक्ष बोहित राम ने कहा कि 2 महीने पहले दिव्यांग संघ ने प्रदेश में फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट से सरकारी नौकरी करने वाले अधिकारियों का खुलासा किया था। सीएम और मंत्रियों से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की थी। इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। साथ ही, हमारे संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सीएम से मुलाकात की थी, जिसमें 1 माह के अंदर और भी मांगों को पूरा करने को आश्वासन दिया गया था। आश्वासन के चलते हमने अपने दिव्यांगजन स्वाभिमान पैदल को भी स्थगित किया था, लेकिन अब तक मांगे पूरी नहीं हुई। हम सभी दिव्यांगजन दुखी और आक्रोशित हैं।

You Might Also Like

होली पर एसईसीआर चलाएगा स्पेशल ट्रेन

भूपेश बघेल के दावे पर ओपी चौधरी का चैलेंज

छत्तीसगढ़ पुलिस को मिला राष्ट्रपति का पुलिस ध्वज सम्मान, 2018 में भेजा गया था प्रस्ताव

नकली फर्मों से कारोबारी ने की 26 करोड़ टैक्स चोरी

जल्द हो सकती है बीजेपी प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article हेडमास्टर ने महिला बीईओ का दबाया गला
Next Article सीएम साय के निर्देश पर शास. मेडिकल कालेजों में वित्तीय सुधारों की दिशा में बड़ा कदम

खबरें और भी है....

तेंदुवा धाम में श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ
ऑन लाइन क्रिकेट सट्टा पर पुलिस का कहर, आईपीएल मैच में सट्टा खिलाते 6 सपड़ाए
शालीमार-उदयपुर 16 घंटा तो गीतांजली एक्सप्रेस सात घंटा देरी से पहुंची रायगढ़
श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल में सीटी कोरोनरी एंजियोग्राफी की सुविधा शुरू
चिकित्सा जगत में रायगढ़ की बड़ी उपलब्धि, डॉ. रूपेन्द्र पटेल हॉस्पिटल में ‘इटीईपी’ तकनीक से हर्निया का सफल ऑपरेशन

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
तेंदुवा धाम में श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?