NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नन्हें शावकों को सडक़ पार कराते दिखा गजराजों का दल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > नन्हें शावकों को सडक़ पार कराते दिखा गजराजों का दल
रायगढ़

नन्हें शावकों को सडक़ पार कराते दिखा गजराजों का दल

क्रोन्धा मुख्य मार्ग पर आवाजाही रही घंटो प्रभावित

lochan Gupta
Last updated: April 5, 2026 11:50 pm
By lochan Gupta April 5, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। धरमजयगढ़ वनमंडल के क्रोंधा गांव जंगल से निकलकर 30 से 35 हाथियों का विशाल झुंड एक साथ मुख्य मार्ग पर उतरा, जिससे सडक़ के दोनों तरफ काफी देर तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। हाथी प्रभावित इलाको में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है।
धरमजयगढ़ के क्रोंधा मार्ग पर कल शाम जंगली हाथियों का एक बड़ा दल देखा गया। आगे-आगे सतर्क विशालकाय हाथी, और उनके घेरे में सुरक्षित चलते नन्हे शावक हर कदम पर सतर्कता, हर आहट में चेतावनी। उनके भारी कदमों की धमक और गूंजती चिंघाड़ ने पूरे क्षेत्र को सिहरन से भर दिया। राहगीरों की रफ्तार थम गई, सांसें ठहर गईं और निगाहें उसी अद्भुत लेकिन भयावह दृश्य पर टिक गईं। वहीं जब यह झुंड मुख्य मार्ग को पार कर रहा था, तब समय जैसे ठहर सा गया था। दहशत और आकर्षण के इस संगम ने हर देखने वाले को मंत्रमुग्ध कर दिया, लेकिन भीतर ही भीतर भय का साया भी गहराता गया। वहीं स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए वन विभाग ने तत्काल आवागमन को पूरी तरह बंद कर दिया, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके। विशेष रूप से झुंड में बड़ी संख्या में मौजूद शावकों ने इसे और अधिक संवेदनशील बना दिया, क्योंकि ऐसे समय में हाथियों का व्यवहार और भी आक्रामक हो सकता है।

हाथी मित्र दल की सराहनीय भूमिका

इस दौरान ‘हाथी मित्र दल’ ने साहस और समर्पण की मिसाल पेश की। अपनी जान की परवाह किए बिना वे राहगीरों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे रहे। उनका यह प्रयास न केवल सराहनीय है, बल्कि मानवता और कर्तव्यनिष्ठा का जीवंत उदाहरण भी है, यह दृश्य धरमजयगढ़ मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर दूर घटित इस घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया है। फिलहाल वन विभाग आसपास के गांवों और लोगों को सतर्क कर रहा है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। वहीं इस अनोखे और भयावह दृश्य को लोग अपने मोबाइल कैमरे में कैद करते हुए नजर आए।

You Might Also Like

बड़ी दुर्घटना टली, तेज रफ्तार ट्रक ने कार को रगड़ा

जांच एजेंसियों के खिलाफ कांग्रेस ने फुका पुतला

हाथियों के झूंड ने 42 किसानों की फसल को किया चौपट

चक्रवाती तूफान दाना से बदलेगा जिले का मौसम

रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रायल द्वारा बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता का किया आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कुरकुट नदी को छलनी कर रहे माफिया
Next Article दोपहर की बारिश के बाद हुई धूप ने बढ़ाई उमस

खबरें और भी है....

स्कॉर्पियो ने 4 महिलाओं को कुचला, तीन की मौत
जादू-टोना के शक में की वृद्धा की हत्या, लकवाग्रस्त महिला को डंडे से पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार
एक नग देशी पिस्टल 2 मैंगजीन, 18 नग जिंदा राउंड के साथ 2 युवक गिरफ्तार
हॉकी से जानलेवा हमला, आरोपी को 7 साल की कैद
लापता दो बच्चों की तालाब में मिली लाश, गांव में पसरा मातम

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?