खरसिया। संकटमोचन श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में खरसिया नगर भक्ति और उत्साह के सागर में सराबोर नजर आया। सियाराम सखा मंडल और हनुमान सेवा समिति द्वारा आयोजित इस भव्य भजन संध्या में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोक गायक दिलीप षड़ंगी और ख्यातिप्राप्त भजन गायक नयन नंदवाना ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।? एसएसपी रायगढ़ शशि मोहन सिंह के मुख्य आतिथ्य में आईएएस एसडीएम खरसिया अक्षय दोषी, एसडीएम प्रवीण तिवारी आईएफएस कुणाल मिश्रा, एचडीओपी प्रभात पटेल छाया विधायक महेश साहू की गरिमामय उपस्थिति में भक्तिमय भजनों की बही बयार ?कार्यक्रम का शुभारंभ संकटमोचन हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना और महाआरती के साथ हुआ। इसके पश्चात भजनों का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर रात तक अनवरत चलता रहा। ?
नयन नंदवाना की मधुर आवाज
कार्यक्रम की शुरुआत में नयन नंदवाना ने अपने चिर-परिचित अंदाज में हनुमान चालीसा और ‘दुनिया चले ना श्री राम के बिना…’ जैसे लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति दी। उनके भजनों पर झूमते भक्तों ने पूरे वातावरण को ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से गुंजायमान कर दिया।
दिलीप षड़ंगी के जसगीत का जादू
जैसे ही छत्तीसगढ़ी लोक कला और जशगीत के सम्राट दिलीप षड़ंगी मंच पर पहुंचे, जनसैलाब का उत्साह दोगुना हो गया। उन्होंने पारंपरिक छत्तीसगढ़ी जशगीतों और हनुमान जी की महिमा का बखान करते हुए अपनी ओजपूर्ण आवाज में गीतों की झड़ी लगा दी। उनके गायन ने स्थानीय संस्कृति और भक्ति का अनूठा संगम पेश किया।
नगर में उत्सव का माहौल
हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर पूरे खरसिया नगर को ध्वजाओं और विद्युत सजावट से सजाया गया था। इस कार्यक्रम में न केवल नगरवासी बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मनोज गोयल अंकित अग्रवाल और और अतिथियों ने आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खरसिया की पावन धरा पर भक्तों का यह सैलाब हनुमान जी के प्रति अटूट श्रद्धा का प्रमाण है। दिलीप जी और नयन जी की जुगलबंदी ने इस उत्सव को यादगार बना दिया। सुरक्षा और व्यवस्था ?हजारों की भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। साथ ही, आयोजन समिति के स्वयंसेवकों ने पेयजल और सुगम] आवाजाही की व्यवस्था बखूबी संभाली। कार्यक्रम के समापन पर महाप्रसाद का वितरण किया गया।
भक्ति के रंग में रंगा खरसिया: दिलीप षड़ंगी के जसगीत और नयन नंदवाना के भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु
एसएसपी शशि मोहन सिंह की रही विशेष उपस्थिति सियाराम सखा मंडल, हनुमान सेवा समिति ने किया आयोजन



