NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ब्रेकर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर से गिरकर किशोर की मौत, चालक ने मोबाइल बंद कर हुआ फरार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ब्रेकर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर से गिरकर किशोर की मौत, चालक ने मोबाइल बंद कर हुआ फरार
रायगढ़

ब्रेकर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर से गिरकर किशोर की मौत, चालक ने मोबाइल बंद कर हुआ फरार

lochan Gupta
Last updated: March 31, 2026 11:36 pm
By lochan Gupta March 31, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। मंगलवार को सुबह ब्रेकर में ट्रैक्टर उछलने से चालक के साथ बैठा नाबालिग सडक़ में गिर गया, जिसे गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिजनों को चालक ने कहा कि किशोर को कार कुचल कर भाग गया, जिससे उसकी मौत हुई है। हालांकि सीसीटीवी फुटेज में घटना की असलियत सामने आने पर आरोपी चालक फरार हो गया, जिससे पुलिस उसके खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सक्ती जिला के जैजैपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुचकुलिया निवासी सुंदरलाल उरांव विगत कई साल से रायगढ़ के भगवानपुर में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहते हुए जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड में दिशा कंस्ट्रक्शन के तहत फेब्रिकेशन का काम करता था। ऐसे में मंगलवार को सुबह करीब पांच बजे उसका 16 वर्षीय बेटा साहिल उरांव घर में बताया कि वह दो घंटे में वापस आ रहा है। इस दौरान ट्रैक्टर चालक राजा निषाद ने साहिल को फोन किया था कि वह ट्रैक्टर में गिट्टी लेकर आ रहा है उसे खैरपुर छोडऩे जाना है, इससे साहिल उरांव उसके टै्रैक्टर में बैठकर खैरपुर चला गया। जहां ग्रिन व्यू कालोनी के पास उसने गिट्टी खाली करने के बाद चालक अपने सीट पर बैठाकर तेज गति से वाहन को चलाते हुए आ रहा था, इस दौरान खैरपुर के पास सडक़ में बने ब्रेकर पर जब ट्रैक्टर चढा तो साहिल उछल कर सडक़ में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। एसे में ट्रैक्टर चालक राजा निषाद ने सुबह करीब 6 बजे सुंदरलाल को फोन कर बताया कि जिंदल रोड में भगवानपुर मंदिर के पास एक कार ने साहिल को कुचलते हुए भाग निकली है। इससे सुंदर जब मंदिर के पास पहुंचा तो ट्रैक्टर की ट्राली में साहिल बुरी तरह से जख्मी हालत में पड़ा था, जिससे उसका पिता सुंदर लाल उसे उपचार के लिए नजदीकी जिंदल फोर्टिस हॉस्पिटल लेकर गया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर कोतरारोड पुलिस मौके पर पहुंची और उसके शव को जिला अस्पताल भेजी, जहां मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही परिजनों की रिपोर्ट पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

सीसीटीवी से हुआ खुलासा

वहीं दुर्घटना के बाद से कलमीडीपा निवासी ट्रैक्टर चालक राजा निषाद मोबाइल को बंद कर गायब हो गया। ऐसे में पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी का फुटेल जांच किया तो खुलासा हुआ कि सुबह 6 बजकर एक मिनट पर ब्रेकर में ट्रैक्टर उछलने से चालक राजा के बगल में बैठा साहिल सडक़ पर गिरते ही बेसुध हो गया। इससे ट्रैक्टर रोककर चालक राजा साहिल को उठाकर ट्रॉली में डालकर आगे निकलते हुए सीसीटीवी फुटेज में कैद है। इससे पुलिस ने अब फरार ट्रैक्टर चालक राजा निषाद की सरगर्मी से खोजबीन शुरू कर दी है।

You Might Also Like

अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क नेत्र शिविर का हुआ आयोजन

जिंदल हवाई पट्टी पर भाजपा नेताओं से मिले पीएम

एनटीपीसी लारा के क्रिकेट टीम लारा लायनस ने जीता ङ्खक्र-ढ्ढढ्ढ ढ्ढक्रस्रू क्रिकेट

जिले में कुश्ती को विकसित करने बनाई जा रही योजना-ओपी चौधरी

झेरिया यादव समाज महासभा सम्मेलन का हुआ आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एनएच- 43 पर दो बाइक में भिड़ंत, दो युवकों की मौके पर मौत
Next Article डबल इंजन सरकार की ताकत से टूटा नक्सलवाद

खबरें और भी है....

धरसींवा में आधुनिक तहसील कार्यालय का लोकार्पण : सुगम, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम : सीएम साय
जहां संस्कृति का सम्मान होता है, वहीं से विकास की नई शुरुआत होती है : सीएम साय
डबल इंजन सरकार की ताकत से टूटा नक्सलवाद
ब्रेकर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर से गिरकर किशोर की मौत, चालक ने मोबाइल बंद कर हुआ फरार
एनएच- 43 पर दो बाइक में भिड़ंत, दो युवकों की मौके पर मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
धरसींवा में आधुनिक तहसील कार्यालय का लोकार्पण : सुगम, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम : सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?