NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: डबल इंजन सरकार की ताकत से टूटा नक्सलवाद
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > डबल इंजन सरकार की ताकत से टूटा नक्सलवाद
रायपुर

डबल इंजन सरकार की ताकत से टूटा नक्सलवाद

सीएम साय ने पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह को दिया श्रेय, पूर्व सरकार पर साधा निशाना

lochan Gupta
Last updated: March 31, 2026 11:37 pm
By lochan Gupta March 31, 2026
Share
9 Min Read

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च को छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में ऐतिहासिक दिन बताया है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अब नक्सलवाद जैसे गहरे नासूर से बाहर निकलकर विकास, विश्वास और सुशासन के नए युग की शुरुआत कर रहा है.
मुख्यमंत्री साय ने इस उपलब्धि का सीधा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मजबूत नेतृत्व, स्पष्ट रणनीति और अडिग इच्छाशक्ति को देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता उनके प्रति आभार व्यक्त करती है. उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के समन्वित प्रयासों ने नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक परिणाम दिए हैं और हमारे सुरक्षाबल के जवानों के अदम्य साहस से यह संभव हुआ है. मुख्यमंत्री साय ने इस विषय पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान को लेकर भी तीखा पलटवार किया. उन्होंने कहा कि उनका बयान न केवल तथ्यहीन है, बल्कि अपनी विफलताओं को छिपाने का एक प्रयास भी है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में नक्सल विरोधी अभियान में अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने की जो बात कही गई है, उसे झुठलाने की भूपेश बघेल की कोशिश दरअसल सच्चाई से मुंह मोडऩे जैसा है.उन्होंने आरोप लगाया कि भूपेश सरकार के समय न तो स्पष्ट रणनीति दिखी और न ही दृढ़ इच्छाशक्ति, जिसके कारण नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई कमजोर पड़ी. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जब निर्णायक कार्रवाई हो रही है, तब पिछली विफलताओं पर पर्दा डालने के लिए ऐसे बयान दिए जा रहे हैं.
उन्होंने कहा कि दिसंबर 2023 में सरकार बदलते ही केंद्र और राज्य के बीच समन्वय स्थापित हुआ और अगले ही महीने गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ पहुंचे, जहां नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की गहन समीक्षा की गई. मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि उस समीक्षा में यह स्पष्ट हुआ कि देश में कुल नक्सलवाद का 75 प्रतिशत से अधिक प्रभाव छत्तीसगढ़ में ही था, जो पूर्ववर्ती सरकार की नीतिगत विफलता का प्रमाण है. उन्होंने कहा कि यदि पूर्व सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में माओवाद के खिलाफ दृढ़ इच्छाशक्ति और सही नीयत से लड़ाई लड़ी होती, तो प्रदेश की स्थिति आज इतनी गंभीर नहीं होती. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अन्य राज्यों में नक्सलवाद सीमित स्तर पर सिमट चुका था, लेकिन छत्तीसगढ़ में इसकी गंभीरता बनी रही, जो इस बात को दर्शाती है कि तत्कालीन सरकार ने केंद्र के साथ अपेक्षित सहयोग नहीं किया और नक्सलवाद के खिलाफ पूरी प्रतिबद्धता के साथ संघर्ष करने की इच्छाशक्ति का अभाव था. उन्होंने कहा कि आज जब भूपेश बघेल इस मुद्दे पर बयान दे रहे हैं, तो वे सरासर झूठ बोल रहे हैं और प्रदेश की जनता सच्चाई को भली-भांति जानती है.
उन्होंने कहा कि नक्सलवाद ने दशकों तक छत्तीसगढ़, खासकर बस्तर क्षेत्र के विकास को बंधक बनाकर रखा. प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध होने के बावजूद बस्तर लगभग 40 वर्षों तक विकास से वंचित रहा. मुख्यमंत्री ने कहा कि अब यह स्थिति तेजी से बदल रही है और बस्तर क्षेत्र विकास की मुख्यधारा में मजबूती से लौट रहा है. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त करने का स्पष्ट लक्ष्य तय किया था और आज यह लक्ष्य जमीनी हकीकत में बदलता दिख रहा है. उन्होंने इसे केंद्र सरकार की मजबूत नीति, सटीक रणनीति और राज्य के सहयोग का परिणाम बताते हुए इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता करार दिया.मुख्यमंत्री ने कहा कि अब छत्तीसगढ़ शांति, सुरक्षा और तेज़ विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है. उन्होंने विश्वास जताया कि नक्सलवाद से मुक्त होता प्रदेश तेजी से आगे बढ़ेगा और बस्तर सहित पूरे राज्य में निवेश, रोजगार और विकास की नई धारा बहेगी।

नक्सलवाद पर राहुल गांधी की भूमिका संदिग्ध, देश जवाब चाहता है-सीएम साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि नक्सलवाद जैसे गंभीर राष्ट्रीय मुद्दे पर उनका रुख न केवल भ्रम पैदा करने वाला है, बल्कि उनकी मंशा पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि तथाकथित ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जिन घटनाओं में नक्सल विचारधारा समर्थक तत्वों के साथ मंच साझा करने और संवाद की स्थिति बनी, उसने पूरे देश को सोचने पर मजबूर किया है कि आखिर यह किस तरह की राजनीति है. उन्होंने कहा कि हिडमा जैसे खूंखार नक्सली के मारे जाने के बाद ‘घर-घर में हिडमा पैदा होंगे’ जैसे नारे लगना और उससे जुड़ी सामग्री को सोशल मीडिया पर साझा किया जाना अत्यंत आपत्तिजनक है. यह सीधे-सीधे उन शक्तियों को नैतिक बल देने जैसा है, जो देश की शांति और सुरक्षा के खिलाफ खड़ी हैं. मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि ऐसे कृत्य यह संकेत देते हैं कि कहीं न कहीं नक्सलवाद को लेकर एक खतरनाक नरमी या सहानुभूति दिखाई जा रही है, जो राष्ट्रहित के बिल्कुल विपरीत है. उन्होंने कहा कि जब हमारे जवान अपने प्राणों की आहुति देकर देश को सुरक्षित कर रहे हैं, तब इस तरह के संदेश बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य हैं. मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार और केंद्र सरकार मिलकर नक्सलवाद के समूल उन्मूलन के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ रही हैं और अब राज्य शांति, सुरक्षा और विकास की नई दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की जनता सब देख रही है और समझ रही है कि कौन राष्ट्रहित के साथ खड़ा है और कौन भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहा है. उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से स्पष्ट रुख अपनाने और देश की एकता एवं सुरक्षा के मुद्दे पर कोई समझौता न करने की अपील की.

डेडलाइन के अंतिम दिन 1.47 करोड़ के इनामी 25 नक्सलियों ने किया सरेंडर
93 हथियार, 2.90 करोड़ कैश और 7 किलो से अधिक सोना बरामद


बस्तर. नक्सलवाद खात्मे की डेडलाइन के अंतिम दिन दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के 25 नक्सलियों ने हथियारों के साथ समर्पण किया. इनमें 12 महिला और 13 पुरुष नक्सली है. सभी 1 करोड़ 47 लाख रुपए के ईनामी नक्सली हैं. इनसे माओवादी इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी की गई है. 2 करोड़ 90 लाख रुपए कैश और 11.16 करोड़ का 7.20 किग्रा सोना बरामद हुआ है. वहीं एलएमजी, एके–47, एसएलआर, इंसास जैसे 93 घातक हथियारों भी सौंपे गए हैं. दण्डकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के अंतर्गत आत्मसमर्पण करने वालों में प्रमुख रुप से सीवाईपीसी मंगल कोरसा ऊर्फ मोटू,सीवाईपीसी आकाश ऊर्फ फागु उईका, डीव्हीसीएम शंकर मुचाकी, (पश्चिम बस्तर डिवीजन प्लाटून नंबर 12 कमांडर), एसीएम राजू रैयाम ऊर्फ मुन्ना,एसीएम पाले कुरसम जैसे वरिष्ठ माओवादी कैडर शामिल है, जिन्हाने संगठन की औचित्यहीनता को स्वीकार करते हुए राष्ट्र की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है.

यह हथियार हुए बरामद

04 नग एके-47 रायफल, 09 नग स्रुक्र रायफल, 01 नग इंसास एलएमजी, 07 नग 5.56 इंसास रायफल, 01 नग कार्बाइन, 12 नग 303 रायफल, 01 नग 8 एमएम पिस्टल, 07 नग सिंगलशॉट, 23 नग बीजीएल लांचर, 03 नग 315 बोर, 14 नग 12बोर सहित कुल 93 हथियार बरामद किया गया है.

You Might Also Like

सीएम साय ने उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का किया भूमिपूजन

प्रदेश में स्वाइन फ्लू से 7 मरीजों की मौत

प्रदेश में बंद नहीं होगी ओल्ड पेंशन स्कीम-ओपी

हथौड़ी से सिर पर हमला कर पत्नी की हत्या

बीजेपी प्रभारी नितिन नबीन प्रदेश दौरे पर आज

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ब्रेकर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर से गिरकर किशोर की मौत, चालक ने मोबाइल बंद कर हुआ फरार
Next Article जहां संस्कृति का सम्मान होता है, वहीं से विकास की नई शुरुआत होती है : सीएम साय

खबरें और भी है....

धरसींवा में आधुनिक तहसील कार्यालय का लोकार्पण : सुगम, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम : सीएम साय
जहां संस्कृति का सम्मान होता है, वहीं से विकास की नई शुरुआत होती है : सीएम साय
डबल इंजन सरकार की ताकत से टूटा नक्सलवाद
ब्रेकर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर से गिरकर किशोर की मौत, चालक ने मोबाइल बंद कर हुआ फरार
एनएच- 43 पर दो बाइक में भिड़ंत, दो युवकों की मौके पर मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
धरसींवा में आधुनिक तहसील कार्यालय का लोकार्पण : सुगम, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम : सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?