रायगढ़. एक बारह चक्का डाला बाडी ट्रक में अवैध स्क्रैप लोड कर चालक लेकर जा रहा था, जिसकी सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए कबाड़ से भरी ट्रक को जब्त किया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को पूंजीपथरा पुलिस को सूचना मिली थी कि तमनार चौक की ओर एक ट्रक में अवैध स्क्रैप कबाड़ लोड कर लाया जा रहा है। इससे पुलिस ने तमनार चौक पर घेराबंदी करते हुए ट्रक को रोककर जांच किया तो चालक ने अपना नाम रमेश यादव (40 वर्ष) निवासी जिला आजमगढ़ (उ.प्र.) बताया। साथ ही वाहन की तलाशी लेने पर ट्रक में करीब 13 टन 700 किलोग्राम लोहे-टीना का कबाड़ स्क्रैप लोड पाया गया, जिसकी कीमत लगभग 2,87,700 रुपये आंकी गई। वहीं चालक से वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इससे संदेह होने पर ट्रक (कीमत लगभग 10 लाख रुपये) सहित स्क्रैप को जप्त कर आरोपी रमेश यादव पिता डल्लू यादव 40 साल निवासी रसूलपुर थाना सरायमीर जिला आजमगढ उत्तरप्रदेश विरुद्ध धारा 35(क)(ड) बीएनएस /303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव के साथ प्रधान आरक्षक राधेश्याम कमल एवं आरक्षक ओमप्रकाश तिवारी की भूमिका रही।
13 टन अवैध कबाड़ पकड़ाया, तमनार चौक में पूंजीपथरा पुलिस ने की रेड
करीब 10 लाख का ट्रक और 2.87 लाख का स्क्रैप जब्त



