NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सडक़ से हाथियों के गुजरते ही वाहनों के चक्के थमे
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सडक़ से हाथियों के गुजरते ही वाहनों के चक्के थमे
रायगढ़

सडक़ से हाथियों के गुजरते ही वाहनों के चक्के थमे

छाल रेंज में 6 किसानों की फसल भी बर्बाद

lochan Gupta
Last updated: March 31, 2026 11:31 pm
By lochan Gupta March 31, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले के छाल रेंज में सोमवार शाम एक हाथी दल को सडक़ पार करते देखा गया, जिससे दोनों ओर यातायात कुछ समय के लिए थम गया। वहीं हाथियों ने क्षेत्र के 6 किसानों की फसल भी बर्बाद कर दी है।
जानकारी के अनुसार बोजिया परिसर स्थित औरानारा रोड पर लोगों की आवाजाही जारी थी। इसी दौरान हाथियों का दल सडक़ किनारे आकर खड़ा हो गया। सूचना मिलते ही हाथी मित्र दल मौके पर पहुंचा और सुरक्षा के मद्देनजऱ दोनों ओर से वाहनों को रोक दिया गया। कुछ देर तक सडक़ किनारे रुकने के बाद हाथी एक-एक कर सडक़ पार करने लगे। बताया जा रहा है कि दल में करीब 15 से 17 हाथी शामिल थे, जो सिंघीझाप की ओर जंगल में जाने की संभावना है। हाथी मित्र दल ने बोजिया-सिंघीझाप और औरानारा-सिंघीझाप मार्ग पर सावधानीपूर्वक आवागमन करने की अपील की है।
रविवार देर रात हाथियों का दल छाल रेंज के भलमुड़ी गांव के पास पहुंच गया। यहां दो किसानों के खेतों में घुसकर फसल को रौंद दिया। हाटी गांव में भी हाथियों ने चार किसानों की धान की फसल को नुकसान पहुंचाया। बताया जा रहा है कि रात में ग्रामीणों और वनकर्मियों ने हाथियों को भगाने की कोशिश की, लेकिन वे काफी देर तक डटे रहे और सुबह होने से पहले जंगल की ओर लौट गए।

छाल रेंज में 37 हाथियों की मौजूदगी

विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार छाल रेंज में कुल 37 हाथियों की मौजूदगी है। इनमें से सबसे अधिक 22 हाथी औरानारा क्षेत्र के जंगलों में देखे जा रहे हैं। इसके अलावा बोजिया, कुड़ेकेला, पुरूंगा, छाल, बनहर, लोटान और हाटी के जंगलों में भी हाथियों का विचरण जारी है।

You Might Also Like

लौह व इस्पात के क्षेत्र में तीन दिवसीय सेक्टर स्पेसिफिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का होगा आयोजन

बेकाबू स्कार्पियो पलटी, एक मृत

बनोरा के नेत्र जांच शिविर में 120 मरीजों की जांच हुई

पत्रकारों के हितों को लेकर गंभीर साय सरकार : हेमंत थवाईत

प्रेम संबंध के विवाद में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 13 टन अवैध कबाड़ पकड़ाया, तमनार चौक में पूंजीपथरा पुलिस ने की रेड
Next Article वित्त मंत्री ओ पी चौधरी की सौगात, भोले मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु 1.50 लाख मंजूर

खबरें और भी है....

धरसींवा में आधुनिक तहसील कार्यालय का लोकार्पण : सुगम, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम : सीएम साय
जहां संस्कृति का सम्मान होता है, वहीं से विकास की नई शुरुआत होती है : सीएम साय
डबल इंजन सरकार की ताकत से टूटा नक्सलवाद
ब्रेकर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर से गिरकर किशोर की मौत, चालक ने मोबाइल बंद कर हुआ फरार
एनएच- 43 पर दो बाइक में भिड़ंत, दो युवकों की मौके पर मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
धरसींवा में आधुनिक तहसील कार्यालय का लोकार्पण : सुगम, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम : सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?