NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ट्रेड यूनियन के सदस्यों ने जताया विरोध
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ट्रेड यूनियन के सदस्यों ने जताया विरोध
रायगढ़

ट्रेड यूनियन के सदस्यों ने जताया विरोध

4 श्रमिक कानूनों को वापस लेने की मांग, बोले- मजदूरों के अधिकारों को छीनने का प्रयास

lochan Gupta
Last updated: February 10, 2026 12:17 am
By lochan Gupta February 10, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में सोमवार को ट्रेड यूनियन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत यूनियन के सदस्यों ने गेट मीटिंग की। इसमें कोल इंडिया में काम करने वाले संगठन के सदस्यों ने मजदूर विरोधी चार श्रम कानून लागू किए जाने का विरोध किया। इस दौरान सदस्यों ने नारेबाजी की और इन कानूनों को वापस लेने की मांग की।
सोमवार को एसईसीएल की छाल खदान के पास इंटक, एटक, सीटू और एचएमएस के सदस्यों ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि चारों नए लेबर कोड लागू करने से मजदूरों के अधिकारों को छीनकर उन्हें पूरी तरह से मालिकों या प्रबंधन का गुलाम बनाने की साजिश है। सदस्यों ने बताया कि ये लेबर कोड मालिकों के दबाव में लाए गए हैं। इससे औद्योगिक संबंध खराब होंगे और भविष्य में अशांति फैलने की आशंका है। उन्होंने यह भी कहा कि स्थायी नौकरी की जगह अब केवल फिक्स टर्म नौकरी दी जाएगी, जिससे मालिक जब चाहे मजदूरों को काम से निकाल सकेगा। इसके अलावा शिफ्ट का समय 8 घंटे से बढ़ाकर 12 घंटे किया जा सकता है। उन्होंने कोल इंडिया के निजीकरण, एमडीओ और रेवेन्यू शेयरिंग को भी तेजी से लागू किए जाने की बात कही।
ट्रेड यूनियनों का रजिस्ट्रेशन समाप्त हो सकता है
सदस्यों ने कहा कि इस नियम के लागू होने से ट्रेड यूनियनों का रजिस्ट्रेशन खत्म किया जा सकता है। मौजूदा वेतन और दूसरी सुविधाओं में कटौती शुरू हो सकती है। जमीन के बदले नौकरी और पुनर्वास से जुड़े प्रावधान भी खत्म किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि नए ट्रेड यूनियन बनाना मुश्किल हो जाएगा और किसी भी बहाने पुराने ट्रेड यूनियनों का रजिस्ट्रेशन कभी भी रद्द किया जा सकता है। इससे मजदूरों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसी कारण आज विरोध किया गया।
3 दिन बाद खदाने बंदकर हड़ताल करेंगे
इंटक के क्षेत्रीय अध्यक्ष डीएल ग्वालवंशी ने कहा कि चार श्रमिक कानून लागू होने से मजदूरों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा और उनके अधिकार छीने जाएंगे। इसी कारण आज विरोध किया गया है। उन्होंने बताया कि गुरुवार यानी 12 फरवरी को एसईसीएल की खदानें बंद रखकर एक दिन की हड़ताल की जाएगी।

You Might Also Like

स्कूली बच्चों के परिवहन में प्रयुक्त 104 वाहनों की हुई जांच

तेरी दुआ से पिया, रौशन रहे मेरी जिंदगानी

पूर्व कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों का बनाया मजाक

स्कूल परिसर में दो अजगर सांप मिलने से हडक़ंप

बछड़े को बचाने गायों ने घेरा कार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article प्रतिबंधित मार्ग पर बेतहाशा दौड़ रहे भारी वाहन, स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सवाल
Next Article स्कूली छात्र को घसीट-घसीटकर पीटा, लात-घूंसों से मारा

खबरें और भी है....

राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
निर्दयी बाप ने मासूम बेटे को कुंए में डूबोकर मार डाला
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत और तीन गंभीर
होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
22 को होगी सीजी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?