NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: चैती छठ महापर्व पर महिलाओं ने डूबते सूर्यदेव को दिया संध्या अघ्र्य
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > चैती छठ महापर्व पर महिलाओं ने डूबते सूर्यदेव को दिया संध्या अघ्र्य
रायगढ़

चैती छठ महापर्व पर महिलाओं ने डूबते सूर्यदेव को दिया संध्या अघ्र्य

आज सुबह उगते सूर्य को अध्र्य देने के साथ छठ पूजा का होगा समापन

lochan Gupta
Last updated: March 24, 2026 11:55 pm
By lochan Gupta March 24, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। एक तरफ जहा चैत्र नवरात्र को लेकर शहर सहित अंचल में धूम मची हुई है तो वहीं विगत दो दिनों से चैत छठ पूजा भी चल रहा है। ऐसे में मंगलवार शाम को चैती छठ के व्रती महिलाओं ने पूरी उत्साह और श्रद्धा के साथ अस्त होते सूर्य को पहला अघ्र्य देने के लिए नदी व तालाब के घाटों पर पहुंची थी, जहां मौसमी फलों के साथ भगवान सूर्य की पूजा करने के बाद डूबते सूर्य को अघ्र्य दिया।
उल्लेखनीय है कि छठ पर्व साल में दो बार मनाया जाता है, मुख्य रूप से कार्तिक माह में दीपवली के छठवे दिन भगवान सूर्य को अघ्य दिया जाता है तो वहीं चैत महिने में भी नवरात्र के छठवे दिन मनाया जाता है। इसको लेकर विगत चार दिनों से बिहार, पश्चिम बंगाल व झारखंड के लोग तैयारी में जुटे हुए थे। जो मंगलवार को छठ व्रतधारी महिलाओं ने दोपहर बाद अपने घरों से दौरा में मौसमी फलों व पूजन सामग्री सजाकर शहर के तालाब व केलो नदी स्थिति छठ घाट पर पहुंची थी। उनके साथ उनके परिजन एवं मोहल्ले के लोग छठ मइया के गीत गाते हुए उत्साह एवं श्रद्धा के साथ छठघाट पर पहुंच कर पूजा-अर्चना किया। इसके बाद व्रतियों ने घाट में उतर कर छठ मइया की अराधना करने के बाद सूर्य के अस्त होने के इंतजार में पानी के अंदर खड़े होकर छठ मइया से मनौती मांगती रही और अस्त होते सूर्य को देखकर व्रतियों ने पहला अध्र्य दिया। वहीं परिजन भी घाट में खड़े होकर छठ मइया के पारंपरिक गीतों से छठ पूजा का बखान करते नजर आए।

भक्ति में लीन रहे श्रद्धालु

छठ व्रत के नियमों का पालन करने वाले भक्त दोपहर पांच बजे से ही नियत स्थान पर पहुंंच कर सूप में रखे पूजन सामग्रियों को घाट किनारे रखकर पूजा-अर्चना शुरू कर दिए थे। इसके बाद वे पानी में खड़े होकर भगवान भास्कर की अराधना करने लगे। उसके बाद अस्त होते सूर्य को प्रथम अघ्र्य देकर व्रती अपने घरों की ओर रवाना हुए।

नदी घटों में की गई पूजा

मंगलवार को शहर के केलो नदी किनारे खर्रा घाट, जूटमिल घाट, बुढ़ी माई तालाब, निकले महादेव मंदिर तालाब सहित अन्य जगहों पर भक्त पहुंचे हए थे, लेकिन चैती छठ बहुत कम लोग करते हैं, इस कारण घाटों पर भीड़-भाड़ का माहौल नहीं रहा। वहीं व्रतियों ने बताया कि यहां पूजा करने के बाद पूरी-विधान से घर में भी पूजा करेंगे। इसके बाद रात में फलों को बदली कर फिर से सूपा को सजाया जाएगा और बुधवार को सुबह फिर से घाट पर पहुंचेगी, इसके बाद पूजा-अर्चना करते हुए उगते सूर्य देव की पूजा करने के बाद व्रत को समाप्त करेंगी।

देवी मंदिरों में हुई मां कात्यानी देवी की पूजा

मंगलवार को सुबह से ही माता की छठवां रूप मां कात्यानी देवी की भक्ती में श्रद्वालु लीन रहे। इस दौरान शहर के प्रसिद्ध बुढ़ी माई मंदिर, अनाथालय स्थित दुर्गा मंदिर, समलेश्वरी माता मंदिर व राजापारा स्थित समलाई माता के मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे थे जो पूजा के साथ अपने परिवार के सुख-समृद्धि के लिए माता से कामना किया। वहीं शाम के समय भी देवी मंदिरों में माता के आरती में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे हुए थे। ऐसे में पिछले पांच दिनों से हर दिन मंदिरों में भीड़ देखी जा रही है।

You Might Also Like

नॉन इंटरलाकिंग कार्य के चलते यात्री ट्रेनों का देर से हो रहा परिचालन

दिगर प्रांतों से आकर शहर में रह रहे लोगों की जांच में जुटी पुलिस

शहर सहित अंचल के देवी मंदिरों में हुई माता महागौरी की अराधना

शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में लिटिल एंजेल पब्लिक स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन

ओपी चौधरी के पक्ष में कल अमित शाह का रोड-शो

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भाजपा महका मण्डल में आयोजित हुआ पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर
Next Article बुलेट चोर गिरोह पुलिस हत्थे चढ़ा, 3 बुलेट बरामद, 5 नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी है....

बिलासपुर के कोनी में बर्ड फ्लू की पुष्टि, सरकारी पोल्ट्री फार्म में 5 हजार से अधिक मुर्गे-मुर्गियों की मौत
धान उपार्जन केन्द्र में बड़ा गड़बडझाला, दूसरों की जमीन पर धान बेचने का मामला उजागर
ऑनलाइन सट्टा पर बैक टू बैक कार्रवाई, धरमजयगढ़ व कोतवाली क्षेत्र से 2 गिरफ्तार
दहशतगर्दों पर चला पुलिस का डंडा, 6 लोगों को आम्र्स एक्ट के तहत भेजा जेल
बुलेट चोर गिरोह पुलिस हत्थे चढ़ा, 3 बुलेट बरामद, 5 नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बिलासपुर के कोनी में बर्ड फ्लू की पुष्टि, सरकारी पोल्ट्री फार्म में 5 हजार से अधिक मुर्गे-मुर्गियों की मौत
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?