NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सभापति डिग्री लाल साहू व पार्षद आशीष ताम्रकार बने वार्ड समिति के अध्यक्ष
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सभापति डिग्री लाल साहू व पार्षद आशीष ताम्रकार बने वार्ड समिति के अध्यक्ष
रायगढ़

सभापति डिग्री लाल साहू व पार्षद आशीष ताम्रकार बने वार्ड समिति के अध्यक्ष

जन समस्याओं का जल्द निवारण करने की कवायद

lochan Gupta
Last updated: March 24, 2026 12:02 am
By lochan Gupta March 24, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। नगर निगम क्षेत्र में जनसंख्या के आधार पर वार्ड समितियों का गठन कर प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया गया है। सोमवार को निगम सभाकक्ष में निगम क्षेत्र के अंतर्गत दो वार्ड समितियों का गठन प्रक्रिया सम्पन्न हुआ। वार्ड समितियों के गठन से स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों में तेजी लाई जा सकेगी एवं जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण संभव होगा।
प्रथम वार्ड समिति में वार्ड क्रमांक 1 से 20, साथ ही वार्ड क्रमांक 39, 40 एवं 43 से 46 तक के वार्डों को शामिल किया गया है। वहीं द्वितीय वार्ड समिति में वार्ड क्रमांक 21 से 38 तथा 41, 42, 47 एवं 48 को सम्मिलित किया गया है।
चूंकि वार्ड समितियां के गठन में सभापति से संबंधित वार्ड चुनाव मैं शामिल है तो सभापति को उसे वार्ड समिति का पदेन अध्यक्ष नियुक्त करने का प्रावधान है। इसलिए प्रथम वार्ड समिति के अध्यक्ष के रूप में सभापति डिग्री लाल साहू को मनोनीत किया गया है। वहीं द्वितीय वार्ड समिति में वार्ड क्रमांक 27 के पार्षद आशीष ताम्रकार को निर्विरोध रूप से अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
इस अवसर पर महापौर जीवर्धन चौहान ने दोनों नवनियुक्त अध्यक्षों का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि वार्ड समितियों के माध्यम से नगर निगम के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा स्थानीय समस्याओं का समाधान और अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से शहर के समग्र विकास के लिए सकारात्मक एवं समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। गठन प्रक्रिया से पूर्व नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने वार्ड समितियों के गठन, उनकी कार्यप्रणाली एवं शक्तियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वार्ड समितियां स्थानीय स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन, निगरानी एवं जनसहभागिता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इससे पूर्व डिप्टी कमिश्नर सुतीक्षण यादव एवं निगम सचिव आर एन पटेल द्वारा वार्ड समिति गठन के पूर्ण प्रक्रिया की जानकारी दी गई। निगम प्रशासन द्वारा वार्ड समितियों का यह गठन शहर के सुव्यवस्थित विकास, पारदर्शिता एवं बेहतर प्रशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वार्ड समिति गठन प्रक्रिया के दौरान एमआईसी सदस्यगण, संबंधित वार्ड के पाषर्दगण, कार्यपालन अभियंता अमरेश लोहिया एवं विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

अध्यक्ष करेंगे दो नाम प्रस्तावित

वार्ड समिति में संबंधित वार्ड के सभी पार्षदगण सदस्य रहेंगे। इसी तरह प्रत्येक वार्ड समिति में अध्यक्ष द्वारा दो नाम प्रस्तावित किया जाएगा, जो पार्षद नहीं होंगे, लेकिन नगर निगम कार्यप्रणाली के जानकार होंगे एवं जो पार्षद बनने की योग्यता रखते होंगे। प्रस्तावित नाम पर अंतिम मुहर महापौर द्वारा लगाई जाएगी।

You Might Also Like

तत्काल गिरफ्तार हों अडानी कंपनी के गुर्गे और जिम्मेदार अधिकारी: प्रेस क्लब

सीनियर डीएससी ने किया आरपीएफ पोस्ट का निरीक्षण

दो नाबालिग समेत 4 ने मिलकर किया युवती से गैंगरेप

अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

मरीजों को मिले बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं- मनोज पिुगुआ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article केरल में परिवर्तन का समय आ चुका है – मुख्यमंत्री
Next Article युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

खबरें और भी है....

पड़िगांव के चन्द्रभान पटेल का निधन
जिले में अफीम की खेती पर टूटा प्रशासन का कहर, 72 घंटे के भीतर प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई
चंद्रनगर में नजूल भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
सभापति डिग्री लाल साहू व पार्षद आशीष ताम्रकार बने वार्ड समिति के अध्यक्ष

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पड़िगांव के चन्द्रभान पटेल का निधन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?