NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बदल गई सरकार, नई सरकार से बढ़ी उम्मीदें
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बदल गई सरकार, नई सरकार से बढ़ी उम्मीदें
रायगढ़

बदल गई सरकार, नई सरकार से बढ़ी उम्मीदें

प्रदेश की भाजपा सरकार जता रही गारंटी की प्रतिबद्धता, सरकार बदलने से कलेक्टर जनदर्शन में फरियाद लेकर आने लगे लोग

lochan Gupta
Last updated: December 13, 2023 12:50 am
By lochan Gupta December 13, 2023
Share
7 Min Read

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में भाजपा 5 साल बाद फिर सत्ता पर लौट आई है। प्रदेश में सरकार बदलने के साथ कामकाज में भी बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। भाजपा की सरकार में आदिवासी नेता विष्णु देव साय मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। छत्तीसगढ़ की नई सरकार 13 दिसंबर को पूरी तरह अस्तित्व में आ जाएगी, मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण करेंगे हालांकि उससे पहले ही प्रदेश की विष्णु देव सरकार ने घोषणा पत्र के अनुरूप अपनी प्रतिबद्धता भी जताना शुरू कर दिया। जिला मुख्यालयों में हर सप्ताह होने वाले कलेक्टर जनदर्शन में फरियादी पहुंचने लगे हैं। आज मंगलवार को जिले के खरसिया क्षेत्र से कॉलेज के विद्यार्थी निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत करने पहुंचे थे। युवाओं को अब सरकार बदलने पर कार्रवाई होने की उम्मीद है। वहीं छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार शहर में होर्डिंग लगाकर कामकाज की गारंटी की प्रतिबद्धता जता रही है। दूसरी तरफ पूर्ववर्ती सरकार की योजना अभी संचालित है, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी मोबाइल वेन का मोहल्लों तक नि:शुल्क ईलाज की सेवा चल रही है। संचालित इस सेवा को निरंतरता मिलेगी या नई योजनाओं का लाभ मिलेगा? यह सब सरकार के अगले कदम से ही स्पष्ट हो पाएगा। लेकिन माना जा रहा है कि प्रदेश में सरकार बदल गई है तो काम-काज का रवैया भी बदलेगा, इसकी ज्यादा उम्मीद है।
रायगढ़ शहर में आज मंगलवार को तीन ऐसी तस्वीर सामने आई जिस पर गौर करना जरूरी है। पहली तस्वीर शहर के अलग-अलग मोहल्ले में स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी मोबाइल वेन चिकित्सा सेवा की तस्वीर है। बताया जाता है इस मोबाइल वेन को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना अंतर्गत शहरी लोगों के लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने शुरू की थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तस्वीर और योजना से जुड़ी बातों का उल्लेख था। चुनाव के दौरान आचार संहिता लगने के साथ तस्वीर पर कागज चश्पा कर छिपा दिया गया था। उम्मीद थी कि फिर से कांग्रेस की सरकार आने पर चश्पा कागज हटा दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। प्रदेश में सरकार बदल गई और भाजपा की सरकार सत्ता में आ गई। हालांकी अब इस योजना का संचालन जारी है, लेकिन सरकार बदलने पर स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी इस योजना को निरंतरता मिलेगी या नहीं यह सरकार के अगले कदम पर निर्भर करता है। माना जा रहा है कि सरकार बदल गई है तो उसके काम-काज का रवैया भी बदलेगा ही।

दिव्यांग दुर्गेश नंदिनी को नई सरकार से बढ़ी उम्मीद

कलेक्टोरेट में एक और तस्वीर देखने में आई कलेक्टर के जनदर्शन में फरियाद करने आई खरसिया क्षेत्र के घघरा गांव की 40 वर्षीय महिला बीते साल जुलाई के महीने से सरकारी दफ्तर के चक्कर काट रही है। इस दिव्यांग महिला को भी सरकार बदलने पर कार्रवाई होने की उम्मीद है, घाघरा गांव की दुर्गेश नंदनी राठौर मछली पालन के लिए तालाब का पट्टा मिलने के बाद अनुबंध नहीं होने से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही है। बताया जाता है कि उसे घघरा के जूना तालाब में मछली पालन के लिए पट्टा तो मिला लेकिन, अब तक अनुबंध नहीं हो पाया है। महिला का आरोप है कि गांव में अपने आप को सरपंच मानने वाले प्रतिनिधि ताराचंद राठौर मनमानी कर रहा है। जबकि निर्वाचित सरपंच राजू राठिया है, लेकिन ताराचंद स्वयं को सरपंच बताता है। अनुबंध के लिए कई बार सचिव के चक्कर काट चुकी, सीईओ दफ्तर में भी शिकायत की लेकिन कुछ भी नहीं हुआ। दुर्गेश नंदिनी राठौर अपनी दिव्यांगता के बावजूद मछली पालन के लिए अनुबंध पाने दर-दर भटक रही है। कलेक्टोरेट पहुंची दुर्गेश नंदनी को बड़ी उम्मीद है कि अब उसका काम हो जाएगा।

होर्डिग्स में नई सरकार की प्रतिबद्धता

दूसरी तस्वीर शहर के अलग-अलग स्थान पर भाजपा सरकार द्वारा दी गई गारंटी के लिए लगाए गए होर्डिग्स की है। इन होर्डिग्स में ‘सबका साथ- सबका विकास, सबका विश्वास और सब का प्रयास’ का जिक्र करते हुए ‘हमने ही बनाया है, हम ही संवारेंगे’ जैसे वाक्यों को स्थान दिया गया है। होर्डिग्स में ‘सीजीपीएससी में पारदर्शिता और यूपीएससी की तर्ज पर होगी परीक्षाएं’ पारदर्शिता के साथ भर्ती की गारंटी जैसे वाक्य उल्लेखित हैं। भाजपा सरकार की होर्डिग्स की चर्चा शुर्खियां बंटोर रही है। किसानों को लेकर भी होर्डिग्स शहर में लगाए गए हैं। कहने का आशय यह है कि प्रदेश में सरकार बदलने से कई चीजों में परिवर्तन की उम्मीद बढ़ गई है। प्रदेश के विष्णु देव सरकार भी चुनावी घोषणा पत्र में दी गई गारंटी को पूरा करने के प्रतिबद्धता व्यक्त कर रही है। जिससे बदलाव की बयार महसूस की जाने लगी है।
जन भागीदारी की राशि में घोटाला की शिकायत
रायगढ़ के कलेक्टोरेट में आज तीसरी तस्वीर यह सामने आई की जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में चुनाव के बाद फरियाद करने वालों की काफी तादाद देखने को मिली। कलेक्टर के जनदर्शन कार्यक्रम में आए लोगों को प्रदेश में नई सरकार के आने से बड़ी उम्मीद होने को महसूस किया गया। खरसिया के शासकीय महात्मा गांधी पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को उम्मीद है कि निर्माण कार्य में हुए घोटाले की जांच के साथ कार्यवाही होगी। छात्र-छात्राओं ने कलेक्टर के नाम लिखे शिकायत पत्र में स्पष्ट तौर पर उल्लेख किया है कि जन भागीदारी की राशि का दुरुपयोग कर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। करीब 28 लाख के घोटाले की बात कही गई है। पांच निर्माण कार्य होना था, लेकिन 13 कार्य करा लिए गए। जिससे टेंडर की राशि से दुगुने तक भुगतान कर छात्रों के जनभागीदारी की राशि का दुरुपयोग किया गया है। छात्रों का कहना था कि इसकी पहले भी शिकायत की गई थी, लेकिन प्राचार्य ने कार्रवाई नहीं की। अब सरकार बदल गई है तो कलेक्टर से जांच और कार्यवाही की मांग करने आए हैं।

You Might Also Like

आज से तीन दिवसीय श्री श्याम महोत्सव का आयोजन

पार्टी के निष्ठावान सिपाही चुनाव घोषणा के पहले ही भाजपा के पक्ष में प्रचार पर उतरे

तीन से श्री शनि देव रुद्राभिषेक महोत्सव का भव्य आयोजन

कन्या महाविद्यालय के अधूरे भवन को सुधारने की मांग

रेलवे ट्रैक के खंभे पर चढा युवक करंट से झुलसा, कमर भी टुटी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article हत्या के फरार दो आरोपियों को लैलूंगा पुलिस ने की गिरफ्तार
Next Article उत्साह से देखा गया मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम

खबरें और भी है....

कलेक्टरों को राजस्व न्यायालयों का नियमित संचालन करने के निर्देश
साय सरकार ने आयोग के अध्यक्ष बदले, नए सिरे से बांटे गए पद
कार की ठोकर से जंगली सुअर की मौत
महिला पर कुल्हाड़ी से हमला, आरोपी गिरफ्तार, जेल दाखिल
पत्थलगांव नगर पंचायत को मिला नगर पालिका का दर्जा

Popular Posts

कलेक्टरों को राजस्व न्यायालयों का नियमित संचालन करने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?