NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: केरल में परिवर्तन का समय आ चुका है – मुख्यमंत्री
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > केरल में परिवर्तन का समय आ चुका है – मुख्यमंत्री
रायपुर

केरल में परिवर्तन का समय आ चुका है – मुख्यमंत्री

भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन रैली में शामिल हुए सीएम साय

lochan Gupta
Last updated: March 24, 2026 12:01 am
By lochan Gupta March 24, 2026
Share
4 Min Read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज केरल दौरे के दौरान कोट्टायम जिले के चेंगन्नूर एवं अरनमुला विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के नामांकन रैलियों में शामिल होकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया और व्यापक जनसमर्थन जुटाया। इस दौरान उन्होंने दोनों विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से आत्मीय संवाद करते हुए भाजपा के पक्ष में वातावरण को मजबूत किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने चेंगन्नूर से भाजपा प्रत्याशी एम.वी. गोपाकुमार एवं अरनमुला से कुम्मनम राजशेखरन के समर्थन में आयोजित नामांकन रैलियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह विधानसभा चुनाव केरल की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत का अवसर है।मुख्यमंत्री श्री साय ने स्पष्ट किया कि केरल में अब बदलाव की आवश्यकता महसूस की जा रही है और जनता एक सशक्त विकल्प की ओर देख रही है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि केरल की जागरूक और प्रबुद्ध जनता अब परिवर्तन के लिए पूरी तरह तैयार दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चली आ रही पारंपरिक राजनीति से आगे बढक़र अब लोग विकास, पारदर्शिता और जवाबदेही आधारित शासन की अपेक्षा कर रहे हैं, जो भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से ही संभव है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में स्थापित सुशासन, पारदर्शिता और विकास का जो मॉडल विकसित हुआ है, उसने पूरे देश में विश्वास का वातावरण तैयार किया है और उसी का प्रभाव अब केरल में भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों और कार्यशैली ने आम जनता के मन में भरोसा पैदा किया है। उन्होंने कहा कि चेंगन्नूर सहित पूरे केरल में भाजपा के प्रति जनसमर्थन लगातार बढ़ रहा है और यह उत्साह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक प्रदर्शन करने जा रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और जनता का विश्वास मिलकर एक सकारात्मक माहौल तैयार कर रहे हैं।
अरनमुला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह चुनाव केरल की राजनीति में एक निर्णायक मोड़ साबित होगा। उन्होंने कहा कि जनता अब वर्षों से चली आ रही तुष्टिकरण की राजनीति से आगे बढऩा चाहती है और एक ऐसी सरकार चाहती है, जो सभी वर्गों के लिए समान अवसर और न्याय सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि आज केरल की जनता ऐसे नेतृत्व की ओर देख रही है, जो केवल वादे न करे, बल्कि उन्हें जमीन पर उतारने की क्षमता भी रखता हो। विकास, सुशासन और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध नेतृत्व ही प्रदेश को नई दिशा दे सकता है और भारतीय जनता पार्टी इस अपेक्षा पर खरी उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूल मंत्र के साथ भाजपा का संगठन केरल में तेजी से सशक्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण, संगठन की मजबूती और जनता का भरोसा मिलकर राज्य में एक नए युग की शुरुआत का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि चेंगन्नूर से श्री गोपाकुमार जी विजयी होंगे और अरनमुला सहित पूरे केरल में भाजपा को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केरल में विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई कहानी लिखने का अवसर है, जिसमें जनता की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण होगी।

You Might Also Like

सुशासन स्थापित कर लक्ष्य को हासिल करने में युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका : सीएम साय

रायपुर में 3 व्यापारी के पास मिले 10 लाख कैश

स्थापना दिवस पर 14 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित

सक्षम समाज वही है जो सबको साथ लेकर चलता है : सीएम साय

आईएएस अधिकारियों के स्वागत और विदाई कार्यक्रम स्थगित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रामनवमी शोभायात्रा में प्रभावित न हो कानून व्यवस्था-कलेक्टर
Next Article सभापति डिग्री लाल साहू व पार्षद आशीष ताम्रकार बने वार्ड समिति के अध्यक्ष

खबरें और भी है....

पड़िगांव के चन्द्रभान पटेल का निधन
जिले में अफीम की खेती पर टूटा प्रशासन का कहर, 72 घंटे के भीतर प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई
चंद्रनगर में नजूल भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
सभापति डिग्री लाल साहू व पार्षद आशीष ताम्रकार बने वार्ड समिति के अध्यक्ष

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पड़िगांव के चन्द्रभान पटेल का निधन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?