रायगढ़। दो बदमाशों ने जगतपुर-रामभाठा स्थित एक मकान में घुसकर युवक से मारपीट की थी, जिसकी सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है, वहीं दूसरे की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के जगतपुर-रामभाठा आवास कालोनी निवासी शाहरूख वारसी (30 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि विगत 19-20 मार्च की रात लगभग 12 बजे घर का दरवाजा जोर-जोर से पीटने की आवाज आने पर उसकी मां बाहर देखने के लिए निकली तो वहां साहिल एक्का और विक्की उर्फ मनीष जाटवर खड़े थे। इससे दरवाजा पीटने से मना करने पर दोनों ने गाली-गलौच करने लगे, इससे उनकी आवाज सुनकर जब शाहरूख वारसी बाहर आया और उन्हें समझाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने हाथ-मुक्का व धारदार हथियार से मारपीट शुरू कर दी, जिससे शाहरूख वारसी को चोट आई थी। वहीं बीच-बचाव के लिए परिवार के अन्य सदस्य और पड़ोसी आए, तब दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। इससे पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 351(3), 115(2), 118(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लेते हुए कुछ ही घंटे में पुलिस ने मुख्य आरोपी साहिल एक्का पिता सुनिल एक्का (22 वर्ष) निवासी रामभांठा जवाहरनगर लोहरापारा रायगढ़ को गिरफ्तार कर पूछताछ किया तो उसने अपराध करना स्वीकार किया, साथ ही उसके बताए ठिकाने से घटना में प्रयुक्त एक स्टील का चाकू भी जब्त कर रिमांड पर भेज दिया है।
पूर्व में दर्ज है अपराध
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि साहिल एक्का और मनीष जाटवर उर्फ विक्की दोनों आरोपी पूर्व में भी जगड़ा, मारपीट एवं चोरी के मामले में संलिप्त रहे हैं और आदतन बदमाश है। फरार आरोपी विक्की उर्फ मनीश को कोतवाली पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
जगतपुर में आधी रात को घर घुसकर मारपीट, आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य की तलाश जारी



