NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नवरात्रि में जेलों में परिरुद्ध 2400 कैदियों ने रखा है उपवास
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > नवरात्रि में जेलों में परिरुद्ध 2400 कैदियों ने रखा है उपवास
रायपुर

नवरात्रि में जेलों में परिरुद्ध 2400 कैदियों ने रखा है उपवास

रोज जसगीत के साथ भजन-कीर्तन व माता की कर रहे आरती

lochan Gupta
Last updated: March 22, 2026 11:48 pm
By lochan Gupta March 22, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। चैत नवरात्र शुरू हो गया है, इसके साथ ही माता को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालुओं ने उपवास रखना भी शुरू कर दिया है. पर्व के दौरान प्रदेश के जेलों में परिरूद्ध 2397 कैदी उपवास रखे हुए हैं, जिन्हें जेल प्रशासन ने विशेष सुविधाएं दी है। जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ की जेलों में 2397 बंदी नवरात्रि का उपवास कर रहे हैं, इनमें 2125 पुरुष तथा 272 महिला बंदी शामिल हैं. सबसे ज्यादा रायपुर संभाग की जेलों में 1140 बंदियों ने उपवास रखा है, जिसमें 1070 पुरुष और 70 महिला शामिल हैं. इसके बाद बिलासपुर संभाग का नंबर आता है, जहां के जेलों में बंद 361 बंदियों ने उपवास रखा है, जिसमें 336 पुरुष और 25 महिला शामिल है.
इसी तरह दुर्ग संभाग की जेलों में कुल 243 बंदियों ने उपवास रखा है, जिसमें 204 पुरुष और 39 महिला शामिल हैं. सरगुजा संभाग की जेलों में बस्तर संभाग की जेलों में 246 बंदियों ने उपवास रखा गया है, जिसमें 219 पुरुष और 27 महिला शामिल है. उपवास रखने वाले कैदियों में से कुछ न जहां नौ दिन का उपवास रखा है, तो कुछ ने तीन दिन का, तो कुछ दिन के हिसाब से उपवास रख रहे हैं. यही नहीं दुर्ग केंद्रीय जेल में नवरात्रि के अवसर पर अखण्ड ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किया गया है, एवं जोत-जंवारा बोया गया है. इस तरह से पूरे जेल में भक्ति भाव का माहौल निर्मित हो गया है. दुर्ग जेल अधीक्षक मनीष संभाकर बताते हैं कि नवरात्रि के दौरान कैदी प्रतिदिन जसगीत के साथ भजन-कीर्तन व माता की आरती कर रहे हैं. जेल प्रशासन के द्वारा उपवास रहने वाले बंदियों का पहले चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया एवं चिकित्सक के परामर्श पर ही उन्हें उपवास रखने की अनुमति दी गई है. जेल अधीक्षक ने बताया कि उपवास रखने वाले बंदियों को जेल प्रशासन के द्वारा फलाहार के रूप में प्रतिदिन केला, साबूदाना, फल्लीदाना, गुड़ दिया जा रहा है. उनका मानना है कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम बंदियों के मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास में सहायक होते हैं, तथा उनके पुनर्वास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जेल अधीक्षक संभाकर ने बताया कि साथ ही जेल में परिरूद्ध 60 मुस्लिम बंदियों ने पूरे पवित्र रमजान माह में एक माह तक रोजा (उपवास) रखा था. मुस्लिम बंदी श्रद्धापूर्वक रोजा (उपवास) रख सके, इसके लिए जेल प्रशासन ने प्रतिदिन इफ्तार के लिए आवश्यक व्यवस्था की थी. रमजान माह की समाप्ति पर मुस्लिम बंदियों ने जेल में आपसी सौहार्द्र के साथ ईद का पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया.

You Might Also Like

बाबा के बताए मार्ग पर चलकर ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : सीएम साय

सीए से 1.39 करोड़ की ऑनलाईन ठगी

रविशंकर यूनिवर्सिटी में सेमेस्टर एग्जाम की तारीख बढ़ाने की मांग

सीएम साय ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

छग मिलर्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष दिल्ली से गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article खारुन ब्रिज 1 महीने के लिए रहेगा बंद
Next Article महुआ के लालच में जल रहा बादलखोल अभ्यारण्य, विभाग को नहीं है खबर

खबरें और भी है....

आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है सरकार-सीएम साय
अंडील सरना चौक में बड़ा हादसा टला
ट्रेलर चालक से लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी से लूट की रकम व बाइक जब्त
देवी दर्शन करने जा रहे युवक की ट्रक से कुचलकर मौत, ओवरटेक के चक्कर में हुआ हादसा
देवी मंदिरों में आज कुष्मांडा देवी की हुई आराधना, पूरे दिन माता के जयकारे से गूंजता रहा अंचल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है सरकार-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?