सारंगढ़। गांव मारोदरहा विश्वासपुर बीट अंतर्गत ग्राम दादरपाली के टार तालाब में दर्दनाक घटना सामने आई है। जंगली सुअर के शिकार के लिए लगाए गए अवैध बिजली करंट की चपेट में आने से ग्राम मारोदरहा निवासी राजू सिदार 35 वर्ष पिता कन्हैया की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शिकार के उद्देश्य से खेत – तालाब के आसपास बिजली का तार बिछाया गया था, जिसकी जानकारी मृतक को नहीं थी जैसे ही वह संपर्क में आया तेज करंट लगने से उसकी जान चली गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है। वन विभाग और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



