NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जगतजननी की कृपा से हो रहा महाभंडारा : आशा टाइटन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जगतजननी की कृपा से हो रहा महाभंडारा : आशा टाइटन
रायगढ़

जगतजननी की कृपा से हो रहा महाभंडारा : आशा टाइटन

माता का प्रसाद पाने श्रद्धालुओं का लग रहा रेला

lochan Gupta
Last updated: March 20, 2026 11:39 pm
By lochan Gupta March 20, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। चैत्र नवरात्रि महापर्व की खुशी में विगत चार वर्षों से शहर के सुप्रसिद्ध धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री राणी सती दादी सेवा समिति की अभिनव पहल से चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व में पूरे नौ दिनों तक शहर के बूढ़ी माई मंदिर परिसर में श्रद्धा से भव्य महाभंडारा का आयोजन किया जा रहा है। वहीं इस बार भी इस धार्मिक आयोजन की संयोजिका श्रीमती आशा – सुनील अग्रवाल के विशेष मार्गदर्शन में व अध्यक्ष श्रीमती रीना बापोडिय़ा, सचिव श्रीमती श्वेता अमित मोदी, कोषाध्यक्ष श्रीमती सीमा मुकेश, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती ममता कमल अग्रवाल व सभी सदस्यों के सकारात्मक सहयोग से महाभंडारा का आयोजन किया जा रहा है।
आज माता ब्रम्हचारिणी की हुई पूजा
पावन नवरात्रि के दूसरे दिन आज माता भवानी के दूसरे स्वरूप माता ब्रह्मचारिणी देवी जो तप, संयम और साधना का प्रतीक मानी जाती हैं। ‘ब्रह्मचारिणी’ का अर्थ है तपस्या का आचरण करने वाली। माता के एक हाथ में जपमाला और दूसरे हाथ में कमंडल होता है, जो एकाग्रता और साधना का संकेत देता है। जिनकी पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इनकी पूजा अर्चना व महाआरती समिति के सभी सदस्यों ने मंदिर में कीं इसके पश्चात श्रद्धा की चुनरी पहनाकर माता भवानी को भोग अर्पण कर सभी ने आशीर्वाद लिया।तत्पश्चात महाभंडारा का शुभारंभ रोटरी क्लब ऑफ रोटेरियन कमलेश अग्रवाल ने रिबन काटकर किए और परिसर माता के जयकारे से गुंजित हो गया। वहीं दादी समिति के सभी सदस्यों ने आज के कार्यक्रम में शामिल हुए सभी रोटेरियन सदस्यों का दुपट्टा पहनाकर व तिलक लगाकर आत्मीय सम्मान किया। इसके पश्चात महाभंडारा का आयोजन शुरु हुआ।

श्रद्धालुओं को श्री अग्रवाल ने बांटे प्रसाद

महाभंडारा शुभारंभ के पश्चात सुबह 10,30 बजे रोटरी क्लब अध्यक्ष रोटेरियन कमलेश अग्रवाल और क्लब के सदस्यों ने बड़ी श्रद्धा से श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटे।  अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल ने कहा कि दादी समिति के इस धार्मिक आयोजन में आकर अत्यधिक खुशी हो रही है। समिति के लोग हमेशा नेक कार्य करते हैं। ऐसे ही आयोजन होना चाहिए। इस पहल के लिए श्रीमती आशा अग्रवाल व दादी सेवा समिति की सभी सदस्यों को बेहद बधाई और सभी शहरवासियों को चैत्र नवरात्रि महापर्व व हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं।

अनवरत दोपहर तक चला महाभंडारा

दादी समिति के महाभंडारा के आज दूसरे दिन भी सुबह 10.30 बजे से दोपहर तक माता का प्रसाद पाने के लिए सैकड़ों श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। वहीं कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती आशा – सुनील ने कहा कि माता के आशीर्वाद से हम सभी सदस्य मिलकर यह आयोजन विगत चार वर्षों से कर रहे हैं। आज दूसरे दिन माता जगतजननी का श्रृंगार करके सुबह दस बजे से दोपहर तक नवरात्रि के नौ दिन महाभंडारा का आयोजन किए। जो अनवरत नौ दिनों तक चलता रहेगा। यह वृहद आयोजन माता जगतजननी की कृपा से ही संभव हो रहा है। जिसे भव्यता देने में समिति अध्यक्ष श्रीमती रीना बापोडिय़ा, सचिव श्रीमती श्वेता अमित मोदी व कोषाध्यक्ष श्रीमती सीमा मुकेश, पूर्व अध्यक्ष ममता कमल अग्रवाल, रोमी निगानिया, सुभाष चिराग, संजय कालू सहित सभी सदस्यगण जुटे हैं। वहीं श्रद्धालुओं ने आज दूसरे दिन भी महाभंडारा आयोजन की बेहद सराहना की व दादी समिति के सभी सदस्यों को बधाई दी।

You Might Also Like

अनंत आकाश में गुम हो गया अभिनय व सुमधुर गायकी का एक सितारा

जन – जन ने हृदय से कहा अभिनंदन है प्रभु श्रीराम

जल जीवन मिशन ने आसान किया ग्राम छिछोर उमरिया की महिलाओं का जीवन

केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड में रहने वाले बुजुर्गों को किया गया वृद्धा आश्रम शिफ्ट

रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी ने किया प्रोजेक्ट ‘सक्षम’ का आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article करेंट से मारोदरहा गांव के युवक की मौत
Next Article सेवाभाव और जनकल्याण के साथ मनाया गया सावित्री देवी जिंदल का जन्मदिन

खबरें और भी है....

युवाओं के सपनों का कत्ल करने वाले आज सलाखों के पीछे- सीएम साय
35 हजार रिश्वत लेते सीएसपीडीसीएल का एई, जेई और क्लर्क गिरफ्तार
तमनार में अफीम की खेती का मामला उजागर
रेलवे बंगलापारा व बेलादुला में सट्टा पट्टी के साथ 3 गिरफ्तार
4 जर्जर छात्रावास भवनों की जगह बनेंगे हाईटेक हास्टल, डीएमएफ मद से मिली 6 करोड़ रुपए से अधिक की स्वीकृति

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
युवाओं के सपनों का कत्ल करने वाले आज सलाखों के पीछे- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?