NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: वन विभाग की सक्रियता से अवैध उत्खनन पर हुई तत्काल कार्यवाही
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > वन विभाग की सक्रियता से अवैध उत्खनन पर हुई तत्काल कार्यवाही
जशपुरनगर

वन विभाग की सक्रियता से अवैध उत्खनन पर हुई तत्काल कार्यवाही

जेसीबी मशीन जप्त, संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण दर्ज, वन विभाग ने वन क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल देने की नागरिकों से की अपील

lochan Gupta
Last updated: March 19, 2026 12:10 am
By lochan Gupta March 19, 2026
Share
4 Min Read

जशपुरनगर। वनमण्डल जशपुर द्वारा वनभूमि के संरक्षण हेतु सतत अभियान चलाते हुए अवैध उत्खनन, वनों की अवैध कटाई एवं तस्करी के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही की जा रही है। वनमण्डलाधिकारी श्री शशि कुमार के निर्देशन में वन अमला पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा है। इसी क्रम में वन विभाग को ग्राम सरबकोम्बो के समीप अवैध उत्खनन की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही वन विभाग टीम के द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर अवैध उत्खनन कार्य को तत्काल प्रभाव से बंद कराया तथा एक जे.सी.बी. मशीन जप्त की गई है। साथ ही संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 मार्च को वन परिक्षेत्र बगीचा अंतर्गत बगीचा-चराईडांड मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम सरबकोम्बो के समीप कक्ष क्रमांक 1373, मुसघुटरी वनखण्ड में बिना किसी सक्षम अनुमति के जे.सी.बी. मशीन के माध्यम से अवैध उत्खनन किया जा रहा था। जो कि वन अधिनियम के प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन है। सूचना प्राप्त होते ही वन परिक्षेत्राधिकारी बगीचा प्रशिक्षु भा.व.से. सुश्री यशस्वी मौर्य अपने दल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं एवं अवैध उत्खनन कार्य को तत्काल प्रभाव से रुकवाया।
मौके पर एक बिना पंजीयन क्रमांक की जे.सी. बी. मशीन पाई गई, जिसका चेचिस नम्बर क्चष्टश्वष्ट॥१०क्चष्टष्ट२२००२३५ एवं इंजन नम्बर ४॥३१०३/२२२००६५ है द्वारा अवैध उत्खनन होना पाया गया। स्थल पर उपस्थित जे.सी.बी. चालक श्री ओम प्रकाश दुबे आ. जनेश्वर दुबे, निवासी ग्राम कुमोरंगा, तहसील रामचन्द्रपुर, जिला बलरामपुर से आवश्यक वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहा गया, किन्तु चालक द्वारा कोई भी वैध अनुमति अथवा अभिलेख प्रस्तुत नहीं गया। पूछताछ के दौरान चालक द्वारा बताया गया कि वह श्री विजय प्रजापति आ. विष्णु प्रसाद प्रजापति, निवासी सोहागपुर, जिला शहडोल (म.प्र.) के निर्देश पर एयरटेल पाइपलाइन बिछाने हेतु खुदाई कार्य किया जा रहा था। चालक के अनुसार लगभग 67 मीटर लंबाई, 1.70 मीटर गहराई एवं 2 मीटर चौड़ाई में खुदाई कार्य किया गया था, तथापि, स्थल पर किसी भी प्रकार की सक्षम अनुमति या वैधानिक स्वीकृति उपलब्ध नहीं पाई गई, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि कार्य पूर्णत: अवैध रूप से किया जा रहा था। जांच के दौरान जे.सी.बी. मशीन के स्वामी श्री विकास जायसवाल आ. भगवानदीन जायसवाल, निवासी अम्बिकापुर, जिला सरगुजा का होना पाया गया। वन विभाग द्वारा जे.सी.बी. मशीन को जप्त कर बगीचा निस्तार डिपो में सुरक्षित रखा गया है। साथ ही अवैध उत्खनन एवं इससे वनभूमि एवं जैव विविधता को हुई क्षति को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण क्रमांक 18274/24 दिनांक 17.03.2026 पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरण में संलिप्त सभी व्यक्तियों के विरुद्ध वन अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के अंतर्गत कठोर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। वनमण्डल अधिकारी जशपुर द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वनभूमि में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, उत्खनन अथवा अतिक्रमण को किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा। ऐसे प्रकरणों में दोषियों के विरुद्ध कड़ी एवं दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। वन विभाग द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वन क्षेत्रों में होने वाली किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम वन कार्यालय या संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

You Might Also Like

क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ समापन, मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सालिक साय

जशपुर जिले की पहाड़ी कोरवा दीदीयां राष्ट्रपति मुर्मू से करेंगी मुलाकात

सीएम साय ने गृह ग्राम बगिया में परिवार सहित डाला वोट

प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक निलंबित

कांसाबेल में सुशासन तिहार का आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 140 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने सीएम साय से की मुलाकात
Next Article कुपोषित बच्चों को एनआरसी लाने पर आंबा कार्यकर्ताओं को मिलेगा प्रोत्साहन राशि : कलेक्टर

खबरें और भी है....

दबावपूर्वक मैनुअल स्केवेंजर्स का कार्य करवाने वालों पर की जाए कड़ी कार्यवाही
जूटमिल में कुर्की नोटिस चस्पा, पेट्रोल पंप सहित 5 संस्थान सील
मारपीट करने के बाद गला दबाकर दोस्त को मार डाला
आज घट स्थापना के साथ शुरू होगा नवरात्र पर्व
निजी भूमि से 35 महुआ और नीम के पेड़ काटे जाने की शिकायत, जांच की मांग

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
दबावपूर्वक मैनुअल स्केवेंजर्स का कार्य करवाने वालों पर की जाए कड़ी कार्यवाही
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?