NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अवैध कबाड़ पर फिर गिरी पुलिस की गाज
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अवैध कबाड़ पर फिर गिरी पुलिस की गाज
रायगढ़

अवैध कबाड़ पर फिर गिरी पुलिस की गाज

3 वाहनों से 75 टन स्क्रैप जब्त

lochan Gupta
Last updated: March 17, 2026 12:32 am
By lochan Gupta March 17, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पिछले 48 घंटों में तीन थाना क्षेत्रों में अवैध कबाड़ परिवहन पर सख्त कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 3 ट्रक वाहनों से करीब 75 टन लोहे का स्क्रैप जब्त किया गया है। जब्त स्क्रैप की अनुमानित कीमत लगभग 23 लाख 69 हजार रुपये है, जबकि कार्रवाई में जब्त वाहनों की कीमत करीब 37 लाख रुपये है। इस प्रकार 3 कार्रवाई में कुल 60 लाख 69 हजार रुपये की संपत्ति जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।
थाना पूंजीपथरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध कबाड़ परिवहन पर शिकंजा कसा। 15 मार्च को मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में गेरवानी चौक में 18 चक्का ट्रक क्रमांक सीजी 13 एजेड 7090 को रोककर जांच की गई, जिसमें करीब 31 टन लोहे का एंगल, छड़ एवं मशीनरी पार्ट्स का स्क्रैप लोड मिला, जिसकी कीमत लगभग 10,30,500 रुपये आंकी गई। वाहन चालक नितीश कुमार (25 वर्ष) निवासी कनाई थाना चारपोखरी जिला आरा भोजपुर (बिहार) के कब्जे से उक्त स्क्रैप जब्त कर उसके विरुद्ध धारा 35(क)(ड) 303(2) के तहत कार्रवाई करते हुए धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
वहीं थाना पुसौर पुलिस ने सप्ताह के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 मार्च को सरिया से पुसौर की ओर आ रहे ट्रक क्रमांक ओडी -09- एन 9105 को रोककर जांच की। ट्रक में लोहे का कबाड़ लोड मिला। चालक विजेन्द्र लाहुर (50 वर्ष) निवासी चचौरा थाना सब जिला अमरोहा (उत्तर प्रदेश) से पूछताछ में उसने कबाड़ को रायगढ़ ले जाना बताया, लेकिन परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। पुलिस ने संदेह के आधार पर 25.620 टन स्क्रैप (कीमत 7,68,600 रुपये) तथा ट्रक (कीमत लगभग 15 लाख रुपये) जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की। इसी क्रम में थाना कोतरारोड़ पुलिस ने भी रात्री गश्त के दौरान मुखबिर सूचना पर कोसमनारा तिराहा में नाकेबंदी कर 12 चक्का ट्रक क्रमांक सीजी 13 एलए 5899 को रोककर जांच की। वाहन चालक मनोज यादव (40 वर्ष) निवासी छोटेवां थाना अवतार नगर जिला सारण (बिहार) ने ट्रक में करीब 19 टन लोहे का छड़ के टुकड़े एवं कबाड़ रायगढ़ ले जाना बताया। माल के संबंध में कागजात प्रस्तुत करने नोटिस देने पर चालक कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने करीब 5,70,000 रुपये कीमत का स्क्रैप सहित ट्रक को जब्त कर धारा 35(क)(ड) 303(2) के तहत कार्रवाई की तथा चालक पर पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।

You Might Also Like

2 करोड़ रुपए के धान का गबन

पीएम मोदी ने देश में लाया ऐतिहासिक बदलाव-ओपी चौधरी

सेमीफाइनल जिंदल स्कूल विरुद्ध द्रोणाचार्य क्रिकेट अकादमी पत्थलगांव के मध्य खेला जाएगा

वार्ड 14 रामलीला मैदान में शेड निर्माण कार्य के लिए 52.30 लाख की स्वीकृति

कलेक्टर ने किया धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अदाणी पावर प्लांट में श्रमिकों का भारी विरोध
Next Article निर्माणाधीन ओवरब्रिज के गड्ढ़े में गिरी बाइक, सरपंच की मौत

खबरें और भी है....

बोर्ड परीक्षा के कथित प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में एफआईआर दर्ज
महिला के खाते से करोड़ों का ट्रांजेक्शन
नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर सीएम साय ने बधाई
निर्माणाधीन ओवरब्रिज के गड्ढ़े में गिरी बाइक, सरपंच की मौत
अवैध कबाड़ पर फिर गिरी पुलिस की गाज

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बोर्ड परीक्षा के कथित प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में एफआईआर दर्ज
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?