NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कचरे से बनेगा ऊर्जा-बायोगैस
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > कचरे से बनेगा ऊर्जा-बायोगैस
रायगढ़

कचरे से बनेगा ऊर्जा-बायोगैस

प्लांट के लिए हुई संयुक्त बैठक, दो वर्षों में पूर्ण होगा प्रोजेक्ट

lochan Gupta
Last updated: March 14, 2026 2:17 am
By lochan Gupta March 14, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। नगर निगम क्षेत्र में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को आधुनिक स्वरूप देने के उद्देश्य से बायोगैस प्लांट स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। इस संबंध में नगर निगम प्रशासन, गैल इंडिया लिमिटेड, क्रेडा तथा अडानी ग्रुप के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में बायोगैस प्लांट की रूपरेखा, तकनीकी पहलुओं और कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान दिल्ली से पहुंचे गैल इंडिया लिमिटेड के रीजनल मैनेजर के नेतृत्व में आई टीम ने कार्यपालन अभियंता श्री अमरेश लोहिया के समक्ष पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बायोगैस प्लांट की पूरी कार्यप्रणाली, क्षमता, लागत, संचालन व्यवस्था तथा इससे होने वाले पर्यावरणीय और आर्थिक लाभों की जानकारी दी। प्रस्तुतीकरण में बताया गया कि शहर से निकलने वाले गीले कचरे का वैज्ञानिक तरीके से प्रसंस्करण कर उससे बायोगैस और अन्य उपयोगी उत्पाद तैयार किए जाएंगे।
बैठक के पश्चात संयुक्त टीम द्वारा प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण भी किया गया। नगर निगम, गैल इंडिया लिमिटेड, क्रेडा और अडानी ग्रुप के अधिकारियों ने केआईटी कॉलेज के पीछे गढ़उमरिया क्षेत्र में प्रस्तावित स्थान का मौके पर जाकर अवलोकन किया और वहां की भौगोलिक स्थिति, पहुंच मार्ग तथा प्लांट स्थापना की संभावनाओं का आकलन किया।
नगर निगम कमिश्नर श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि शहर में कचरा प्रबंधन की समस्या के स्थायी समाधान के लिए बायोगैस प्लांट एक महत्वपूर्ण कदम होगा। इससे गीले कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण होगा और स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि परियोजना की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है और सभी तकनीकी एवं प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। महापौर श्री जीववर्धन चौहान ने कहा कि नगर निगम शहर के सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। बायोगैस प्लांट स्थापित होने से कचरे का बेहतर प्रबंधन होगा, साथ ही इससे ऊर्जा उत्पादन भी संभव हो सकेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह परियोजना शहर को स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद बायोगैस प्लांट की स्थापना में लगभग दो वर्ष का समय लगेगा। परियोजना शुरू होने के साथ ही शहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित एवं आधुनिक बनाया जा सकेगा।

You Might Also Like

आर्मी कट बाल कटवा कर स्कूल जाना छात्र को पड़ा भारी

जिंदल फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार द्वारा किसान उत्पादक संगठनों को थ्रेसर मशीन व कृषि उपकरणों का वितरण

सेवांजली ने सीनियर सिटिजन का सम्मान कर मनाया मदर्स डे

कांगे्रस की संविधान बचाओ यात्रा आज

मंत्री व पूर्व मंत्री के गृहग्राम में बिक रही अवैध शराब

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पर्यटन के रूप में विकसित होगा केलो नदी का उद्गम स्थल
Next Article अफीम की खेती मामले में बड़ी कार्रवाई

खबरें और भी है....

एसईसीएल सतर्कता की नजर, ‘प्रयास’ का असर-846 विधवा-परिजनों को मिला हक
अब ग्रीन इकोनॉमी के क्षेत्र में भी अपनी भूमिका लगातार मजबूत कर रहा हमारा छत्तीसगढ़- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
34.75 लाख लगत के निर्माण कार्यों का मेयर श्री चौहान ने किया भूमिपूजन
सुशासन शिविर में विकास कार्यों का शिलान्यास
मैनपाट में हाउसिंग बोर्ड बनाएगा सर्वसुविधायुक्त पर्यटन-आवासीय परिसर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
एसईसीएल सतर्कता की नजर, ‘प्रयास’ का असर-846 विधवा-परिजनों को मिला हक
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?