NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अफीम की खेती मामले में बड़ी कार्रवाई
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > अफीम की खेती मामले में बड़ी कार्रवाई
रायपुर

अफीम की खेती मामले में बड़ी कार्रवाई

कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित

lochan Gupta
Last updated: March 14, 2026 2:18 am
By lochan Gupta March 14, 2026
Share
3 Min Read

दुर्ग। जिले के समोदा गांव में अवैध अफीम की खेती मामले में अब प्रशासनिक कार्रवाई तेज हो गई है। इस मामले में बड़ी लापरवाही सामने आने के बाद कलेक्टर ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू को निलंबित कर दिया गया है।
कलेक्टर अभिजीत सिंह ने पहले तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसमें ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू, फसल सर्वेयर शशिकांत साहू और ग्राम समोदा की पटवारी अनिता साहू शामिल थे। वहीं आज कृषि विस्तार अधिकारी को निलंबित कर दिया। कलेक्टर ने कहा कि जांच में सामने आई कि जिस खेत में अफीम की खेती पकड़ी गई उसे कृषि विभाग के रिकॉर्ड में मक्के का प्लाट बताया गया था। यह प्लाट भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के भाई विमल ताम्रकार के खेत में दर्शाया गया था।
सर्वे रिपोर्ट में अपलोड की गई थी गलत तस्वीर
कलेक्टर ने बताया दस्तावेजों की जांच में पाया गया कि जिस स्थान को मक्का फसल का प्रदर्शन बताया गया वहां वास्तव में धान की खेती हो रही थी। इससे यह स्पष्ट हुआ कि शासन को गलत जानकारी देकर फसल प्रदर्शन योजना का लाभ लिया गया। नियमों के अनुसार प्रदर्शन प्लाट में उसी किसान की फोटो और वास्तविक फसल की तस्वीर अपलोड करना अनिवार्य होता है, लेकिन रिपोर्ट में मक्के की खेत के पास किसी अन्य किसान की फोटो खींचकर अपलोड कर दी गई। जिस मक्के की फोटो रिपोर्ट में लगाई गई थी। उसी क्षेत्र के पीछे अफीम की खेती भी की जा रही थी।
बगैर अप्रुवल की गई थी रिपोर्ट
कलेक्टर अभिजीत सिंह ने बताया कि फसल सर्वेयर शशिकांत साहू ने सितंबर 2025 में डिजिटल सर्वे के दौरान खसरा नंबर 309 को पड़ती भूमि और खसरा नंबर 310 को धान की फसल बताया था, जबकि दोनों जगहों पर अफीम की खेती हो रही थी। सर्वेयर की रिपोर्ट का सत्यापन पटवारी अनिता साहू को करना था, लेकिन बिना मौके पर जांच किए ही रिपोर्ट अप्रूवल कर दी गई। प्रशासन को तीनों अधिकारियों और संबंधित लोगों के बीच सांठगांठ की आशंका है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। वहीं घोर लापरवाही बरतने पर कृषि विस्तार अधिकारी अनिता साहू को निलंबित कर दिया गया है।

You Might Also Like

बंग समाज का विरोध प्रदर्शन, बोले- महुआ मोइत्रा राजनीतिक फायदा के लिए कर रहीं अपमानजनक टिप्पणियां

मोबाइल पर गिरी बिजली : धमाके में युवक की मौत

6 कॉलोनियों के बीचों-बीच खोल दी शराब दुकान

बागेश्वर धाम में 251 कन्याओं का विवाह में शामिल हुए सीएम साय

29 फरवरी को बीजेपी के 100 उम्मीदवारों की लिस्ट संभव

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कचरे से बनेगा ऊर्जा-बायोगैस
Next Article पीएम ने किसान सम्मान निधि के 22वीं किश्त जारी

खबरें और भी है....

तेंदुवा धाम में श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ
ऑन लाइन क्रिकेट सट्टा पर पुलिस का कहर, आईपीएल मैच में सट्टा खिलाते 6 सपड़ाए
शालीमार-उदयपुर 16 घंटा तो गीतांजली एक्सप्रेस सात घंटा देरी से पहुंची रायगढ़
श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल में सीटी कोरोनरी एंजियोग्राफी की सुविधा शुरू
चिकित्सा जगत में रायगढ़ की बड़ी उपलब्धि, डॉ. रूपेन्द्र पटेल हॉस्पिटल में ‘इटीईपी’ तकनीक से हर्निया का सफल ऑपरेशन

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
तेंदुवा धाम में श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?