NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रेल मुख्यालय में इंटर-जोनल सतर्कता ऑडिट समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > रेल मुख्यालय में इंटर-जोनल सतर्कता ऑडिट समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन
बिलासपुर

रेल मुख्यालय में इंटर-जोनल सतर्कता ऑडिट समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

रेल मुख्यालय में इंटर-जोनल सतर्कता ऑडिट समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

lochan Gupta
Last updated: March 12, 2026 12:02 am
By lochan Gupta March 12, 2026
Share
3 Min Read

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, मुख्यालय, बिलासपुर में इंटर-जोनल सतर्कता ऑडिट के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण इंटर-जोनल सतर्कता ऑडिट समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। यह ऑडिट पश्चिम मध्य रेलवे (डब्ल्यूसीआर), जबलपुर की सतर्कता टीम द्वारा किया गया।
बैठक में तरुण प्रकाश, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, अपर महाप्रबंधक, सभी प्रधान विभागाध्यक्ष तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं पश्चिम मध्य रेलवे की सतर्कता टीम का नेतृत्व वरिष्ठ उप महाप्रबंधक, नीरज कुमार ने किया, जिनके साथ विभिन्न विभागों के वरिष्ठ सतर्कता अधिकारी भी शामिल थे। कार्यक्रम का शुभारंभ पश्चिम मध्य रेलवे की सतर्कता टीम के स्वागत से हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ उप महाप्रबंधक सह मुख्य सतर्कता अधिकारी, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, श्री मनोज गुरुमुखी ने स्वागत संबोधन देते हुए इंटर-जोनल सतर्कता ऑडिट के महत्व पर प्रकाश डाला।
बैठक के दौरान पश्चिम मध्य रेलवे की सतर्कता टीम द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में संचालित विभिन्न सतर्कता तंत्र, निवारक उपायों तथा विभागों में लागू प्रणालीगत सुधारों की विस्तृत समीक्षा की गई। इसके पश्चात वरिष्ठ उप महाप्रबंधक, पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में संचालित सतर्कता गतिविधियों, पहलों और उपलब्धियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया। इस समीक्षा बैठक के माध्यम से दोनों जोनों के अधिकारियों को श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को साझा करने, प्रणालीगत सुधारों की पहचान करने तथा संगठन में पारदर्शिता और जवाबदेही को और अधिक सुदृढ़ बनाने का अवसर मिला।
बैठक को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने कहा कि सतर्कता ऑडिट भारतीय रेल में ईमानदारी, पारदर्शिता तथा नियमों एवं प्रक्रियाओं के अनुपालन को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे ऑडिट से प्राप्त रचनात्मक सुझाव और अनुशंसाएँ संगठन की आंतरिक प्रणालियों को मजबूत करने तथा सुशासन को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होती हैं। सतर्कता ऑडिट के दौरान भविष्य की कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें सतर्कता प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने तथा निवारक सतर्कता तंत्र को सुदृढ़ करने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। यह इंटर-जोनल सतर्कता ऑडिट पारदर्शी प्रशासन, जवाबदेही और बेहतर कार्यप्रणाली की दिशा में भारतीय रेल के सतत प्रयासों का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

You Might Also Like

मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त जनक कुमार गर्ग ने बीरसिंहपुर-उमरिया नई विद्युतीकृत तीसरीलाइन का किया निरीक्षण

संरक्षा के सजग प्रहरियों को रेलवे महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने किया सम्मानित

पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई

संचार उपकरण के माध्यम से बेहतर यात्री सेवा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध : बिलासपुर मंडल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जंगलों में लगी आग से वन संपदा को भारी नुकसान
Next Article राजधानी क्षेत्र के योजनाबद्ध विकास से छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया ग्रोथ इंजन- सीएम साय

खबरें और भी है....

भगवान श्री जगन्नाथ का रथ खींचकर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की
वित्तमंत्री ओपी ने रथ परंपरा को मानव जीवन के लिए संदेश बताया
महापल्ली में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्री जगन्नाथ रथयात्रा
हरि बोलो जयकारे के साथ निकली महाप्रभु की भव्य रथ यात्रा, जयकारे के साथ हुई पहंडी पूजा
मोदी के मॉडल रेंट एक्ट को छत्तीसगढ़ ने अपनाया, किराए दार मकान मालिकों दोनों पक्षों को मिलेगा लाभ-ओपी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
भगवान श्री जगन्नाथ का रथ खींचकर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?