सारंगढ़। जिला मुख्यालय के ग्राम पंचायत चन्दाई के पास कार का अनियंत्रित हो पेड़ में जा टकराया जिससे घटनास्थल पर ही नाबालिग बच्चे की मौत हो गई। वहीं नाबालिग के चाचा की पुत्री घायल हो गई, जिसे सारंगढ़ जिला चिकित्सालय भेजा गया। इलाज के दौरान उसे अच्छे उपचार हेतु रायगढ़ भेजा गया। बुधवार की सुबह लगभग 8 बजे खैराहा निवासी मृतक आर्यन अज्जगल्ले (15) पिता कृष्णा अज्जगल्ले मृतक के चाचा की पुत्री शीतल अज्जगल्ले (15) पिता विष्णु अजगले ठेलकाभाठा घायल हो गई, जहां उपचार के लिए रायगढ़ रिफर किया गया है। बुधवार की सुबह अपने कार से आर्यन घर से निकला था, इसी बीच कार चंन्दाई के पास पहुंचते ही अनियंत्रित हो गयी, जिससे कार सडक़ से लगा हुआ पेड़ पर जा टकराई। इस सडक़ दुर्घटना में कार की क्षतिग्रस्त हो गई, आसपास के लोगों ने सडक़ दुर्घटना की जानकारी लगते ही वहां पहुंचकर घायल व चालक बालक को कार से निकाले, जिससे घटनास्थल पर ही आर्यन की मृत्यु हो गई थी, जहां घायल शीतल को 112 की मदद से सामुदा. स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ में भर्ती कराया गया। बहन की हालत नाजुक होने के चलते अच्छे उपचार के लिए उसे रायगढ़ रिफर किया गया।नगर के स्वामी आत्मानंद स्कूल में आठवीं क्लास का विद्यार्थी था और पढने लिखने में अच्छा था। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया उसका अंतिम संस्कार किया गया।



