सारंगढ़ बिलाईगढ़। प्रशासन द्वारा सरिया तहसील के ग्राम बोन्दा में बिना पट्टी डबल कैज़व्हील 02 ट्रैक्टर को फिर जब्त किया गया है। प्रशासन का मूल उद्देश्य कार्यवाही करना नहीं बल्कि किसानो और ट्रैक्टर मालिकों सार्वजनिक संपत्ति सडक़ को सुरक्षित करने के लिए जागरूक करना है।
नगर पंचायत सरिया मे बोधराम साव का ष्टत्र 13 ्ररु 3293 स्वराज ट्रैक्टर एवं ग्राम बोन्दा तोषराम पटेल का बिना नंबर का सोनालिका ट्रैक्टर को सडक़ पर बिना पट्टी के कैज व्हील चलने के कारण जब्ती किया गया है तथा प्रबंधक सेवा सहकारी समिति सरिया एवं सरपंच बोन्दा के सुपुर्द मे उक्त ट्रैक्टर को सीलबद्ध करके रखा गया है, जिसे मोटर व्हीकल एक्ट एवं अन्य सुसंगत प्रावधानो के तहत आगे कि कार्यवाही किया जायेगा।
पूर्व मे सचिव पटवारी एवं कृषि फील्ड अधिकारी द्वारा किसानो को घर घर जाकर डबल कैज़ेव्हील सडक़ो पर नहीं चलाने समझाईस दिया जा चुका है, किन्तु बात न मानने वाले वाहन मालिकों द्वारा राजस्व, पुलिस एवं कृषि विभाग कि टीम द्वारा लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। प्रतिदिन सडक़ो का निरीक्षण किया जा रहा है।
केजव्हील चलाने वालों क़ो भी सडक़ बचाने पट्टी लगानी चाहिए
प्रभारी जनसंपर्क अधिकारी देवराम यादव ने इस संबंध में कहा कि, सडक़ क़ो बनाना, मरम्मत करना, संरक्षण करना सिर्फ प्रशासन का काम नहीं है, बल्कि एक आम नागरिक की भी जिम्मेदारी है कि वह भी सडक़ क़ो बचाने में मदद करें। ट्रेक्टर चलाने वाले वाहन मालिक जब ट्रेक्टर खरीद सकते हैं, केजव्हील खरीद सकते हैं तो क्या सिर्फ पट्टी खरीदने के लिए क्या उसके पास पैसे नहीं होते। केजव्हील में पट्टी लगाने से सडक़ भी बचेगा और प्रशासन भी कार्यवाही नहीं करेगा, लेकिन जो सिर्फ सरकार का, आम नागरिक का सडक़ क़ो बर्बाद करने का, गैर जिम्मेदारी से कार्य करते हैं उन्ही के कारण पूरा सडक़ बर्बाद हो जाता है। सभी गांव शहर के आसपास ऐसे लोग हैं जिसे कोई परवाह नहीं की सडक़ बर्बाद हो या आबाद। 1 सडक़ बनाने में टेंडर, स्वीकृति, वर्क आर्डर में सालों लग जाते हैं, जब सडक़ खराब हो तो प्रशासन सडक़ बनाने में देरी कर रहे, के नाम पर दबाव समूह के लोग प्रशासन क़ो संज्ञान देते हैं, पर सडक़ में बिना पट्टी वाले केजव्हील पर चुपचाप रहते हैं, उनकी भी जिम्मेदारी है कि सडक़ बचाने में ऐसे ट्रेक्टर वाले क़ो पट्टी लगवाएं।



