NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ‘ड्रीमगर्ल’ बनकर इंजीनियर से ठगे डेढ़ करोड़
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > ‘ड्रीमगर्ल’ बनकर इंजीनियर से ठगे डेढ़ करोड़
बिलासपुर

‘ड्रीमगर्ल’ बनकर इंजीनियर से ठगे डेढ़ करोड़

एमपी के मिमिक्री आर्टिस्ट ने आवाज बदलकर ट्रांसफर कराए पैसे

lochan Gupta
Last updated: July 10, 2024 11:38 pm
By lochan Gupta July 10, 2024
Share
6 Min Read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का सॉफ्टवेयर इंजीनियर ड्रीमगर्ल की चाहत में ठगी का शिकार बन गया। उससे 1 करोड़ 40 लाख रुपए की ठगी हो गई। मिमिक्री आर्टिस्ट ने लडक़ी की आवाज में उससे बात की और शादी करने की बात कहकर फंसा लिया। इसके बाद फीमेल वॉइस में ब्लैकमेल कर पैसे वसूलता रहा। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। परेशान होकर इंजीनियर ने पुलिस से शिकायत की। मामले की जांच करते हुए पुलिस आरोपी तक पहुंच गई और उसे मध्यप्रदेश के मैहर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने एसपी रजनेश सिंह के आगे बताया कि उसने कैसे आवाज बदलकर इंजीनियर को अपना शिकार बनाया।
शादी के लिए लडक़ी तलाश रहा था फरियादी
एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि सरकंडा निवासी नितिन जैन महाराष्ट्र के पुणे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उसे शादी करने के लिए लडक़ी की तलाश थी। कुछ दिन पहले मध्यप्रदेश के मैहर का रोहित जैन (33 वर्ष) अपने भाई से मिलने पुणे गया था। इसी दौरान नितिन रोहित से मिला। बातचीत में उसने बताया कि शादी के लिए उसे लडक़ी की तलाश है। बस इसी का फायदा उठाते हुए रोहित ने नितिन से मेल-जोल बढ़ाना शुरू कर दिया। उसने लडक़ी तलाशने की बात कहकर नितिन को अपने भरोसे में ले लिया।
तीन लड़कियों के फोटो इंजीनियर के पास भेजे
इसके बाद उसने इंटरनेट से तीन लड़कियों के फोटो निकालकर नितिन के पास भेज दिए। इसमें एक युवती को नितिन ने पसंद किया। रोहित ने उसका नाम एकता जैन बताया। फिर उसने खुद ही दूसरे नंबर से लडक़ी की आवाज में बात करनी शुरू कर दी। पहले उसने एकता बनकर अलग-अलग बहाने से लाखों रुपए ट्रांसफर कराए, फिर अलग-अलग सिम से खुद को एकता का भाई, जज और अधिकारी बनकर नितिन से बात की। इतना ही नहीं उसने नितिन को ब्लैकमेल कर एक करोड़ 40 लाख रुपए वसूल लिए। इससे तंग आकर नितिन ने पुलिस की मदद ली। उसकी शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद आरोपी रोहित जैन को मैहर से गिरफ्तार किया।
टैक्स अफसर के नाम पर लिए 15 लाख
आरोपी रोहित ने लडक़ी की आवाज में पहले ही नितिन को बताया था कि उसकी चेन्नई में प्रॉपर्टी है। इसके बाद उसने टैक्स अधिकारी बनकर बात की। उसने प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं होने की बात कहते हुए एकता की गिरफ्तारी करने की बात कही। इससे बचने के लिए उसने तमिल, हिंदी ओर अंग्रेजी में बातचीत कर करीब 15 लाख रुपए वसूले।
जज बरकर लगाया चूना
आरोपी रोहित ने पुणे जाकर फिर एक नई कहानी बनाई। उसने बताया कि एकता का परिवार हैदराबाद में रहता है। वहां पर उनकी प्रॉपर्टी है, जिसे बेचने के लिए हैदराबाद जाना है।यहां पर उसने एकता के गिरफ्तार होने की बात कही। साथ ही बदली हुई आवाज में खुद को जज बताकर करीब 20 लाख की वसूली की। ये रकम उसने अलग-अलग अकाउंट में जमा कराई।
ऑनलाइन सट्टे में उड़ाई ठगी की रकम
एसपी रजनेश सिंह ने मामले का पर्दाफाश करते हुए बताया कि आरोपी आदतन सटोरिया है। वह ऑनलाइन बेटिंग ऐप पर दांव लगाता है। ठगी की रकम को उसने अलग-अलग ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म पर लगा दिया। इसमें से वह बड़ी रकम हार गया। उसने पुलिस को बताया कि हारने के बाद ठगी और ब्लैकमेलिंग के पैसों को सटोरियों के अलग-अलग अकाउंट में ट्रांसफर कराया। मामले में पुलिस ने करीब 40 बैंक अकाउंट फ्रीज कराए हैं। बैंक खातों से पीडि़त की रकम वापस कराने की भी कार्रवाई की जाएगी।
आवाज बदलकर बनाई कहानी
आरोपी रोहित जैन मिमिर्की आर्टिस्ट है। लिहाजा, वह आवाज बदलने में माहिर है। उसने पहले काल्पनिक लडक़ी एकता जैन बनकर इंजीनियर रोहित से बात की। शादी के लिए तैयार होने की बात कहते हुए उसे अपने झांसे में लिया। इसके बाद बीमार होने की बात कहते हुए उसने नितिन से 30 लाख रुपए अलग-अलग अकाउंट में ट्रांसफर कराए।
आरबीआई अधिकारी बनकर किया कॉल
आरोपी रोहित ने बदली हुई आवाज में इंजीनियर को कॉल किया। उसने इंस्टट लोन ऐप के जरिए रकम अदायगी नहीं कर पाने की बात कही। साथ ही जांच एजेंसियों की नजर में होने का झांसा दिया। खुद ही मकान के नीचे खड़े रहकर मकान की तस्वीर ली और नितिन के मोबाइल पर भेजा।रोहित ने ईडी के अधिकारियों के आने का डर दिखाते हुए दरवाजा खोलने से मना किया। इस दौरान वह खुद बाहर से दरवाजे पर दस्तक देता रहा। डरे हुए नितिन ने उसके बताए खाते में 20 लाख रुपए जमा करा दिए। एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि आरोपी रोहित जैन स्कूल के समय से ही फिल्मी कलाकारों की नकल करता है। वह कई कलाकारों की आवाज अच्छी तरह से निकाल लेता है। इसके अलावा लड़कियों की आवाज में भी बात करता है। इसी हुनर का फायदा उठाते हुए उसने इंजीनियर से ठगी की।

You Might Also Like

बेहतर कार्य प्रणाली हेतु चंदिया रोड स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन

रेलवे, बिलासपुर द्वारा लेखापरीक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक कचरा प्रबंधन हेतु बिलासपुर स्टेशन में बॉटल क्रशर मशीन का शुभारंभ

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष के साथ रेल महाप्रबंधक एवं अधिकारियों के हुई बैठक

तीनों रेल मंडलो में नुक्कड़ नाटक तथा रैली के माध्यम से दी जा रही संरक्षा संबंधी जानकारी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article छत्तीसगढ़ बनेगा पावर सरप्लस स्टेट : खट्टर
Next Article जनरल कोच के रेल यात्रियों को अब यात्रा में नहीं होगी परेशानी

खबरें और भी है....

बी.एड. कर्मचारियों को बड़ी सौगात : सालिक साय ने सौंपे नियुक्ति पत्र, लौटे सैकड़ों चेहरों पर मुस्कान
युवती से मोबाइल लुटने वाला युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा
रौनी रोड में भूस्खलन : घर पर गिरा पेड़
नैनो डीएपी किसानों के लिए ठोस विकल्प
एनएसयूआई ने रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी के खिलाफ किया प्रदर्शन

Popular Posts

बी.एड. कर्मचारियों को बड़ी सौगात : सालिक साय ने सौंपे नियुक्ति पत्र, लौटे सैकड़ों चेहरों पर मुस्कान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?