NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: आगामी त्यौहारों के मद्देनजऱ भीड़ प्रबंधन हेतु मंडल की तैयारी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > आगामी त्यौहारों के मद्देनजऱ भीड़ प्रबंधन हेतु मंडल की तैयारी
बिलासपुर

आगामी त्यौहारों के मद्देनजऱ भीड़ प्रबंधन हेतु मंडल की तैयारी

यात्री सुरक्षा एवं भीड नियंत्रण को लेकर 06 स्टेशनों में कराई गई मॉक ड्रील

lochan Gupta
Last updated: September 18, 2025 12:05 am
By lochan Gupta September 18, 2025
Share
2 Min Read

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल द्वारा आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पूजा जैसे प्रमुख त्यौहारों के दौरान यात्री गाडिय़ों एवं रेलवे स्टेशनों में संभावित भीड़ को नियंत्रित करने तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु विशेष तैयारियाँ की गई हैं। मंडल के भीड़-प्रभावित स्टेशनों की समीक्षा उपरांत महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त एवं मंडल रेल प्रबंधक बिलासपुर के मार्गदर्शन में 06 प्रमुख स्टेशनों रायगढ़, चांपा, बिलासपुर, उसलापुर, अनुपपुर एवं शहडोल को चिन्हांकित कर वहां पीक आवर्स के अनुसार भीड़ नियंत्रण की कार्ययोजना तैयार की गई है। इस कार्ययोजना के सफल क्रियान्वयन के लिए दिनांक 16.09.2025 को वरि. मंडल सुरक्षा आयुक्त बिलासपुर के नेतृत्व में उपरोक्त स्टेशनों पर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इन मॉक ड्रिल्स में भीड़ प्रबंधन के तहत निर्धारित होल्डिंग एरिया को क्यू-मैनेजर व बैरीकेटिंग टेप से चिह्नित किया गया तथा पार्किंग एरिया, प्लेटफार्म, प्रवेश-निकास द्वार, फुट ओवरब्रिज आदि महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा बलों की तैनाती कर अभ्यास किया गया। इस दौरान बल सदस्यों को वॉकी-टॉकी, लाउड हेलर, एचएचएमडी जैसे आवश्यक सुरक्षा उपकरणों से सुसज्जित किया गया। गाडिय़ों के आगमन एवं प्रस्थान के समय लाउड हेलर और पीए सिस्टम के माध्यम से यात्रियों को उचित दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल यात्रियों की सुरक्षित एवं सुखद यात्रा के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में त्यौहारों के दौरान भीड़ नियंत्रण, यात्री सुविधा और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की रोकथाम हेतु मंडल का सार्थक प्रयास लगातार जारी रहेगा।

You Might Also Like

यात्रियों की सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता

मंडल के शहडोल स्टेशन में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन

कर्मचारियों को उनके कार्यस्थलों में ही स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने की पहल!

एसईसीएल मुख्यालय के 8 कर्मियों को भावभीनी विदाई

एसईसीएल में एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत किया गया वृक्षारोपण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article श्रम की सार्थकता और सृजन की भावना को समाज में प्रतिष्ठित करने का श्रेय भगवान विश्वकर्मा को : सीएम साय
Next Article पीएम सूर्यघर योजना में डबल सब्सिडी से डबल हुई आवेदन और स्थापना की गति

खबरें और भी है....

नागरिक केंद्रित शासन व्यवस्था ही सुशासन की वास्तविक पहचान-सीएम साय
मासूम को भारत विरोधी नारे सिखाने वाले आरोपी की पुलिस ने ली परेड
केवल पौधे लगाना नहीं, उन्हें जीवित रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी- वित्तमंत्री
रायगढ़ में बिना अनुमती सज रहा मीना बाजार, नोटिस का भी नही हुआ असर
बड़पारा शराब भ_ी के पास गुंडागर्दी तीन गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नागरिक केंद्रित शासन व्यवस्था ही सुशासन की वास्तविक पहचान-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?