NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: महिला सशक्तिकरण की गूंज, पखांजूर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध कार्यक्रम
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > महिला सशक्तिकरण की गूंज, पखांजूर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध कार्यक्रम
छत्तीसगढ़

महिला सशक्तिकरण की गूंज, पखांजूर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध कार्यक्रम

पखांजूर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, महिलाओं की भागीदारी से पखांजूर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम संपन्न

lochan Gupta
Last updated: March 10, 2026 12:31 am
By lochan Gupta March 10, 2026
Share
3 Min Read

पखांजूर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन द्वारा प्रतिमा पल्ली पखांजूर के पीव्ही-116 मैदान में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सभा आयोजित कर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पखांजूर सिविल अस्पताल की डॉ. सोनाली वैष्णव मौजूद रहीं, जबकि विशेष अतिथि के रूप में सिविल मजिस्ट्रेट विजय कुमार मिंज, नगर पंचायत उपाध्यक्ष शंकर सरकार, शिक्षिका सरस्वती बाला, मनीषा जायसवाल, संगठन अध्यक्ष तुलसी दास, उपाध्यक्ष बिंदु बारई, सचिव ज्योत्स्ना अधिकारी तथा कल्पना चंद सहित अन्य अतिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत महान महिला व्यक्तित्व सावित्री बाई फुले, प्रीतिलता वादेदार और मैडम क्यूरी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर हाल ही में ईरान के एक स्कूल पर हुए मिसाइल हमले में मारे गए 170 बच्चों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। सिविल मजिस्ट्रेट विजय कुमार मिंज ने महिलाओं को कानून और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की सलाह देते हुए कहा कि समाज में बदलाव तभी संभव है जब महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आएंगी और अपने अधिकारों के लिए सजग रहेंगी। नगर पंचायत उपाध्यक्ष शंकर सरकार ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को आगे बढऩे और अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करते हैं। मनीषा जायसवाल ने भी कहा कि महिला दिवस जैसे कार्यक्रम महिलाओं में आत्मविश्वास और साहस बढ़ाते हैं। कल्पना चंद ने अपने संबोधन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 8 मार्च 1908 को न्यूयॉर्क की श्रमिक महिलाओं ने समान मजदूरी, आठ घंटे कार्य और मतदान के अधिकार की मांग को लेकर ऐतिहासिक आंदोलन किया था, जिसकी प्रेरणा से बाद में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाने की परंपरा शुरू हुई। ज्योत्स्ना अधिकारी ने कहा कि समाज में स्त्री और पुरुष दोनों को समान सम्मान और जिम्मेदारी के साथ आगे बढऩे का अवसर मिलना चाहिए।्र कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन की अध्यक्ष तुलसी दास, ज्योत्स्ना अधिकारी, मौसमी मुखार्जी, रंजिता बनर्जी, कल्पना चंद, बिंदु, लतिका, पम्पा, मंजु, सोमा, सरस्वती सहित अन्य महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

You Might Also Like

खुदाई में निकले सिक्के अभी तक सार्वजनिक नहीं

पीएम मोदी ने आईआईटी भिलाई कैंपस का किया वर्चुअल लोकार्पण

महिला काव्य मंच राँची के पूर्वी इकाई में मासिक गोष्ठी सम्पन्न

एसडीएम की पिटाई से आदिवासी ग्रामीण की मौत, सस्पेंड

रेल सुरक्षा बल रायपुर ने चलाया आपरेशन नारकोस

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article घर घुसकर शादीशुदा महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
Next Article विद्युत लोको प्रशिक्षण केंद्र उसलापुर में लोको पायलटों को दिया गया सीपीआर एवं फायर फाइटिंग का विशेष प्रशिक्षण

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?