NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: घर घुसकर शादीशुदा महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > घर घुसकर शादीशुदा महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

घर घुसकर शादीशुदा महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

विरोध करने पर गाली-गलौज कर की मारपीट

lochan Gupta
Last updated: March 10, 2026 12:31 am
By lochan Gupta March 10, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। शादीशुदा महिला से छेड़छाड़ की गई है। इंस्टाग्राम पर हुई पहचान का फायदा उठाकर युवक महिला के घर में घुस गया और गंदी हरकत करते हुए छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की और हाथ-मुक्कों से मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है। 29 वर्षीय महिला ने थाना में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें बताया गया है कि करीब तीन साल पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान बाराद्वार के वार्ड नंबर 10 सोसायटी रोड निवासी 27 वर्षीय शुभम यादव से हुई थी। पहचान के बाद दोनों के बीच सोशल मीडिया पर बातचीत होने लगी। कुछ समय बाद शुभम इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज भेजने लगा और गाली-गलौज करने लगा। इससे परेशान होकर पीडि़ता ने बातचीत बंद कर दी थी। इसके बाद भी आरोपी लगातार पीडि़ता और उसके घर के मोबाइल नंबर पर फोन कर बात करने के लिए परेशान करता रहा। शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे पीडि़ता का पति बच्चों को लेने स्कूल गया था। उस समय महिला घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान दरवाजा खुलने की आवाज सुनकर वह बाहर निकली तो देखा कि शुभम यादव घर के हाल में घुस चुका था। महिला ने उसे डांटकर बाहर जाने को कहा, लेकिन आरोपी ने गंदी नीयत से धक्का देकर छेड़छाड़ शुरू कर दी।
महिला ने विरोध करते हुए शोर मचाया और अपने पति को फोन करने लगी। इस पर शुभम ने गाली-गलौज की और हाथ-मुक्कों से मारपीट कर वहां से भाग गया। पीडि़ता की रिपोर्ट पर महिला थाना में आरोपी के खिलाफ धारा 331(1), 74, 75(1), 115(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जूटमिल पुलिस टीम ने पुलिस लाइन स्टाफ के साथ बाराद्वार में दबिश दी। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। स्स्क्क शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार या सोशल मीडिया के माध्यम से परेशान करने वाले आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। पीडि़ताएं बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें, तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

शंकालू पति ने कुल्हाड़ी से किया पत्नी पर प्रांण घातक हमला

भीषण गर्मी में चौबीसों घण्टे वॉटर कूलर से ठंडा पानी उपलब्ध करा रहे रतन शर्मा

छोटी बहन को मौत के घाट उतारने वाली बहन को उम्र कैद

रायगढ़ लोकसभा में राधेश्याम और मेनका के बीच होगा मुकाबला

संचार व सूचना प्रौद्योगिकी समिति के सदस्य बने सांसद राधेश्याम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 15 मार्च को देवसर वाली माँ का भव्य द्वितीय वार्षिक उत्सव, भव्यता देने में जुटे सदस्य
Next Article महिला सशक्तिकरण की गूंज, पखांजूर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध कार्यक्रम

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?