NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: महतारी वंदन योजना से संवरा मालती का भविष्य: सिलाई के हुनर को मिले नए पंख
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > महतारी वंदन योजना से संवरा मालती का भविष्य: सिलाई के हुनर को मिले नए पंख
रायगढ़

महतारी वंदन योजना से संवरा मालती का भविष्य: सिलाई के हुनर को मिले नए पंख

कभी आर्थिक तंगी से जूझ रही मालती अब समाज की अन्य महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा

lochan Gupta
Last updated: March 10, 2026 12:26 am
By lochan Gupta March 10, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना मील का पत्थर साबित हो रही है। इस योजना ने न केवल महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान किया है, बल्कि उनके सपनों को नई उड़ान भरने का हौसला भी दिया है। ऐसी ही एक प्रेरक कहानी रायगढ़ के मोतीपारा वार्ड क्रमांक 40 की रहने वाली मालती देवांगन की है। वे लंबे समय से सिलाई का कार्य कर रही थीं, लेकिन सीमित संसाधनों के कारण उनका व्यवसाय आगे नहीं बढ़ पा रहा था। उनके पास केवल एक सिलाई मशीन थी और उससे होने वाली आय परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं थी। संसाधनों की कमी उनके हुनर के आड़े आ रही थी। इसी दौरान महतारी वंदन योजना उनके जीवन में नई उम्मीद बनकर आई। योजना के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता का मालती ने समझदारी से उपयोग किया। उन्होंने प्राप्त राशि को बचाकर अपने सिलाई व्यवसाय के विस्तार का निर्णय लिया।
मालती बताती हैं कि पहले उनके पास केवल एक पुरानी मशीन थी, लेकिन योजना से मिली राशि की मदद से उन्होंने दो नई सिलाई मशीनें खरीदीं। मशीनों की संख्या बढऩे से उनके काम की गति और गुणवत्ता दोनों में सुधार आया। अब वे कम समय में अधिक कपड़े सिल पाती हैं, जिससे उनकी आमदनी में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। एक समय आर्थिक तंगी से जूझ रही मालती आज आत्मनिर्भर बनकर न केवल अपने परिवार का सहयोग कर रही हैं, बल्कि आसपास की महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं। अपनी सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए मालती देवांगन कहती हैं कि महतारी वंदन योजना ने उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है। अब उनकी आय पहले से अधिक हो गई है और वे अपने काम को आगे बढ़ाने का सपना देख पा रही हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की इस योजना ने हम जैसी महिलाओं को आगे बढऩे का अवसर प्रदान किया है।

You Might Also Like

अग्रसेन जयंती में आयोजित संस्कृति प्रोग्राम घूमर नृत्य का प्रशिक्षण आज

मुनुंद बाजार में गांजा बेचते पकड़ाया तस्कर, 8०० ग्राम मादक पदार्थ जब्त

अधेड़ की टांगी मारकर हत्या,  आरोपी गिरफ्तार

लूट बलवा व आगजनी मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

बंद कमरे में मिली युवक की रक्तरंजित लाश

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पीएम आवास से मिला सम्मान और सुरक्षा का अधिकार, आवास, मनरेगा और कौशल योजनाओं से रायगढ़ की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर
Next Article जनदर्शन में पर्यावरण प्रदूषण एवं प्राकृतिक नाले से अवैध जल दोहन की शिकायत

खबरें और भी है....

बंगाल में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, 93 फीसदी मतदान
छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र 30 को
धरमजयगढ़ वनमंडल में हाथी शावक का मिला शव
पत्रकार से मारपीट करने वाला कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित
लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ने बाइक को ठोका, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बंगाल में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, 93 फीसदी मतदान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?