NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जनदर्शन में पर्यावरण प्रदूषण एवं प्राकृतिक नाले से अवैध जल दोहन की शिकायत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जनदर्शन में पर्यावरण प्रदूषण एवं प्राकृतिक नाले से अवैध जल दोहन की शिकायत
रायगढ़

जनदर्शन में पर्यावरण प्रदूषण एवं प्राकृतिक नाले से अवैध जल दोहन की शिकायत

अपर कलेक्टर ने जांच के दिए निर्देश, सुनी आमजनों की समस्याएं, राजस्व, पीएम आवास, राशन वितरण, बीमा क्लेम सहित विभिन्न मामलों में प्राप्त हुए आवेदन

lochan Gupta
Last updated: March 10, 2026 12:26 am
By lochan Gupta March 10, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। जिला कलेक्टोरेट परिसर में आज आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं, मांगें और शिकायतें प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कीं। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार आयोजित जनदर्शन में अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो ने आमजनों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक जांच कर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में ग्राम शिवपुरी के ग्रामीणों ने गांव में संचालित एक निजी औद्योगिक इकाई के विरुद्ध पर्यावरण प्रदूषण और प्राकृतिक नाले से अवैध जल दोहन की शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों ने बताया कि कंपनी द्वारा गांव के समीप स्थित प्राकृतिक ‘जिंदा नाला’ से बड़ी पंप मोटर के माध्यम से बिना वैध अनुमति के निरंतर पानी का दोहन कर औद्योगिक उपयोग किया जा रहा है, जिससे नाले का जलस्तर लगातार घट रहा है। ग्रामीणों के अनुसार यह नाला गांव के दैनिक उपयोग का प्रमुख जल स्रोत है। साथ ही कंपनी द्वारा दूषित जल एवं औद्योगिक अपशिष्ट को खुले स्थान पर छोड़े जाने से पर्यावरण प्रदूषण की स्थिति भी निर्मित हो रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ग्राम दर्रामुड़ा के श्री टोपराम पटेल ने बताया कि उनके पुत्र की आकस्मिक मृत्यु के पश्चात प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत क्लेम राशि के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया था, लेकिन संबंधित बैंक द्वारा आज दिनांक तक उन्हें भुगतान नहीं किया गया है, जबकि उनके पुत्र की मृत्यु के समय बीमा कवर सक्रिय था। इस पर अपर कलेक्टर ने लीड बैंक मैनेजर को प्रकरण की जांच कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।
खरसिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम बिलासपुर के ग्रामीणों ने शिकायत करते हुए बताया कि शक्ति महिला स्व-सहायता समूह द्वारा अप्रैल और मई 2024 माह के लिए ई-पॉस मशीन में बायोमेट्रिक अंगूठा लिया गया, लेकिन केवल एक माह का ही राशन दिया गया है, जबकि मई माह का राशन आज दिनांक तक वितरित नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। अपर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत मनुवापाली के सरपंच ने नल-जल योजना के अंतर्गत गांव में नियमित जल आपूर्ति की मांग की। ग्राम बिजना के श्री तीरथराम चौधरी ने अपने दिव्यांग पुत्र के लिए विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने का आवेदन दिया। ग्राम पंचायत कुमा के श्री बलवीर यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मनरेगा मजदूरी भुगतान कराने तथा ग्राम झलमला की श्रीमती पंचमी पटेल ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की। जनदर्शन में राजस्व, प्रधानमंत्री आवास योजना, दिव्यांग सहायता, अतिक्रमण सहित विभिन्न विषयों से संबंधित अनेक आवेदन प्राप्त हुए। अपर कलेक्टर ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को नियमानुसार जांच कर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला रायगढ़ में शिक्षा सप्ताह का हुआ भव्य आयोजन

कैरियर में सही प्लानिंग एवं प्रतिबद्ध प्रयासों से मिलेगी सफलता : ओ.पी. चौधरी

बेकाबू टैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी

3 फरार वारंटी गिरफ्तार, पूंजीपथरा पुलिस ने किया न्यायालय पेश

तेंदुआ का शिकार करने वाले दो शिकारी पकड़ाए

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article महतारी वंदन योजना से संवरा मालती का भविष्य: सिलाई के हुनर को मिले नए पंख
Next Article संजय मार्केट से चोरी एक्टिवा के साथ एक नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?