NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: इंस्टाग्राम में दोस्ती के बाद घर घुसकर छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > इंस्टाग्राम में दोस्ती के बाद घर घुसकर छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

इंस्टाग्राम में दोस्ती के बाद घर घुसकर छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल क्षेत्र में वारदात के बाद बाराद्वार से आरोपी गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: March 8, 2026 11:51 pm
By lochan Gupta March 8, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जूटमिल थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहित महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की पहचान शुभम यादव पिता संतोष कुमार यादव उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड नं. 10 सोसायटी रोड बाराद्वार थाना बाराद्वार जिला सक्ती (छत्तीसगढ़) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार पीडि़ता (29 वर्ष) ने 07 मार्च को महिला थाना में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि करीब तीन वर्ष पूर्व इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान शुभम यादव से हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच सोशल मीडिया पर बातचीत होती थी। कुछ समय बाद आरोपी द्वारा इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज और गाली-गलौज किए जाने के कारण पीडि़ता ने उससे बातचीत बंद कर दी थी। इसके बावजूद आरोपी लगातार पीडि़ता और उसके घर के मोबाइल नंबर पर फोन कर बात करने के लिए परेशान करता रहा।
रिपोर्ट के अनुसार 07 मार्च को सुबह करीब 11:30 बजे पीडि़ता का पति बच्चों को लेने स्कूल गया हुआ था और वह घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान दरवाजा खुलने की आवाज सुनकर बाहर निकलने पर देखा कि शुभम यादव घर के हाल में घुस आया था। पीडि़ता द्वारा उसे डांटकर बाहर जाने को कहा गया तो आरोपी ने गंदी नीयत से धक्का देकर छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करते हुए पीडि़ता ने शोर मचाया और अपने पति को फोन करने लगी, जिस पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्का से मारपीट की और वहां से फरार हो गया।
पीडि़ता की रिपोर्ट पर महिला थाना रायगढ़ में धारा 331(1), 74, 75(1), 115(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जूटमिल और पुलिस लाइन स्टाफ के साथ बाराद्वार में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया और थाना लाकर पूछताछ की। अपराध घटित करना पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में इस कार्रवाई में महिला थाना टीम की त्वरित कार्रवाई रही। प्रकरण में सहायक उपनिरीक्षक सरस्वती महापात्रे, प्रधान आरक्षक संदीप भगत, आरक्षक शशिभूषण साहू (जूटमिल) एवं नव आरक्षक राज सोनी (पुलिस लाइन) की अहम भूमिका रही।

You Might Also Like

पेड़ पर लगी आग, बड़ा हादसा टला

हत्या व मारपीट के मामले में पति-पत्नी व बेटी को आजीवन कारावास

‘आपकी भूली पूंजी अब लौटेगी आपके पास’

शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

बूथ समिति बनने के बाद मंडल अध्यक्ष के लिए की गई रायशुमारी : सुरेंद्र कुमार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जूटमिल पुलिस ने नारी शक्ति संगठनों का किया सम्मान
Next Article अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रायगढ़ पुलिस ने किया महिला पुलिसकर्मियों का सम्मान

खबरें और भी है....

भारत तीसरी बार बना टी-20 का विश्व विजेता, कीवियों को 96 रनों से रौंदा
महतारी वंदन से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल-सीएम
पर्सन आईडी से रेलवे ई-टिकट बनातेे युवक पकड़ाया
महतारी वंदन से मातृशक्तियों के जीवन में आई आत्मविश्वास की नई रौशनी- ओपी
चोरी की होंडा सिटी कार के साथ एक गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
भारत तीसरी बार बना टी-20 का विश्व विजेता, कीवियों को 96 रनों से रौंदा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?