NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सडक़ को लेकर गेरवानी-सराईपाली रोड में चक्काजाम
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सडक़ को लेकर गेरवानी-सराईपाली रोड में चक्काजाम
रायगढ़

सडक़ को लेकर गेरवानी-सराईपाली रोड में चक्काजाम

दोनों ओर वाहनों की लगी लंबी कतार

lochan Gupta
Last updated: March 7, 2026 12:26 am
By lochan Gupta March 7, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में बदहाल सडक़ों के विरोध में ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। सराईपाली रोड पर ग्रामीण सुबह से नारेबाजी कर रहे हैं। इससे दोनों तरफ से आने-जाने वाली वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। प्रशासन ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे सराईपाली और आसपास के 10-15 गांव के ग्रामीण सडक़ पर चक्काजाम कर विरोध करने लगे। अपनी मांग को लेकर ग्रामीणों ने नारेबाजी की।
ग्रामीणों का कहना था कि गेरवानी से सराईपाली की ओर जाने वाली सडक़ बदहाल हालत में है और इससे रोजमर्रा के आने-जाने में लोगों को बहुत दिक्कत होती है। ग्रामीणों ने बताया कि हर दिन शिवपुर, पाली, देलारी, सराईपाली, गौरमुड़ी, गदगांव, हर्राडीह और अन्य गांव के लोग इस सडक़ से आते-जाते हैं। स्कूल के बच्चे भी इस सडक़ से पढ़ाई के लिए आते हैं, लेकिन खराब सडक़ के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस वजह से क्षेत्र के ग्रामीण काफी नाराज हैं और उन्होंने सडक़ पर चक्काजाम कर दिया। जब पुलिस को इसकी जानकारी मिली, तो अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे।
अधिकारियों ने गंभीरता से नहीं लिया
ग्रामीणों ने बताया कि करीब 17 दिन पहले उन्होंने घरघोड़ा एसडीएम को ज्ञापन देकर सडक़ की खराब हालत के बारे में जानकारी दी थी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत बनी सडक़ों पर रोज भारी वाहन चलने के कारण सडक़ पूरी तरह खराब हो गई है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि कई बार सडक़ बनाने की मांग को लेकर आंदोलन किए जाने के बावजूद अब तक उनकी क्षेत्र की सडक़ का निर्माण नहीं हो सका है।
हर बार आश्वसन दे देते हैं
सराईपाली गांव के सरपंच ईश्वर प्रसाद ने बताया कि पिछले बार भी आश्वसन दिया गया था कि प्लांट वालों से रोड के लिए चर्चा किया जाएगा। ताकि सडक़ का सुधार हो, लेकिन किसी प्रकार की चर्चा नहीं की गई। उन्होंने बताया कि इस बार भी आश्वसन देने के लिए बुलाया जा रहा था, लेकिन कोई नहीं गया। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह से आंदोलन जारी है।

You Might Also Like

जल जीवन मिशन का काम देखने टेमटेमा पहुंचे कलेक्टर

अपर कलेक्टर राजीव पांडेय व नगर निगम आयुक्त सुनील चंद्रवंशी का तबादला

कार चालक से मारपीट करने वाले 5 गिरफ्तार

900 ग्राम गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

शहर के मंदिरों में भाजपाईयों ने की साफ-सफाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article गोड़अम्बा में हुई बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का इलाज जारी
Next Article परसकोल हत्याकांड : 2 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

खबरें और भी है....

सडक़ निर्माण में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं होगा-सीएम साय, लापरवाही पर कार्रवाई और ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट
बेकाबू यात्री बस निर्माणाधीन मकान में घुसकर पलटी
परसकोल हत्याकांड : 2 पुलिसकर्मी लाइन अटैच
सडक़ को लेकर गेरवानी-सराईपाली रोड में चक्काजाम
गोड़अम्बा में हुई बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का इलाज जारी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सडक़ निर्माण में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं होगा-सीएम साय, लापरवाही पर कार्रवाई और ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?