NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: परसकोल हत्याकांड : 2 पुलिसकर्मी लाइन अटैच
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > परसकोल हत्याकांड : 2 पुलिसकर्मी लाइन अटैच
रायगढ़

परसकोल हत्याकांड : 2 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

मजिस्ट्रियल जांच के आदेश के बाद आंदोलन खत्म, मृतक की पत्नी को मिलेगी चपरासी की नौकरी

lochan Gupta
Last updated: March 7, 2026 12:27 am
By lochan Gupta March 7, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले के परसकोल गांव में हुए हत्याकांड के मामले में पुलिस पूछताछ के दौरान एक ग्रामीण की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीण और परिजन नाराज हो गए। उन्होंने आंदोलन करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने और पीडि़त परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। इस मामले में दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया है। अधिकारियों ने कहा है कि मामले की मजिस्ट्रियल जांच कराई जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की शाम नेशनल हाईवे 49 पर लोग हत्याकांड के विरोध में चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों और समाज के लोगों ने 1 करोड़ रुपए मुआवजे, मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी, और दोषी पुलिसकर्मियों के निलंबन और दंडात्मक कार्रवाई की मांग की थी। प्रशासन और समाज के प्रतिनिधियों के बीच इस मामले पर घंटों चर्चा हुई, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। खरसिया विधायक उमेश पटेल भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया।
मांग पूरी होने पर आंदोलन समाप्त
देर रात विधायक की मौजूदगी में प्रशासन और पीडि़त परिवार के बीच समझौता हो गया। इसमें तय हुआ कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मजिस्ट्रियल जांच की जाएगी, मृतक की पत्नी को कलेक्टर के जरिए नजदीकी सरकारी स्कूल में नौकरी दी जाएगी। साथ ही, जांच पूरी होने तक दोषी पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया जाएगा और मुआवजे की राशि दी जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया।
एएसपी बोले- 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड किए गए
इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ने बताया कि 2 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया है। बाकी की जानकारी के लिए वे एसडीओपी से बात करेंगे। वहीं जब एसडीओपी प्रभात पटेल से पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच अभी चल रही है और यह देखा जा रहा है कि इसमें और कौन-कौन शामिल हैं। जांच पूरी होने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
इन पुलिसकर्मी पर हुई कार्रवाई
मामले में 2 पुलिसकर्मियों, आरक्षक बिसोप सिंह और योगेश साहू को जांच पूरी होने तक लाइन अटैच कर दिया गया है। साथ ही पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी दिए गए हैं। मजिस्ट्रियल जांच में समाज के लोग भी शामिल होंगे।
चौहान समाज के संगठन मंत्री शिवाधर हैंवार ने बताया कि इस मामले में 2 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है। साथ ही मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं। जांच दल में समाज के 5 सदस्यों को भी शामिल किया जाएगा। इसके अलावा मृतक की पत्नी को कलेक्टर के जरिए नजदीकी स्कूल में चपरासी की नौकरी दी जा रही है। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

सडक़ पर मंडरा रहा गजराजों का झूंड

बेटे ने पैसे के लिए पिता-नानी को मार डाला

शहर के विभिन्न स्थानों में किया गया वृक्षारोपण व पौधारोपण

एनएच-49 पर हेलमेट बांट रहा ट्रैफिक अमला

हटाया गया अतिक्रमण, जब्त की गई निर्माण सामग्री

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सडक़ को लेकर गेरवानी-सराईपाली रोड में चक्काजाम
Next Article बेकाबू यात्री बस निर्माणाधीन मकान में घुसकर पलटी

खबरें और भी है....

सडक़ निर्माण में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं होगा-सीएम साय, लापरवाही पर कार्रवाई और ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट
बेकाबू यात्री बस निर्माणाधीन मकान में घुसकर पलटी
परसकोल हत्याकांड : 2 पुलिसकर्मी लाइन अटैच
सडक़ को लेकर गेरवानी-सराईपाली रोड में चक्काजाम
गोड़अम्बा में हुई बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का इलाज जारी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सडक़ निर्माण में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं होगा-सीएम साय, लापरवाही पर कार्रवाई और ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?