NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: गोड़अम्बा में हुई बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का इलाज जारी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > गोड़अम्बा में हुई बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का इलाज जारी
जशपुरनगर

गोड़अम्बा में हुई बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का इलाज जारी

कलेक्टर रोहित व्यास ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से की मुलाकात, बेहतर उपचार के दिए निर्देश, 3 गंभीर रूप से घायल यात्रियों को अंबिकापुर किया गया रेफर

lochan Gupta
Last updated: March 7, 2026 12:25 am
By lochan Gupta March 7, 2026
Share
2 Min Read

जशपुरनगर। दुलदुला के गोड़अम्बा में हुई बस दुर्घटना में 20 से अधिक यात्री घायल हो गए, जबकि इस दुखद हादसे में 5 यात्रियों की मृत्यु हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन तत्काल सक्रिय हो गया और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया और सभी घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी तथा होली क्रॉस हॉस्पिटल कुनकुरी में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार जारी है। वहीं गंभीर रूप से घायल 3 मरीजों को बेहतर उपचार के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना का प्रारंभिक कारण बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. जात्रा सहित प्रशासनिक अधिकारियों की टीम अस्पताल पहुंची और घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने चिकित्सकों को घायलों के बेहतर एवं त्वरित उपचार के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने घायलों से बात कर उनका हाल चाल जाना और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने हेतु आश्वस्त भी किया। उपचार के लिए जशपुर जिला अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों से अतिरिक्त डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को कुनकुरी भेजा गया है, ताकि सभी घायलों का समुचित और शीघ्र उपचार सुनिश्चित किया जा सके।

You Might Also Like

ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने कही बड़ी बात

पहाड़ी कोरवां को किया जा रहा लाभान्वित

22.9 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

श्रम वैन पहुंचा ग्राम पंचायत बंदरचुआं व बेमताटोली

अवैध व अनाधिकृत रूप से रह रहे प्रवासियों के विरुद्ध पुलिस ने चलाया सघन जांच अभियान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article स्व. शशि प्रसाद मेमोरियल हेल्थ क्लिनिक का शुभारंभ,
Next Article सडक़ को लेकर गेरवानी-सराईपाली रोड में चक्काजाम

खबरें और भी है....

सडक़ निर्माण में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं होगा-सीएम साय, लापरवाही पर कार्रवाई और ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट
बेकाबू यात्री बस निर्माणाधीन मकान में घुसकर पलटी
परसकोल हत्याकांड : 2 पुलिसकर्मी लाइन अटैच
सडक़ को लेकर गेरवानी-सराईपाली रोड में चक्काजाम
गोड़अम्बा में हुई बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का इलाज जारी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सडक़ निर्माण में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं होगा-सीएम साय, लापरवाही पर कार्रवाई और ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?