NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जिंदल पावर प्लांट की ऐश डाइक से उड़ रही राख
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जिंदल पावर प्लांट की ऐश डाइक से उड़ रही राख
रायगढ़

जिंदल पावर प्लांट की ऐश डाइक से उड़ रही राख

घरों में मोटी परत जमी, बर्तन-कपड़े, सब्जी-भाजी राख से ढके, जांच में सही मिली शिकायत

lochan Gupta
Last updated: March 3, 2026 5:50 pm
By lochan Gupta March 3, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले के तमनार ब्लॉक स्थित जिंदल पावर लिमिटेड के थर्मल पावर प्लांट की ऐश डाइक से उड़ रही फ्लाई ऐश को लेकर आसपास के ग्रामीणों ने शिकायत की है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने संबंधित विभाग को जांच के निर्देश दिए। जांच दल ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पिछले दिनों जिला प्रशासन को जिंदल पावर प्लांट के फ्लाई ऐश डैम से राख उडऩे की शिकायत मिली थी। आरोप है कि प्रबंधन की तरफ से पर्यावरणीय नियमों का समुचित पालन नहीं किया जा रहा था। गर्मी का मौसम शुरू होते ही ऐश डाइक से राख उडऩे की समस्या बढ़ जाती है। इसका असर कुंजेमुरा, पाता, बांधापाली, रेगांव और सलिहाभांठा समेत कई गांवों में देखा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि 3-4 दिन पहले शाम के समय तेज हवाओं के कारण फ्लाई ऐश का घना गुबार पूरे क्षेत्र में फैल गया था। घरों में राख की मोटी परत जम गई थी। बर्तन, कपड़े और सब्जी-भाजी तक राख से ढक गए थे। खेतों में भी फ्लाई ऐश की परत जमी देखी गई।

पर्यावरण संरक्षण मंडल ने लिया था जायजा

शिकायत के बाद छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, रायगढ़ की टीम ने प्रभावित ग्राम कुंजेमुरा का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ऐश डाइक की स्थिति, राख प्रबंधन व्यवस्था और आसपास के पर्यावरणीय प्रभाव का आकलन किया गया। स्थानीय ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी गईं। प्रारंभिक जांच में राख उडऩे की शिकायत सही पाए जाने पर उद्योग प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

उद्योग प्रबन्धन को कई तरह के निर्देश दिए गए

प्रबंधन को पर्यावरण मानकों के अनुरूप ऐश डाइक का समुचित संधारण, नियमित जल छिडक़ाव, हरित पट्टी विकास और धूल नियंत्रण के प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, नियमों के उल्लंघन की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। पर्यावरण विभाग ने स्पष्ट किया है कि मामले में लगातार निगरानी रखी जाएगी और आवश्यकता पडऩे पर पुन: निरीक्षण कर स्थिति की समीक्षा की जाएगी, ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

You Might Also Like

डीएसपी विश्वकर्मा ने प्लांट कर्मियों को बताए साइबर अपराध से बवने के उपाए

धौराभाठा में संपन्न हुई जेपीएल की जनसुनवाई

जल एवं भूमि संरक्षण व संवर्धन के विषय पर जागरूकता शिविर 7 से 21 मई तक

आयुर्वेद विभाग की योजनाओं से लाभान्वित हो रही ग्रामीण क्षेत्र की जनता

बरौद के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article छात्रावास की बच्चियों से रंगाई-पुताई का मामला गरमाया
Next Article रायपुर निगम में जोन आयुक्तों के तबादला, आयुक्त विश्वदीप ने जारी किया आदेश

खबरें और भी है....

प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली- सीएम साय ने दी बधाई
राज्यसभा : भाजपा ने 6 राज्यों के उम्मीदवारों का किया एलान, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन भी जाएंगे राज्यसभा
परसकोल अंधे कत्ल का खुलासा, लेनदेन की बात पर युवक की हुई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार, खेत में मिली थी लाश
रायपुर निगम में जोन आयुक्तों के तबादला, आयुक्त विश्वदीप ने जारी किया आदेश
जिंदल पावर प्लांट की ऐश डाइक से उड़ रही राख

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली- सीएम साय ने दी बधाई
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?