NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा पर देवांगन समाज ने की अनूठी पहल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा पर देवांगन समाज ने की अनूठी पहल
रायगढ़

श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा पर देवांगन समाज ने की अनूठी पहल

समाज के असहाय व अक्षम व्यक्ति को किसी भी कार्यक्रम के लिए नि:शुल्क दिया जाएगा देवांगन धर्मशाला, सक्षम व्यक्ति को शादी ब्याह में बुकिंग हेतु प्रतिदिन 2100 रूपये देना होगा शुल्क

lochan Gupta
Last updated: January 23, 2024 1:15 am
By lochan Gupta January 23, 2024
Share
3 Min Read

रायगढ़। सोमवार 22 जनवरी का दिन भारत देश के लिए ऐतिहासिक है क्योंकि आज श्री राम जन्म भूमि मंदिर, अयोध्या की नगरी में प्रभु श्री राम लला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह हो रहा है। इस ऐतिहासिक क्षणों में लोग हर्षोल्लास दीपावली मना रहे है। इसी खुशी के अवसर पर आज रायगढ़ देवांगन समाज भी एक अनूठी पहल शुरू करने जा रही है। जिसका लाभ रायगढ़ शहरी क्षेत्र के साथ आसपास के सभी देवांगन बंधुओं को मिलेगा।
रायगढ़ देवांगन समाज के प्रत्येक परिवार को देवांगन धर्मशाला का कैसे फायदा मिले इस पर विचार करते हुए समाज के सभी लोगों ने सर्वसम्मति से एक ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित किया जिसमें देवांगन समाज के निरूसहाय एवं अक्षम व्यक्तियों के लिए उनके किसी भी कार्यक्रम के लिए बिना किसी चार्ज के निरूशुल्क धर्मशाला उपयोग के लिए दिया जाएगा। इसी तरह सक्षम व्यक्तियों के लिए शादी-ब्याह, छट्टी, पार्टी एवं खुशी के मौके पर प्रतिदिन का 2100 रूपये चार्ज लिया जाएगा। जिसमें धर्मशाला में उपलब्ध बर्तन भी उसी शुल्क में शामिल है। साथ ही दशकर्म, बरसी या अन्य दुख संबंधी कार्य हेतु सभी देवांगन बंधुओं के लिए देवांगन धर्मशाला को निरूशुल्क किया गया है। बशर्तें धर्मशाला मेंटेनेंस के रूप में बिजली, सफाई के लिए अलग से चार्ज देना होगा। इसी तरह धर्मशाला के बुकिंग कैलेण्डर को सार्वजनिक किया जाएगा एवं बुकिंग कैलेण्डर की एक प्रति देवांगन धर्मशाला में चस्पा किया जाएगा। जिससे समाज में देवांगन धर्मशाला को लेकर पूरी पारदर्शिता बनी रहेगी। समाज के हित में लिया गया यह निर्णय देवांगन समाज के प्रत्येक परिवारों को लाभ मिलने के साथ ही समाज में एकरूपता आयेगी एवं समाज संगठित होगा। ज्ञात हो कि गत दिवस देवांगन बंधुओं द्वारा अपने-अपने सामाजिक परिस्थितियों को देखते हुए अध्यक्ष व देवांगन धर्मशाला प्रबंधकध्संचालक को एक आवेदन प्रस्तुत किया गया। जिसमें सभी देवांगन को मृत्यु भोज, शादी-ब्याह एवं खुशी के मौके पर कितनी राशि लिया जाए। इस संबंध में प्रस्ताव पारित हुआ। जिसमें मुख्य रूप से देवांगन समाज बीच बस्ती के अध्यक्ष, बैकुण्ठपुर, बंगलापारा एवं नव देवांगन समाज चक्रधर नगर के अध्यक्ष ने खुशी पूर्वक अपनी सहमति जतायी और अपना हस्ताक्षर किए। इसी तरह समाज के सभी लोगों ने सर्वसम्मति से सहमति जतायी एवं प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए अपना हस्ताक्षर किए।

You Might Also Like

अघोर गुरु पीठ बनोरा के आध्यात्मिक ज्ञान से आलोकित हुआ मानव समाज

कलेक्ट्रेट में ईतवारी बाजार को लेकर किया प्रदर्शन, ऑक्सीजोन निर्माण के कारण बंद कराई गई दुकानें

कलेक्टर ने ली सीबीएसई स्कूलों के प्रबंधकों की क्लास

जेसीआई रायगढ़ सिटी महिला विंग ने राहगीरों को पिलाया शरबत, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

अवैध अतिक्रमण पर तहसीलदार व सीएमओ की टीम ने दिखाई सख्ती

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जय श्रीराम के नारों से गूंजा जेएसपी परिसर
Next Article श्रीराम की भक्ति में सराबोर हुआ खरसिया नगर

खबरें और भी है....

सफलता की कहानी साझा करने वाली दीदियों का किया सम्मान
शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, लिव इन में रखा, युवती को पीट पीटकर घर से निकाला, आरोपी गिरफ्तार
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या
जीपीएम कलेक्टर संतोष देवांगन हटाए गए
7 लाख की जमीन का सौदा बना लूटकांड

Popular Posts

सफलता की कहानी साझा करने वाली दीदियों का किया सम्मान
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?