NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: साल्हेओना में मंगलवार और शनिवार को ही खेलते हैं होली
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > साल्हेओना में मंगलवार और शनिवार को ही खेलते हैं होली
रायगढ़

साल्हेओना में मंगलवार और शनिवार को ही खेलते हैं होली

अन्य दिन पडऩे पर नहीं मनाते त्योहार, लोग बोले- अनहोनी होती है, 100 साल पुरानी परंपरा

lochan Gupta
Last updated: March 3, 2026 12:59 am
By lochan Gupta March 3, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। रायगढ़ से करीब 45 किलोमीटर दूर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला ब्लॉक में स्थित साल्हेओना गांव अपनी खास होली परंपरा के लिए जाना जाता है। जहां होली तिथि के अनुसार नहीं, बल्कि दिन के आधार पर खेली जाती है।
गांव की आबादी करीब 2500 है। यहां होली तभी खेली जाती है, जब त्योहार शनिवार या मंगलवार को पड़े। अगर इन दोनों दिनों में से कोई दिन न हो तो पूरे गांव में होली नहीं मनाई जाती। यह परंपरा करीब 100 सालों से चली आ रही है। हालांकि, इस बार गांव में होली मंगलवार को मनाई जानी थी। लेकिन गांव के ग्रामीण लक्ष्मी प्रसाद का आज सुबह निधन हो गया। इसके बाद होली मनाने को लेकर गांव में बैठक बुलाई गई है। बैठक में तय किया जाएगा कि होली इस शनिवार को मनाई जाए या अगले मंगलवार को।
साल्हेओना गांव के बुजुर्गों के मुताबिक, कई साल पहले होली के दिन गांव में अचानक आग लग जाती थी। आग एक घर से दूसरे घर तक फैल जाती थी। इससे लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ता था। यह घटना लगातार तीन-चार साल तक हुई।
इसके बाद गांव के पूर्वज ब्रह्म अवधूत बाबाओं के पास पहुंचे। उन्होंने अग्निकांड से बचाव के लिए विशेष अनुष्ठान कराने की सलाह दी। बाबाओं ने सुझाव दिया कि शांति यज्ञ केवल मंगलवार या शनिवार को कराया जाए। उसी दिन ग्राम देवी-देवताओं की पूजा कर होली मनाई जाए। तब से यही परंपरा जारी है। गांव में शनिवार या मंगलवार को ही होली मनाई जाती है। उससे एक रात पहले विधि-विधान से पूजा कर होलिका दहन किया जाता है। अगले दिन सुबह करीब 10 बजे से गांव में पूजा शुरू होती है। लगभग दो घंटे तक पूजा, हवन, पूर्णाहुति की जाती है। इसके बाद लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाना शुरू करते हैं। रंग खेलने का सिलसिला दोपहर से शाम तक चलता है।

युवा पीढ़ी भी निभा रही परंपरा

गांव के पंच नंदकुमार सारथी का कहना है कि पूर्वजों से चली आ रही परंपरा का पालन सभी कर रहे हैं। पहले पूजा की जाती है, फिर होली मनाई जाती है। गांव के लोग मानते हैं कि पूजा न करने पर अनहोनी हो सकती है। इसी कारण नई पीढ़ी भी इस परंपरा को मान रही है। सालों से चली आ रही यह परंपरा आज भी बिना टूटे जारी है।

बहुत पहले से चली आ रही परंपरा

गांव के बुजुर्ग भागड़ा सिदार ने बताया कि पहले होली के समय गांव में अचानक आग लग जाती थी। आग एक घर से दूसरे घर तक फैल जाती थी। कई बार आग पर काबू पाना मुश्किल हो जाता था। यह समस्या आज की नहीं, बहुत पुराने समय से चली आ रही थी। इसी कारण गांव में यह मान्यता बनी कि होली केवल मंगलवार या शनिवार को ही मनाई जाए। उस दिन पहले विधि-विधान से पूजा-पाठ किया जाता है, उसके बाद ही होली का त्योहार मनाया जाता है।

You Might Also Like

इस बार के फागुन में, बस एक निशान हमारा हो

एनटीपीसी लारा ने किया स्थानीय युवाओं के लिए एक कुशल भविष्य की शुरुआत

वासुदेव यादव ने रायगढ़ विधानसभा से दावेदारी के लिए दिया आवेदन

‘झन करव इनकार, हमर सुनव सरकार’

भारतीय जनता ट्रेड यूनियन काउंसिल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पद पर दयानंद की ताजपोशी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भू-अर्जन मुआवजा की मांग : कलेक्टर से मिले ग्रामीण
Next Article ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर एक और कार्रवाई

खबरें और भी है....

आज आधी रात को हुआ होलिका दहन
‘पुष्पा’ स्टाइल में कार मॉडिफाई कर गांजा तस्करी
जबलपुर गांव में हुई चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर एक और कार्रवाई
साल्हेओना में मंगलवार और शनिवार को ही खेलते हैं होली

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?