NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भू-अर्जन मुआवजा की मांग : कलेक्टर से मिले ग्रामीण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > भू-अर्जन मुआवजा की मांग : कलेक्टर से मिले ग्रामीण
रायगढ़

भू-अर्जन मुआवजा की मांग : कलेक्टर से मिले ग्रामीण

कैंसर पीडि़ता ने मांगी दो लाख की मदद, कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं, निराकरण के दिए निर्देश

lochan Gupta
Last updated: March 3, 2026 12:59 am
By lochan Gupta March 3, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कलेक्टोरेट परिसर में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आमजन की शिकायतें एवं समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं कलेक्टर के समक्ष रखीं। जनदर्शन में मुख्य रूप से राजस्व प्रकरण, आर्थिक सहायता सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पेयजल व्यवस्था, सडक़ निर्माण, विद्युत आपूर्ति सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुएं।
कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान करना है।
जनदर्शन में मदनपुर-खरसिया निवासी संतोषी महंत ने उपचार हेतु आर्थिक सहायता की मांग की। उन्होंने बताया कि वे ब्रेस्ट कैंसर से पीडि़त हैं और चिकित्सकों द्वारा उपचार में लगभग दो लाख रुपये खर्च बताया गया है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे उपचार कराने में असमर्थ हैं। इस पर कलेक्टर ने सीएमएचओ को आवेदन पर विचार कर मरीज के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत पटेलपाली के ग्रामीणों ने पेयजल उपलब्ध कराने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्य तो कराया गया है, लेकिन आज तक योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल सका है। अधूरे कार्य के कारण पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है तथा गर्मी के मौसम में ग्रामीणों को दो से तीन किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत परसदा के सरपंच ने भी जल जीवन मिशन के अधूरे निर्माण कार्य को पूर्ण कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि आश्रित ग्राम मुरालीपाली में नल-जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के दौरान ठेकेदार द्वारा गांव की नाली तोड़ दी गई, जिसे अब तक पूर्ण नहीं किया गया है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। इस पर कलेक्टर ने ईई पीएचई को प्रकरण की जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
ग्राम पंझर निवासी पीललाल ने ऑनलाइन भू- अभिलेख (भुईंया) में भूमि स्वामी के नाम में त्रुटि सुधार कराने हेतु आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि उनकी पैतृक भूमि पंझर में स्थित है, किंतु ऑनलाइन राजस्व अभिलेख में गलत नाम दर्ज हो गया है। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदार को आवेदन की जांच कर नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश दिए। वहीं ग्राम महापल्ली, पोस्ट लोईंग के ग्रामीण भू-अर्जन मुआवजा राशि दिलाने की मांग लेकर जनदर्शन में पहुंचे। उन्होंने बताया कि लगभग दस वर्ष पूर्व महापल्ली से सियारपाली मार्ग निर्माण हेतु शासन द्वारा उनकी भूमि का अधिग्रहण किया गया था। उन्होंने शासन के कार्य में पूर्ण सहयोग किया, किंतु अब तक मुआवजा राशि प्राप्त नहीं हुई है, जिससे उन्हें आर्थिक एवं मानसिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की, जिस पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

You Might Also Like

मिल्कियाना ने किया किसानों का सम्मान

लोकसभा परिणाम में इस बार खरसिया विधानसभा में मिलेगी हमें जबरदस्त बढ़त : लक्ष्मी रजवाड़े

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

नर्स द्वारा मरीज से रुपए लेने के मामले ने तुल पकड़ा

ऑक्सीजोन, लाइब्रेरी और इंफ्रास्ट्रक्चर से बदलेगी शहर की तस्वीर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रासायनिक मुक्त रंगों से सुरक्षित होली का संदेश
Next Article साल्हेओना में मंगलवार और शनिवार को ही खेलते हैं होली

खबरें और भी है....

आज आधी रात को हुआ होलिका दहन
‘पुष्पा’ स्टाइल में कार मॉडिफाई कर गांजा तस्करी
जबलपुर गांव में हुई चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर एक और कार्रवाई
साल्हेओना में मंगलवार और शनिवार को ही खेलते हैं होली

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?