NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रासायनिक मुक्त रंगों से सुरक्षित होली का संदेश
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रासायनिक मुक्त रंगों से सुरक्षित होली का संदेश
रायगढ़

रासायनिक मुक्त रंगों से सुरक्षित होली का संदेश

लैलूंगा की दीदियों ने रचा सफलता का रंग, 5 क्विंटल उत्पादन में 4 क्विंटल की बिक्री

lochan Gupta
Last updated: March 3, 2026 12:58 am
By lochan Gupta March 3, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। जिले में इस बार होली का रंग कुछ खास है। रासायनिक रंगों की जगह प्राकृतिक और हर्बल गुलाल ने बाजार में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। इस सकारात्मक बदलाव की अगुवाई कर रही हैं लैलूंगा क्षेत्र की स्व-सहायता समूहों की महिलाएं, जिन्होंने जैविक और सुरक्षित गुलाल तैयार कर आर्थिक सशक्तिकरण की नई मिसाल पेश की है।
जिला कलेक्टोरेट परिसर में लगाए गए स्टॉल पर अधिकारियों, कर्मचारियों और बाहर से आए ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक हर्बल गुलाल की खरीदी की। प्राकृतिक रंगों की गुणवत्ता और सुरक्षा को देखते हुए लोगों में विशेष आकर्षण देखा गया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित दिव्या स्व-सहायता समूह सलखिया एवं संतोषी स्व-सहायता समूह रूडूकेला की महिलाओं ने मिलकर पूरी तरह प्राकृतिक तत्वों से हर्बल गुलाल तैयार किया है। हल्दी, चुकंदर, लालभाजी, पालक भाजी, परसा फूल, संतरे के छिलके, लेमनग्रास तथा अन्य रंग-बिरंगे फूलों से तैयार यह गुलाल पूरी तरह रासायनिक मुक्त है और त्वचा के लिए सुरक्षित है।
महिलाओं ने लगभग एक माह पूर्व इस सीजनेबल व्यवसाय की शुरुआत की। त्योहारी मांग को ध्यान में रखते हुए 5 क्विंटल हर्बल गुलाल का उत्पादन किया गया, जिसमें से अब तक 4 क्विंटल की बिक्री हो चुकी है। जनपद पंचायत लैलूंगा परिसर में भी स्टॉल लगाकर अच्छी बिक्री की गई थी। वहीं कलेक्टोरेट परिसर में भी बड़ी संख्या में खरीदारों ने उत्साह दिखाया। एक दिन में हजारों रुपए का कारोबार कर समूह की महिलाओं का आत्मविश्वास और बढ़ गया है।
कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने स्टॉल का अवलोकन कर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। स्व-सहायता समूहों को विभिन्न आयमूलक गतिविधियों से जोडक़र आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इस प्रकार के नवाचार न केवल महिलाओं की आय बढ़ाते हैं, बल्कि समाज को सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल विकल्प भी प्रदान करते हैं। समूह की सदस्यों मीना कुमारी पैकरा, राम कुमारी पैकरा एवं आरती पटेल ने बताया कि जैविक गुलाल निर्माण के लिए उन्हें विशेष प्रशिक्षण मिला है तथा जिला प्रशासन का निरंतर सहयोग प्राप्त हो रहा है। हर्बल गुलाल के अलावा समूह गांव स्तर पर टेंट सेवा, सामाजिक आयोजनों में सहभागिता तथा छत ढलाई हेतु सेंटरिंग कार्य भी कर रहा है। इससे समूह की आय के विविध स्रोत विकसित हुए हैं।
समूह का मार्गदर्शन कर रहीं श्रीमती मंदाकिनी गुप्ता और कलावती सिदार ने बताया कि लैलूंगा, घरघोड़ा एवं तमनार जैसे वनांचल क्षेत्रों में स्व-सहायता समूह अत्यंत सक्रिय हैं और शासन की योजनाओं का लाभ लेकर ‘लखपति दीदी’ बनने की दिशा में अग्रसर हैं। हर्बल गुलाल की बढ़ती मांग इस बात का संकेत है कि लोग अब स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति सजग हो रहे हैं प्राकृतिक रंगों से सुरक्षित होली मनाने का संदेश देते हुए ये महिलाएं आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल बन रही हैं। यदि कोई व्यक्ति हर्बल गुलाल खरीदना चाहता है तो मोबाइल नंबर 62660-74792 पर संपर्क कर सकता है।

You Might Also Like

तेंदुआ खाल मामले में फरार आरोपी पिथौरा से गिरफ्तार

बैंकर्स क्लब ने चाचा नेहरू के जन्ममास पर लॉ कॉलेज में की परिचर्चा

पूर्व नहीं अभूतपूर्व जिलाध्यक्ष रहे उमेश अग्रवाल..

प्रज्ञोत्सव में रायगढ़ कथक की उत्कृष्ट प्रस्तुति

44 करोड़ से बनेगा केलो पुल से एसईसीएल मुख्यालय तक मेरिन ड्राइव

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 46 लाख से होगा श्रीराम कालोनी बाल उद्यान का जीर्णोद्धार
Next Article भू-अर्जन मुआवजा की मांग : कलेक्टर से मिले ग्रामीण

खबरें और भी है....

आज आधी रात को हुआ होलिका दहन
‘पुष्पा’ स्टाइल में कार मॉडिफाई कर गांजा तस्करी
जबलपुर गांव में हुई चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर एक और कार्रवाई
साल्हेओना में मंगलवार और शनिवार को ही खेलते हैं होली

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?