NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बरमकेला में ‘महुआ’ का माफिया राज, होली से पहले गांव में सज गई अवैध शराब की दुकानें, आबकारी बेखबर या बेअसर?
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बरमकेला में ‘महुआ’ का माफिया राज, होली से पहले गांव में सज गई अवैध शराब की दुकानें, आबकारी बेखबर या बेअसर?
रायगढ़

बरमकेला में ‘महुआ’ का माफिया राज, होली से पहले गांव में सज गई अवैध शराब की दुकानें, आबकारी बेखबर या बेअसर?

lochan Gupta
Last updated: March 3, 2026 12:55 am
By lochan Gupta March 3, 2026
Share
3 Min Read

बरमकेला। रंगों के त्योहार होली से ठीक पहले बरमकेला क्षेत्र में महुआ शराब का काला कारोबार बेलगाम हो गया है। हालात यह हैं कि गांव-गांव में अवैध महुआ शराब खुलेआम बेची जा रही है। कोचिए पूरी तरह सक्रिय हैं, स्टॉक पहले से जमा कर लिया गया है और मांग बढ़ते ही सप्लाई तेज कर दी गई है। दूसरी ओर आबकारी विभाग की कार्रवाई न के बराबर नजर आ रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई गांवों में घरों को ही मिनी भ_ियों में बदल दिया गया है। सुबह से देर रात तक शराब की बिक्री जारी है। त्योहार के नाम पर बड़े पैमाने पर उत्पादन और सप्लाई की जा रही है। क्षेत्र में ऐसे कई ठिकाने हैं, जहां से आसपास के गांवों में भी महुआ शराब पहुंचाई जा रही है।
होली पर बढ़ा कारोबार, युवाओं में बढ़ रही लत
होली के मद्देनजर शराब की मांग हर साल बढ़ती है, लेकिन इस बार अवैध कारोबार ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
सस्ती और आसानी से उपलब्ध महुआ शराब युवाओं को तेजी से अपनी गिरफ्त में ले रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे नशाखोरी बढ़ रही है और त्योहार के दौरान विवाद, मारपीट व दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है।
कार्रवाई सिर्फ दिखावे तक सीमित?
स्थानीय लोगों का आरोप है कि आबकारी विभाग को पूरे नेटवर्क की जानकारी है, फिर भी ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। कभी-कभार छोटी-मोटी जब्ती दिखाकर खानापूर्ति कर ली जाती है, जबकि असली कारोबार बेरोकटोक चलता रहता है। इससे यह सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर विभाग सख्ती क्यों नहीं दिखा पा रहा?
स्वास्थ्य पर भी खतरा
महुआ शराब की गुणवत्ता संदिग्ध होती है। बिना किसी मानक और निगरानी के तैयार की जा रही शराब से स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा बना रहता है। विशेषज्ञों के मुताबिक मिलावटी शराब जानलेवा भी साबित हो सकती है।
ग्रामीणों की मांग: चले विशेष अभियान
क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि होली से पहले सख्त और व्यापक अभियान चलाकर अवैध शराब के ठिकानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जाए। गांव-गांव छापामार अभियान चलाकर इस काले कारोबार की कमर तोड़ी जाए, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जा सके। बरमकेला में महुआ शराब का बढ़ता जाल प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। अब देखना यह है कि होली से पहले कार्रवाई होती है या फिर ‘महुआ माफिया’ यूं ही बेखौफ अपना कारोबार चलाते रहेंगे।

You Might Also Like

गर्मी बढ़ते ही भोजन पानी तलाशने गांव की ओर रूख कर रहे गजराज

महतारी वंदन योजना: फर्जी आई डी से रहे सावधान

नारकोटिक्स एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार

डॉक्टर्स डे और सीए दिवस के अवसर नामचीन डॉक्टर्स और सीए का किया गया सम्मान

रायगढ़ की बेटी ने जीता बॉडी बिल्डिंग का ओवर ऑल चैंपियनशिप

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article होली शांतिपूर्ण मनाने प्रशासन उतरा सडक़ों पर
Next Article स्वास्थ्य विभाग ने लू को लेकर जारी की पहले एडवाइजरी

खबरें और भी है....

आज आधी रात को हुआ होलिका दहन
‘पुष्पा’ स्टाइल में कार मॉडिफाई कर गांजा तस्करी
जबलपुर गांव में हुई चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर एक और कार्रवाई
साल्हेओना में मंगलवार और शनिवार को ही खेलते हैं होली

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?