NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पीएम धन-धान्य कृषि योजना में जशपुर मॉडल की हुई सराहना
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > पीएम धन-धान्य कृषि योजना में जशपुर मॉडल की हुई सराहना
जशपुरनगर

पीएम धन-धान्य कृषि योजना में जशपुर मॉडल की हुई सराहना

जल संरक्षण और खरीफ तैयारियों पर विशेष जोर, केंद्र सरकार ने जिले की कार्ययोजना को बताया प्रभावी

lochan Gupta
Last updated: June 10, 2026 11:21 pm
By lochan Gupta June 10, 2026
Share
4 Min Read

जशपुरनगर। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत जशपुर जिले में किए जा रहे नवाचारों, कृषि विकास कार्यों एवं किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की भारत सरकार द्वारा सराहना की गई है। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव तथा प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के केंद्रीय नोडल अधिकारी श्री पी. अंबलगन (आईएएस) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले की विस्तृत समीक्षा करते हुए जशपुर मॉडल को प्रभावी एवं किसान हितैषी बताया। समीक्षा बैठक में वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों एवं वर्ष 2026-27 के लिए तैयार की गई कार्ययोजना का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया। जिला प्रशासन द्वारा कृषि क्षेत्र के समग्र विकास और किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से तैयार की गई कार्ययोजना में सुगंधित एवं औषधीय फसलों के क्लस्टर विकास, संविदा खेती को बढ़ावा, जीराफूल धान के रकबे में विस्तार, निर्यात योग्य धान क्लस्टर निर्माण, सामुदायिक बीज बैंक की स्थापना, ड्रोन आधारित कृषि सेवाएं, कस्टम हायरिंग सेंटर, कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन तथा बेहतर विपणन व्यवस्था को प्रमुखता दी गई है। समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री रोहित व्यास, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक कुमार, उप संचालक कृषि श्री एम.आर. भगत सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।
बैठक में खरीफ सीजन 2026-27 की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि जिले में किसानों के लिए बीज एवं उर्वरकों के पर्याप्त भंडारण एवं वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। संभावित एल-नीनो परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए किसानों को अल्प अवधि वाली धान किस्मों के साथ-साथ मोटे अनाज, दलहन एवं तिलहन फसलों की खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि विपरीत मौसम की स्थिति में भी उत्पादन प्रभावित न हो। समीक्षा के दौरान जल संचय जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत जिले में संचालित जल संरक्षण एवं भू-जल संवर्धन कार्यों की भी विस्तार से जानकारी दी गई। संयुक्त सचिव श्री अंबलगन ने विभिन्न विभागों के समन्वय से किए जा रहे जल संरक्षण कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास कृषि क्षेत्र को दीर्घकालिक मजबूती प्रदान करेंगे और किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता एवं ग्रामीण विकास विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड, प्राकृतिक खेती, कृषि यंत्रीकरण, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के सशक्तिकरण, मूल्य संवर्धन एवं बाजार संपर्क गतिविधियों को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया।
संयुक्त सचिव ने कहा कि किसानों की आय में स्थायी वृद्धि के लिए केवल उत्पादन बढ़ाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि कृषि आधारित उद्यमिता, आधुनिक तकनीक, प्रसंस्करण और विपणन को भी समान रूप से बढ़ावा देना आवश्यक है। उन्होंने जिले में चल रहे नवाचारों की प्रशंसा करते हुए आगामी कार्ययोजना को निर्धारित समय-सीमा में प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के निर्देश दिए। जशपुर जिले में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत किसानों की आय वृद्धि, जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती, कृषि विविधीकरण एवं कृषि आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में किए जा रहे प्रयास अब राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं। इससे जिले के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों का लाभ मिलने के साथ-साथ उनकी आर्थिक स्थिति और अधिक सुदृढ़ होगा।

You Might Also Like

सीएम साय के निर्देश पर विकासखंड कांसाबेल में 4 सडक़ों के निर्माण की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात, दो सडक़ों के निर्माण के लिए 11 करोड़ 44 लाख की मंजूरी

जिला पंचायत सीईओ अभिषेक ने ली प्राचार्यों की समीक्षा बैठक

आधी रात को हो रही सागौन लकड़ी की तस्करी

जिले के अधिकारियों ने छात्रावासों का किया निरीक्षण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article चावल देकर भविष्य बताने वाले बाबा पर रेप केस दर्द
Next Article एसबीएम ‘जी’ कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रगति तेज करने के निर्देश

खबरें और भी है....

मोदी सरकार के 12 साल,…. आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- सीएम साय
आईएएस रमेश कुमार शर्मा बने सहकारिता आयुक्त
‘माटी के लाल से विश्वनेता तक’…. 4,399 दिन सेवा-सुशासन के, मोदी युग का स्वर्ण अध्याय- ओपी चौधरी
नहर निर्माण का विरोध : किसान ने किया जहर सेवन
कलाई की नस काटकर युवक ने की आत्महत्या

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मोदी सरकार के 12 साल,…. आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?