NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जेपीएल तमनार ऐश डाइक क्षेत्र के ग्रामों के विकास में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जेपीएल तमनार ऐश डाइक क्षेत्र के ग्रामों के विकास में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका
रायगढ़

जेपीएल तमनार ऐश डाइक क्षेत्र के ग्रामों के विकास में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका

डाइक से उडऩे वाली ऐश से ग्रामीणों की कठिनाइयों के प्रति संस्थान संवेदनशील

lochan Gupta
Last updated: February 27, 2026 8:41 pm
By lochan Gupta February 27, 2026
Share
3 Min Read

तमनार। जिंदल पावर लिमिटेड तमनार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के प्रति सदैव समर्पित रहा है। क्षेत्र में निवासरत आम जनमानस के हितों को प्राथमिकता देते हुए संस्थान उनके समग्र विकास एवं समस्याओं के निराकरण हेतु निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में जिंदल पावर लिमिटेड ने अपनी सामाजिक प्रतिबद्धताओं को दोहराते हुए ऐश डाइक क्षेत्र में स्थित ग्रामों के निवासियों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाया है। संस्थान का उद्देश्य केवल औद्योगिक प्रगति तक सीमित न रहकर सामाजिक, शैक्षणिक एवं पर्यावरणीय विकास को भी समान रूप से सुनिश्चित करना है। विगत दिनों ऐश डाइक क्षेत्र के किसानों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा संस्थान के उच्च प्रबंधन को डाइक से उडऩे वाली ऐश/डस्ट के कारण उत्पन्न कठिनाइयों से अवगत कराया गया था। उक्त विषय को गंभीरता से लेते हुए संस्थान द्वारा डस्ट नियंत्रण हेतु अनेक प्रभावी उपाय सुनिश्चित किए गए हैं।
संस्थान द्वारा संपूर्ण ऐश डाइक में पानी भरकर रखा गया है। डाइक के चारों ओर 20 मीटर के दायरे में घास एवं विभिन्न प्रकार के छोटे पौधों का रोपण किया गया है, जिससे आंधी-तूफान के दौरान निकटवर्ती ग्रामों में धूल उडऩे की संभावना न्यूनतम रहे। इसके अतिरिक्त पूरे डाइक क्षेत्र में स्प्रिंकलर एवं वाटरगन का उपयोग कर डस्ट को नियंत्रित किया जा रहा है।
डाइक की सतह पर मिट्टी डाली गई है तथा डाइक क्षेत्र से गुजरने वाली सडक़ों एवं ऐश खुदाई वाले स्थानों पर पानी टैंकरों द्वारा नियमित रूप से जल छिडक़ाव किया जाता है। ऐश परिवहन के दौरान ट्रकों को तिरपाल से ढककर परिवहन सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि क्षेत्रीय रहवासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
ऐश डाइक क्षेत्र के ग्राम कुंजेमुरा, उत्तर रेगांव, दक्षिण रेगांव, पाटा एवं बांधापाली के एक किलोमीटर के दायरे में 4 से 5 मीटर ऊँचाई तक ग्रीन नेट से वैकल्पिक अहाता निर्माण किया गया है, जिससे चिन्हित ग्रामों में डस्ट का प्रवेश रोका जा सके। साथ ही नियमित रूप से हौज पाइप द्वारा भी जल छिडक़ाव किया जाता है।
उल्लेखनीय है कि ये सभी कार्य प्रभावित क्षेत्र के स्थानीय श्रमिकों द्वारा संपादित किए जा रहे हैं, जिससे उन्हें रोजगार एवं पारिश्रमिक प्राप्त हो रहा है और उनका आर्थिक उन्नयन भी सुनिश्चित हो रहा है। जेपीएल तमनार प्रबंधन पुन: यह स्पष्ट करता है कि ऐश डाइक क्षेत्र में सडक़, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं हरित विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने, कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने तथा महिलाओं के स्वावलंबन हेतु विशेष पहल की जाएगी। संस्थान पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए वृक्षारोपण, धूल नियंत्रण एवं जल संरक्षण जैसे उपायों को और अधिक सुदृढ़ करेगा, जिससे क्षेत्र का संतुलित एवं सतत विकास सुनिश्चित किया जा सके।

You Might Also Like

17 दिसंबर पेशनर्स दिवस पर निकलेगा पेंशनर्स सम्मान रैली

सनातन संस्कृति की खुशबू से महका होटल परिसर

विष्णु देव सरकार का वार्षिक बजट प्रदेश की दशा- दिशा तय करेगा-अरूण धर दीवान

बाईक में गांजा तस्करी, 4 पकड़ाए

चोरी की 7 बाईक के साथ 3 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान

खबरें और भी है....

जेपीएल तमनार ऐश डाइक क्षेत्र के ग्रामों के विकास में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका
जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान
राकेश मिश्रा होंगे चक्रधरनगर के नए टीआई
सीजी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई
अपराधों से तौबा कर लें, वरना होगी कड़ी कार्रवाई

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?