NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जर्जर भवन में चल रहा कृषि विभाग
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जर्जर भवन में चल रहा कृषि विभाग
रायगढ़

जर्जर भवन में चल रहा कृषि विभाग

lochan Gupta
Last updated: February 12, 2026 12:40 am
By lochan Gupta February 12, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। एक ओर सरकार किसानों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। रायगढ़ जिले के तमनार विकासखंड में कृषि विभाग स्वयं एक जर्जर और बदहाल भवन में संचालित हो रहा है। हालत ऐसी है कि विभाग के कर्मचारी और किसान हर दिन खतरे के साए में काम करने को मजबूर हैं।


भवन की दीवारों में दरारें, जगह-जगह उखड़ा प्लास्टर, टपकती छत और जंग खाए दरवाजे-खिड़कियां इस बात की गवाही दे रहे हैं कि वर्षों से इसकी न तो मरम्मत हुई और न ही रंग-रोगन। बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जब छत से पानी टपकता है और जरूरी दस्तावेज भीगने का खतरा बना रहता है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब सरकार किसानों के हित में करोड़ों की योजनाएं चला रही है, तब कृषि विभाग को ही एक सुरक्षित और व्यवस्थित भवन उपलब्ध क्यों नहीं कराया जा सका? किसानों को बीज, खाद, तकनीकी सलाह और योजनाओं की जानकारी देने वाला विभाग खुद बदहाली का शिकार है।
स्थानीय किसानों का कहना है कि जब वे अपनी समस्याएं लेकर कार्यालय पहुंचते हैं तो अव्यवस्था और असुरक्षा का माहौल साफ नजर आता है। इससे शासन-प्रशासन की प्राथमिकताओं पर सवाल खड़े होते हैं। विडंबना यह भी है कि जर्जर भवन की मरम्मत और रंग-रोगन तक वर्षों से नहीं हो पाया है। क्या विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? यदि समय रहते भवन की स्थिति नहीं सुधारी गई तो कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या को कब तक नजरअंदाज करते हैं, या फिर किसानों के हितों की दुहाई देने वाली सरकार तमनार के कृषि विभाग को एक सुरक्षित और सम्मानजनक भवन उपलब्ध कराकर अपनी प्राथमिकता साबित करेगी।

You Might Also Like

राजनीति की नब्ज को भी भली भांति समझते थे डॉक्टर दुलीचंद : अरूणधर दीवान

सभी एजेंसीज जिम्मेदारी पूर्वक करें कार्य

दिन-दहाड़े कार का शीशा तोडक़र उठाईगिरी, शहर के व्यस्त रामनिवास टाकीज चौक की घटना

गोमती साय की माता बसंती के निधन पर शोक जताने गृह ग्राम पहुंचे सांसद राधेश्याम राठिया

उचित मूल्य की दुकान के सामने हूई मौत, मचा हडक़ंप

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शातिर बाइक चोर विकेश दास महंत गिरफ्तार
Next Article पत्नी ने पति को कुल्हाड़ी से काटा, पेट्रोल डालकर जलाई लाश, सीने पर चढक़र गला दबाया

खबरें और भी है....

अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान
मंगल कार्बन प्लांट हादसे में जारी है मौतों का सिलसिला, अब तक मासूम सहित 4 लोगों की जा चुकी जान
भारत माला भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाला
उधारी के 1.5 करोड़ लेने व्यापारी ने निकाली दंडवत यात्रा
‘ऑपरेशन शंखनाद’32 मवेशियों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?