रायगढ़। राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम बालमगोड़ा के पंचम दिवस में प्रात:काल प्रभात फेरी निकालकर जागरण का संदेश देने योग एवं व्यायाम में स्वस्थय रक्षा शारीरिक स्वच्छता के लिए ध्यान के साथ परियोजना कार्य के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने ग्राम के नरवा खाल्हे मुहल्ला आस पास की सफाई माध्यमिक विद्यालय परिसर के आहता की पुताई की। द्वितीय सत्र में रायगढ़ के प्रतिष्ठित संस्था रोटरी क्लब आफ रायगढ़ स्टील सीटी के पदाधिकारी शिविर स्थल पहुंचकर छात्र-छात्राओं का र करने हेतु उन्हें टी-शर्ट एवं ग्राम के जरूरतमंद लोगों के लिए साल प्रदान करते हुए प्रोत्साहित किया वहीं क्षेत्र के प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता शिविर स्थल में पहुंचकर छात्राओं को विशेष रूप से प्रेरित किया जिसमें प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता एवं नेता महेश साहू,हितेश द्विवेदी,जनपद सदस्य अंजू पटेल, सामाजिक कार्यकर्ता लोचन पटेल,भाजपा पदाधिकारी सनत नायक, जामपाली के उप सरपंच गजेंद्र यादव युवा नेता वीरू घनश्याम साव, तारापुर विद्यालय के शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष डोलनारायण पटेल व गिरिजा पटेल, सदस्य कैलाश निषाद विशेष शिविर स्थल में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया वहीं रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी के पदाधिकारी आकाश पुरसेठ कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. सतीश अग्रवाल सचिव प्रितपाल सिंह टुटेजा कार्यक्रम समन्वयक संतोष नायक पूर्व अध्यक्ष त्रय – विनोद बट्टीमार, अजय अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, आगामी अध्यक्ष महेश अग्रवाल वरिष्ठ अध्यक्ष एवं प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उसरौट भरत सिंह राठिया सरपंच गुलापी सिदार, लक्की चौहान पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.पूनम लाल पटेल डॉ. हरिशंकर पटेल, कुसमुरा नवीन महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी ईश्वर प्रसाद साहू, चपले नवीन महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी एम. एल.पटेल ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी मंजू पटेल द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन स्वयंसेवक नागेश पटेल ने प्रभावी ढंग से किया।समस्त कार्यक्रमों में संरक्षक एवं मार्गदर्शन के रूप में राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक भोजराम पटेल की उपस्थिति के साथ अहम भूमिका रही। वही कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीण जन एवं महिला व छात्र-छात्राओं की विशिष्ट उपस्थिति रही।
नशे के खिलाफ संकल्प लेना होगा – महेश साहू
विशेष शिविर बौद्धिक चर्चा में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्र में छाया विधायक के नाम से परिचित महेश साहू ने कहा कि विद्यार्थी जीवन स्वयं को देश के लिए तैयार करने का वक्त होता है इसे सदुपयोग करते हुए आप एक श्रेष्ठ नागरिक बने तथा नशे के खिलाफ संकल्प लेकर स्वयं इससे दूर रहें दूसरों को भी दूर रखें अपने माता-पिता एवं गुरुजनों का सम्मान करें तो आप श्रेष्ठ नागरिक बन सकते हैं।
एनएसएस की सेवा सराहनीय – विनोद बट्टीमार
शिविर स्थल में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को टी-शर्ट प्रदान करते हुए उनका उत्साहवर्धन करने वाली संस्था रोटरी क्लब आप रायगढ़ स्टील सिटी के पदाधिकारी पूर्व अध्यक्ष विनोद बट्टीमार ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम व गतिविधि सराहनीय एवं प्रेरक होती है ग्रामीण परिवेश में रहकर विद्यार्थी अपने व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं तारापुर विद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों का कार्य सराहनीय है।
संघर्ष से आती है जीवन में निखार – लोचन पटेल
रायगढ़ पश्चिमांचल के प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधि ग्राम औराभांटा निवासी लोचन पटेल ने अपने जीवन की संघर्ष यात्रा का अनुभव विद्यार्थियों को बताते हुए कहा कि आप अपने कर्तव्य को निर्वहन कर सकते है परंतु परिणाम के रूप में ईश्वर के निर्धारित दायित्व को निभाना ही होता है। आप कुछ भी बनना चाहे परंतु ईश्वर की इच्छा का अनुशरण करना ही होगा।
लक्ष्य तय कर दृढ़ता से जीवन में आगे बढ़े – सनत नायक
भारतीय जनता पार्टी कोषाध्यक्ष सनत नायक ने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि अपने जीवन में लक्ष्य तय कर दृढ़ता से आगे बढ़ें तभी आप एक सफल इंसान बन सकते हैं। सनत नायक ने राष्ट्रीय सेवा योजना जैसे मंच को व्यक्तित्व करने का उत्कृष्ट संगठन बताते हुए इस तरह के संगठनों से जुडऩे और अपने भीतर सेवा भाव को प्रतिष्ठित करने का आग्रह किया।
अतिरिक्त आय का साधन पशुधन – डॉ. पुरन पटेल ;
पशु चिकित्सा विभाग से पहुंचे डॉ. पूरन लाल पटेल ने गौ सेवा का महत्व बताते हुए कहा कि इससे न केवल हमें प्राकृतिक कृषि एवं जैविक खाद उपलब्ध होता है यह हमारे लिए स्वास्थ्यवर्ध्दक भी होता है। पशुधन हमारे अतिरिक्त आय का साधन भी हैं इसलिए हमें अपने जीवन में गौ सेवा एवं पशुधन संरक्षण को आत्मसात करना चाहिए।
समय की कदर करने पर मिलती है सफलता – डोल नारायण
कवि एवं रचनाकार तथा शाला विकास एवं प्रबंध समिति के अध्यक्ष डोल नारायण पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि आप समय का कद्र करेंगे तो सफलता निश्चित रूप से मिलेगी व्यक्ति को आगे बढ़ाने और अपने व्यक्तित्व को बढ़ाने का एक समय होता है हम इस समय का सदुपयोग करें तो जीवन में एक सफल इंसान बन सकते हैं।
एनएसएस से आती है व्यक्तित्व में निखार – भरत राठिया
शास.उ.मा.वि. उसरौट के प्राचार्य भरत सिंह राठिया ने राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम व गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि इससे छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व में निखार आता है तथा वह एक श्रेष्ठ नागरिक बनने की दिशा में अग्रसर होते हैं उनकी प्रतिभा विकसित होती है राठिया ने अपने गीत के माध्यम से छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया।
रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी ने बांटी शिविरार्थियों को टी शर्ट



