NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बजट में वित्त मंत्री ओपी ने रखा महिलाओं का विशेष ध्यान : मधुलता पटेल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बजट में वित्त मंत्री ओपी ने रखा महिलाओं का विशेष ध्यान : मधुलता पटेल
रायगढ़

बजट में वित्त मंत्री ओपी ने रखा महिलाओं का विशेष ध्यान : मधुलता पटेल

महिला मोर्चा अध्यक्ष मधुलता ने की वित्त मंत्री ओपी के बजट की सराहना

lochan Gupta
Last updated: February 26, 2026 11:50 pm
By lochan Gupta February 26, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। महिला मोर्चा अध्यक्ष मधुलता पटेल ने बजट में प्रतिक्रिया देते हुए कहा साय सरकार में वित्तमंत्री ओपी द्वारा पेश किए बजट में महिलाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में साय सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए भाजपा नेत्री मधुलता पटेल ने कहा साय सरकार ने अपने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में छत्तीसगढ़ की महायातारियों के लिये बहुत से प्रावधान किए हैं। विपक्ष सदा आरोप लगाता रहा है कि महिलाये महतारी वंदन योजना के लाभ से वंचित है जबकि भूपेश सरकार ने वादा करने के बाद भी महिलाओं को पांच सौ रुपए प्रति माह नहीं दिए जबकि भाजपा ने चुनाव पूर्व एक हजार रूपये देने का वादा किया और सत्ता आने पर महतारियो महतारी वंदन की एक हजार रूपये की राशि खाते में दी जा रही है। साय सरकार के वित्त मंत्री ओपी ने अपने बजट में इस योजना को असली जामा पहनने के लिए 8200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, इस प्रावधान से प्रदेश की लगभग 70 लाख विवाहित महिलाये लाभन्वित होगी और महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। इस बजट में महिलों को सशक्त बनाने का संकल्प नजर आता है। रानी दुर्गावती योजना के तहत, बेटियों को 18 साल की उम्र पूरी होने पर 1.5 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। इसके लिए 15 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। महिला सशक्तिकरण हेतु सबसे बड़ा कदम उठाते हुए महिलाओं के नाम पर जमीन, भवन, अचल संपत्ति की खरीद पर रजिस्ट्री शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट दिए जाने का निर्णय लिया गया। शादी के बाद महिलाओं का मायके से हक खत्म हो जाता है लेकिन उसे ससुराल में कोई हक नहीं मिल पाता। महिलाओं के इस दर्द को साय सरकार ने समझा और महिलाओं के नाम पर संपत्ति खरीदने पर 50त्न छूट का प्रावधान कर महिलाओं को संपत्ति पर अधिकार देने का शाश्वत प्रयास किया गया। महतारी सदन के निर्माण हेतु प्रदेश भर में 250 महतारी सदनों के निर्माण के लिए 75 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है,। जहां महिलाएं अपने कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण ले सकती हैं। प्रधानमंत्री मातृवंदन योजना के तहत 120 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

You Might Also Like

आईसीएआई द्वारा वाद-विवाद, निबंध लेखन एवं क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन

गुरु के बताए गए मार्ग का अनुशरण ईश्वर प्राप्ति का जरिया : पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम

शातिर बाइक चोर विकेश दास महंत गिरफ्तार

जूटमिल पुलिस की तीन स्थानों पर छापेमारी

बाईक पर शराब ले जाते दो युवक गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बटमूल आश्रम महाविद्यालय महापल्ली के रासेयो स्वयं सेवकों ने की माँ मनकेश्वरी की दर्शन
Next Article ओपी के बजट में विकसित भारत की अवधारणा को पूरा करने का संकल्प : आलोक पटेल

खबरें और भी है....

जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान
राकेश मिश्रा होंगे चक्रधरनगर के नए टीआई
सीजी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई
अपराधों से तौबा कर लें, वरना होगी कड़ी कार्रवाई
27 व 1 मार्च को बीआर पैसेंजर रहेगी रद्द

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?